Home / धार्मिक / 11वें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट पहली बार बिना किसी शोरशराबे के केवल वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ खोले गये,पहली पूजा-अर्चना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से की गई attacknews.in

11वें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट पहली बार बिना किसी शोरशराबे के केवल वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ खोले गये,पहली पूजा-अर्चना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से की गई attacknews.in

केदारनाथ 29 अप्रैल ।उत्तराखंड स्थित भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह पहली बार बिना किसी शोरशराबे के केवल वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले गये।

मंदिर के कपाट प्रात: छह बजकर 10 मिनट पर मेष लग्न में विधि-विधान से खोले गये। कपाट खुलने के बाद पहली पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई दामोदर दास मोदी की ओर से किया गया।

ऋषिकेश के दानीदाता के सहयोग से भव्य रूप से 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया बाबा केदार के धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण लागू पूर्णबन्दी के नियमों का पालन करते हुये शारीरिक और सामाजिक दूरी बनाये रखते हुये प्रात: तीन बजे से ही शुरू हो गयी थी।

पुजारी शिवशंकर लिंग एवं वेदपाठी मंदिर के दक्षिण द्वार पूजन के बाद मुख्य मंदिर परिसर में प्रविष्ट हुए। मुख्य द्वार पर कपाट खोलने की प्रक्रिया पूरी हुई। भैरवनाथ जी का आवाहन किया गया और उसके बाद नियत समय पर भगवान केदारनाथ के कपाट खोल दिये गये।

कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी बी.डी.सिंह, तहसीलदार जयबीर राम बधाणी एवं पुलिस चौकी प्रभारी मंजुल रावत मुख्य द्वार पर मौजूद थे। पुजारी शिवशंकर लिंग ने रूद्राभिषेक एवं जलाभिषेक पूजा संपन्न कर भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया।

उल्लेखनीय है चार धामों में अभी सरकारी परामर्श के तहत यात्रा पर रोक है। अभी केवल कपाट खोले गये है ताकि रावल और पुजारी अपने स्तर पर नित्य पूजा-पाठ संपन्न करा सके। पहली बार कपाट खुलते समय सेना के बैंड की मधुर तान सुनने को नहीं मिली। मन्दिर खुलने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने वीडियो सन्देश जारी कर सभी की मनोकामना पूर्ण करने की बाबा केदारनाथ से प्रार्थना की।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

अयोध्या में क्या है श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीदी का सच;जमीन बेचने वाले सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी द्वारा सच छुपाने से हो गई शुरू महा झूठ की राजनीति attacknews.in

श्रीराममंदिर तीर्थ ट्रस्ट ने 100 प्रतिशत शुद्ध डील की है,कैसे,विस्तार से समझिए… आज पूरा विपक्ष …

अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू:दक्षिण कश्मीर हिमालय पर्वत में स्थित पवित्र अमाननाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा पर अभी अंतिम निर्णय नहीं attacknews.in

श्रीनगर 14 जून । भले ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने अभी तक दक्षिण …

मुख्य न्यायाधीश ए वी रमन ने की भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना attacknews.in

तिरुमला, 11 जून । मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ए.वी. रमन ने परिवार के सदस्यों के साथ …

अजमेर की सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में नजराना (चढ़ावा) को लेकर दरगाह कमेटी, अंजुमन सैयद जादगान एवं अंजुमन शेख जादगान के बीच विवाद गहराया,मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा attacknews.in

अजमेर 07 जून । राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की …

ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के तीन रथों के निर्माण कार्य को फिर से शुरु किया गया attacknews.in

  पुरी, 5 जून  । ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के …