Home / धार्मिक / उमरिया के देवी मंदिर में जीभ काटने वाली आदिवासी युवती अस्पताल में इलाज के दौरान अचानक गायब हुई Attack News
उमरिया में महिला ने जीभ काटकर चढ़ाई

उमरिया के देवी मंदिर में जीभ काटने वाली आदिवासी युवती अस्पताल में इलाज के दौरान अचानक गायब हुई Attack News

उमरिया, :मप्र: तीन जुलाई। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में बैगा आदिवासी समुदाय की एक युवती ने कल रात एक मंदिर की चौखट पर कथित तौर पर अपनी जीभ काट ली।

ग्रामीणों के मुताबिक, युवती सुबह से ही माता बिरासिनी मंदिर में बैठी थी। रात को जब दर्शनार्थियों की आवाजाही बंद हुयी तभी युवती ने देवी की मूर्ति के सामने चाकू से जीभ काट ली। फिर वह बेहोश हो गयी।

खून और बेहोश युवती को देख कर किसी ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच कर युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां युवती का उपचार किया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि युवती पास के ही गांव गिंजरी की है। उसका नाम ईशुमति बैगा :20: है।

पाली के ब्लॉक चिक्तिसा अधिकारी डॉ वी के जैन ने आज बताया, ‘‘युवती को इलाज के लिये आज सुबह अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसका इलाज चल रहा था, लेकिन वह अचानक अस्पताल से कहीं चली गयी।’’

युवती ने पिता कन्छेदी बैगा ने पुलिस को बताया, ‘‘मेरी बेटी हमेशा सामान्य रहती थी तथा उसे कोई परेशानी नहीं थी। फिर उसने ऐसा क्यों किया मुझे कुछ नहीं मालूम।’’attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

अयोध्या में क्या है श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीदी का सच;जमीन बेचने वाले सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी द्वारा सच छुपाने से हो गई शुरू महा झूठ की राजनीति attacknews.in

श्रीराममंदिर तीर्थ ट्रस्ट ने 100 प्रतिशत शुद्ध डील की है,कैसे,विस्तार से समझिए… आज पूरा विपक्ष …

अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू:दक्षिण कश्मीर हिमालय पर्वत में स्थित पवित्र अमाननाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा पर अभी अंतिम निर्णय नहीं attacknews.in

श्रीनगर 14 जून । भले ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने अभी तक दक्षिण …

मुख्य न्यायाधीश ए वी रमन ने की भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना attacknews.in

तिरुमला, 11 जून । मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ए.वी. रमन ने परिवार के सदस्यों के साथ …

अजमेर की सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में नजराना (चढ़ावा) को लेकर दरगाह कमेटी, अंजुमन सैयद जादगान एवं अंजुमन शेख जादगान के बीच विवाद गहराया,मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा attacknews.in

अजमेर 07 जून । राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की …

ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के तीन रथों के निर्माण कार्य को फिर से शुरु किया गया attacknews.in

  पुरी, 5 जून  । ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के …