Home / धार्मिक / राम जन्मभूमि मामले की सुनवाई पांचों दिन ही होगी:मुस्लिम पक्षकारों की आपत्ति पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा attacknews.in

राम जन्मभूमि मामले की सुनवाई पांचों दिन ही होगी:मुस्लिम पक्षकारों की आपत्ति पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा attacknews.in

नयी दिल्ली, 09 अगस्त । उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद की सुनवाई पांचों दिन होगी। 

शीर्ष अदालत के इस निर्णय का सुन्नी वक्फ बोर्ड ने दिन में विरोध जताया था, लेकिन उसकी दलीलें खारिज करते हुए पांचों दिन सुनवाई जारी रखने का निर्णय लिया गया। 

सर्वोच्च न्यायालय में आम तौर पर सोमवार और शुक्रवार को नये मामलों की सुनवाई होती है। शीर्ष अदालत ने भी इससे पहले अयोध्या विवाद की सुनवाई मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को करने का निर्णय लिया था, लेकिन कल की सुनवाई के दौरान उसने इसे शुक्रवार और सोमवार को भी जारी रखने का निर्णय लिया।

मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति अशोक भूषण तथा न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की संविधान पीठ ने जैसे ही आज सुनवाई शुरू की वैसे ही वक्फ बोर्ड के वकील राजीव धवन ने इसका विरोध जताया।
श्री धवन ने कहा, “यदि सप्ताह के पांच दिन इस मामले की सुनवाई चलती है तो तैयारी का मौका पक्षकारों को नहीं मिलेगा। यह निर्णय अमानवीय है और इससे अदालत को कोई मदद नहीं मिलेगी। मुझ पर मुकदमा छोड़ने का दबाव भी बढ़ेगा।”

उनके इस विरोध पर न्यायमूर्ति गोगोई ने कहा, “हमने आपकी चिंताओं को दर्ज कर लिया है, हम आपको जल्द जानकारी देंगे।” जब मामले की आज की सुनवाई समाप्त होने को थी तो न्यायमूर्ति गोगोई ने स्पष्ट किया कि संविधान पीठ पांचों दिन इसकी सुनवाई करेगी। यदि श्री धवन को आवश्यकता हुई तो उन्हें बीच में किसी दिन ब्रेक दिया जा सकता है।

गौरतलब है कि गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान संविधान पीठ ने कहा था, “हम इस मामले की रोजाना सुनवाई करेंगे। संविधान पीठ इस मामले को प्राथमिकता में रख रही है। न्यायाधीशों को मुकदमे पर अपना ध्यान केंद्रित रखना होगा, क्योंकि इसका रिकॉर्ड 20,000 पृष्ठों में दर्ज है। हमारा मानना है कि इससे दोनों पक्षों के वकीलों को अपनी दलीलें पेश करने का वक्त मिलेगा और जल्द ही इस पर फैसला आ सकेगा।”

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

अयोध्या में क्या है श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीदी का सच;जमीन बेचने वाले सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी द्वारा सच छुपाने से हो गई शुरू महा झूठ की राजनीति attacknews.in

श्रीराममंदिर तीर्थ ट्रस्ट ने 100 प्रतिशत शुद्ध डील की है,कैसे,विस्तार से समझिए… आज पूरा विपक्ष …

अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू:दक्षिण कश्मीर हिमालय पर्वत में स्थित पवित्र अमाननाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा पर अभी अंतिम निर्णय नहीं attacknews.in

श्रीनगर 14 जून । भले ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने अभी तक दक्षिण …

मुख्य न्यायाधीश ए वी रमन ने की भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना attacknews.in

तिरुमला, 11 जून । मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ए.वी. रमन ने परिवार के सदस्यों के साथ …

अजमेर की सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में नजराना (चढ़ावा) को लेकर दरगाह कमेटी, अंजुमन सैयद जादगान एवं अंजुमन शेख जादगान के बीच विवाद गहराया,मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा attacknews.in

अजमेर 07 जून । राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की …

ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के तीन रथों के निर्माण कार्य को फिर से शुरु किया गया attacknews.in

  पुरी, 5 जून  । ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के …