Home / धार्मिक / श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भगवान महाकालेश्वर चन्द्रमौलेश्वर रुप में नगर भ्रमण के लिए सवारी पर निकले attacknews.in

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भगवान महाकालेश्वर चन्द्रमौलेश्वर रुप में नगर भ्रमण के लिए सवारी पर निकले attacknews.in

उज्‍जैन 29 जुलाई। श्रावण के दूसरे सोमवार पर भगवान महाकालेश्‍वर पालकी में चन्‍द्रमोलेश्‍वर रूप में तथा हाथी पर मनमहेश के स्‍वरूप में नगर भ्रमण पर निकले। सवारी के निकलने के पूर्व सभामंडप में पूजन-अर्चन शासकीय पुजारी पं. घनश्‍याम शर्मा द्वारा संपन्‍न कराया गया। सर्व प्रथम भगवान श्री महाकालेश्‍वर का षोडशोपचार से पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्‍चात भगवान की आरती की गई।

पूजन के पश्‍चात भगवान श्री महाकालेश्‍वर की पालकी को कंधा देकर प्रभारी मंत्री श्री सज्‍जन सिंह वर्मा एवं गृह मंत्री श्री बाला बच्‍चन ने नगर भ्रमण के लिए रवाना किया।

मार्ग में श्रद्धालुओं ने जय महाकाल के घोष के साथ पुष्‍प वर्षा की :

भगवान श्री चंद्रमोलेश्वर पालकी में सवार होकर अपनी प्रजा का हाल जानने और भक्‍तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। पालकी जैसे ही श्री महाकालेश्‍वर मंदिर के मुख्‍य द्वार पर पहुंची सशस्‍त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में सवार श्री चन्‍द्रमोलेश्‍वर को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। सवारी मार्ग में स्‍थान-स्‍थान पर खडे श्रद्धालुओं ने जय महाकाल के घोष के साथ महाकाल राजा पर पुष्‍प वर्षा की।

बाबा महाकाल की एक झलक के लिए असंख्‍य श्रद्धालु हुए आतुर

श्रावण के दूसरे सोमवार पर भगवान की सवारी के दौरान पूरी नगरी शिवमय हो गई। श्री महाकालेश्‍वर भगवान की सवारी में हजारों भक्‍त झांझ,मंजीरे, डमरू, ढोल आदि वाद्य बजाते हुए महाकाल की आराधना करते हुए पालकी के साथ चल रहे थे। साथ ही बाहर से आये हुए भक्‍तगण बाबा महाकाल की एक झलक पाने के लिए उत्‍सुक थे।

श्री महाकालेश्‍वर की सवारी महाकाल मंदिर से गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाडी होते हुए रामघाट पहुंची।

रामघाट शिप्रा तट पर चंद्रमोलेश्वर का शिप्रा जल से अभिषेक :

रामघाट पर श्री चंद्रमोलेश्वर का मां क्षिप्रा के जल से अभिषेक पूजन किया गया। पूजन-अर्चन पं.आशीष पुजारी एवं अन्य पुजारियों द्वारा किया गया।

पूजन-अर्चन के बाद भगवान महाकाल की सवारी रामघाट से निर्धारित मार्ग पर रवाना हुई।

श्री महाकालेश्‍वर भगवान की तीसरी सवारी 5 अगस्‍त को निकाली जायेगी। साथ ही इसी दिन 5 अगस्‍त को नागपंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा । attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

अयोध्या में क्या है श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीदी का सच;जमीन बेचने वाले सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी द्वारा सच छुपाने से हो गई शुरू महा झूठ की राजनीति attacknews.in

श्रीराममंदिर तीर्थ ट्रस्ट ने 100 प्रतिशत शुद्ध डील की है,कैसे,विस्तार से समझिए… आज पूरा विपक्ष …

अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू:दक्षिण कश्मीर हिमालय पर्वत में स्थित पवित्र अमाननाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा पर अभी अंतिम निर्णय नहीं attacknews.in

श्रीनगर 14 जून । भले ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने अभी तक दक्षिण …

मुख्य न्यायाधीश ए वी रमन ने की भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना attacknews.in

तिरुमला, 11 जून । मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ए.वी. रमन ने परिवार के सदस्यों के साथ …

अजमेर की सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में नजराना (चढ़ावा) को लेकर दरगाह कमेटी, अंजुमन सैयद जादगान एवं अंजुमन शेख जादगान के बीच विवाद गहराया,मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा attacknews.in

अजमेर 07 जून । राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की …

ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के तीन रथों के निर्माण कार्य को फिर से शुरु किया गया attacknews.in

  पुरी, 5 जून  । ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के …