Home / धार्मिक / प.बंगाल में तारापीठ के काली मंदिर में सदियों पुरानी परंपरा की गई प्रतिबंधित Attack News
Image

प.बंगाल में तारापीठ के काली मंदिर में सदियों पुरानी परंपरा की गई प्रतिबंधित Attack News

सूरी (पश्चिम बंगाल), 13 जनवरी । तारापीठ के प्रसिद्ध काली मंदिर के प्रशासन ने सुबह के समय मूर्ति को पवित्र स्नान कराए जाने के दौरान श्रद्धालुओं के वहां जाने की सदियों पुरानी परंपरा बंद करने का फैसला किया है ।attacknews.in

बीरभूम जिले में मंदिर की शैवायत समिति को आशंका है कि काले रंग में पत्थरों वाली मूर्ति पर श्रद्धालुओं द्वारा अगुरू, चंदन, सिंदूर और अन्य सामग्री लगाने से इसे नुकसान पहुंच सकता है ।

समिति के सचिव ध्रुव चटर्जी ने कहा, ‘‘यह पाया गया है कि श्रद्धालुओं द्वारा पूजन सामग्री लगाने से मूल मूर्ति को नुकसान हो सकता है ।’’ अतीत में मूर्ति पर लगायी जाने वाली सामग्री प्राकृतिक होती थी लेकिन आजकल इनमें मिलावट होने के कारण मूर्ति को नुकसान पहुंच रहा है ।

इसके अलावा, पवित्र स्नान के बाद अन्य धार्मिक क्रिया से भी असर पड़ रहा है क्योंकि ज्यादा जगह नहीं होने के बावजूद मंदिर के भीतर कई श्रद्धालु मौजूद रहते हैं ।attacknews.in

मंदिर में नियमित दर्शन के दौरान श्रद्धालु तीन फुट लंबी चांदी की मूर्ति को देखते हैं। सूत्रों ने बताया कि भीड़ को संभालना मुश्किल होता जा रहा है और इसलिए पवित्र स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को इस रस्म से रोकने का फैसला किया गया है।attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

अयोध्या में क्या है श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीदी का सच;जमीन बेचने वाले सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी द्वारा सच छुपाने से हो गई शुरू महा झूठ की राजनीति attacknews.in

श्रीराममंदिर तीर्थ ट्रस्ट ने 100 प्रतिशत शुद्ध डील की है,कैसे,विस्तार से समझिए… आज पूरा विपक्ष …

अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू:दक्षिण कश्मीर हिमालय पर्वत में स्थित पवित्र अमाननाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा पर अभी अंतिम निर्णय नहीं attacknews.in

श्रीनगर 14 जून । भले ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने अभी तक दक्षिण …

मुख्य न्यायाधीश ए वी रमन ने की भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना attacknews.in

तिरुमला, 11 जून । मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ए.वी. रमन ने परिवार के सदस्यों के साथ …

अजमेर की सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में नजराना (चढ़ावा) को लेकर दरगाह कमेटी, अंजुमन सैयद जादगान एवं अंजुमन शेख जादगान के बीच विवाद गहराया,मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा attacknews.in

अजमेर 07 जून । राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की …

ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के तीन रथों के निर्माण कार्य को फिर से शुरु किया गया attacknews.in

  पुरी, 5 जून  । ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के …