Home / धार्मिक / सबरीमला मंदिर के प्रमुख पुजारी तंत्री परिवार ने महिलाओं को प्रवेश देने का आदेश स्वीकार किया attacknews.in
सबरीमाला मंदिर

सबरीमला मंदिर के प्रमुख पुजारी तंत्री परिवार ने महिलाओं को प्रवेश देने का आदेश स्वीकार किया attacknews.in

कोच्चि, 28 सितंबर । सबरीमाला के प्रमुख पुजारी कंडारारू राजीवारू ने कहा कि सबरीमाला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश को अनुमति देने वाला उच्चतम न्यायालय का फैसला ‘‘निराशजनक’’ है लेकिन ‘‘तंत्री परिवार’’ इसे स्वीकार करेगा।

तंत्री केरल में हिंदू मंदिरों का वैदिक प्रमुख पुजारी होता है।

त्रावणकोर देवोस्वोम बोर्ड के अध्यक्ष ए पद्मकुमार ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के फैसले का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

पद्मकुमार ने कहा कि बोर्ड ने न्यायालय को सूचित किया था कि वे मौजूदा नियम को जारी रखना चाहते हैं लेकिन अब इस फैसले को लागू करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है।

उन्होंने कहा कि बोर्ड शीर्ष न्यायालय के आदेश को लागू करने के लिए कदम उठाएगा।

उन्होंने कहा कि फैसले का गंभीरतापूर्वक अध्ययन करेंगे।

अयप्पा धर्म सेना के अध्यक्ष राहुल ईश्वर ने कहा कि वे पुनर्विचार याचिका दाखिल करेंगे।

ईश्वर सबरीमाला के पुजारी दिवंगत कंडारारू महेश्वरारू के पोते हैं। महेश्वरारू का इस साल मई में निधन हो गया था।attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

अयोध्या में क्या है श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीदी का सच;जमीन बेचने वाले सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी द्वारा सच छुपाने से हो गई शुरू महा झूठ की राजनीति attacknews.in

श्रीराममंदिर तीर्थ ट्रस्ट ने 100 प्रतिशत शुद्ध डील की है,कैसे,विस्तार से समझिए… आज पूरा विपक्ष …

अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू:दक्षिण कश्मीर हिमालय पर्वत में स्थित पवित्र अमाननाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा पर अभी अंतिम निर्णय नहीं attacknews.in

श्रीनगर 14 जून । भले ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने अभी तक दक्षिण …

मुख्य न्यायाधीश ए वी रमन ने की भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना attacknews.in

तिरुमला, 11 जून । मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ए.वी. रमन ने परिवार के सदस्यों के साथ …

अजमेर की सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में नजराना (चढ़ावा) को लेकर दरगाह कमेटी, अंजुमन सैयद जादगान एवं अंजुमन शेख जादगान के बीच विवाद गहराया,मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा attacknews.in

अजमेर 07 जून । राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की …

ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के तीन रथों के निर्माण कार्य को फिर से शुरु किया गया attacknews.in

  पुरी, 5 जून  । ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के …