Home / धार्मिक / भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई पहली पूजा attacknews.in
बदरीनाथ मंदिर

भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई पहली पूजा attacknews.in

देहरादून, 15 मई । भगवान श्री बदरीनाथ के कपाट आज शुक्रवार को सुबह ठीक चार बजकर 30 मिनट पर पूरे विधान के साथ खोल दिए गये और पहली पूजा आज सुबह नौ बजे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई ।

इस बार बेहद सादगी के साथ कपाट खोले गए। कपाटोद्घाटन मे मुख्य पुजारी रावल, धर्माधिकारी भूवन चन्द्र उनियाल, राजगुरु, हकहकूकधारियों समेत केवल 11 लोग ही शामिल हो सके।

इस दौरान मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। इससे पूर्व पूरे मंदिर परिसर को सेनेटाइज्ड किया गया।

उत्तराखंड में शुक्रवार को तड़के साढ़े चार बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिये गये।

इस मौके पर बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी, धर्माधिकारी तथा अन्य पूजा स्थलों से जुड़े 11 लोग मौजूद रहे। वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर लागू लॉकडाउन की वजह से इतिहास में पहली बार कपाट खुलते समय श्रद्धालु मौजूद नहीं थे।

भगवान बदरीनाथ के कपाट को ज्येष्ठ माह, कृष्ण अष्टमी तिथि, कुंभ राशि धनिष्ठा नक्षत्र, ऐंद्रधाता योग के शुभ मुहूर्त पर खोला गया। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ और मास्क पहने गए। इस बार भगवान बदरीनाथ के कपाट खुलते समय सेना के बैंड की सुमधुर ध्वनि, भक्तों का हुजूम, भजन मंडलियों की स्वर लहरियां सुनायी नहीं दी।

तड़के तीन बजे से बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी/ सेवादार -हक हकूकधारी मंदिर परिसर के निकट पहुंचे। कुबेर जी बामणी गांव से बदरीनाथ मंदिर परिसर में पहुंचे तो रावल एवं डिमरी हक हकूकधारी भगवान के सखा उद्धव जी एवं गाडू घड़ा तेल कलश लेकर द्वार पर पूजा हेतु पहुंचे। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ द्वार पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। फिर प्रात: चार बजकर 30 मिनट पर श्री रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी द्वारा धाम के कपाट खोले गए। इसके बाद श्री रावल ने माता लक्ष्मी जी को मंदिर के गर्भ गृह से मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मी मंदिर में रखा। साथ ही श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी बदरीश पंचायत के साथ विराजमान हो गए।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

अयोध्या में क्या है श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीदी का सच;जमीन बेचने वाले सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी द्वारा सच छुपाने से हो गई शुरू महा झूठ की राजनीति attacknews.in

श्रीराममंदिर तीर्थ ट्रस्ट ने 100 प्रतिशत शुद्ध डील की है,कैसे,विस्तार से समझिए… आज पूरा विपक्ष …

अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू:दक्षिण कश्मीर हिमालय पर्वत में स्थित पवित्र अमाननाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा पर अभी अंतिम निर्णय नहीं attacknews.in

श्रीनगर 14 जून । भले ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने अभी तक दक्षिण …

मुख्य न्यायाधीश ए वी रमन ने की भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना attacknews.in

तिरुमला, 11 जून । मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ए.वी. रमन ने परिवार के सदस्यों के साथ …

अजमेर की सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में नजराना (चढ़ावा) को लेकर दरगाह कमेटी, अंजुमन सैयद जादगान एवं अंजुमन शेख जादगान के बीच विवाद गहराया,मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा attacknews.in

अजमेर 07 जून । राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की …

ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के तीन रथों के निर्माण कार्य को फिर से शुरु किया गया attacknews.in

  पुरी, 5 जून  । ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के …