Home / शहर-विशेष / मुंबई दुनिया का 12वां टाॅप शहर,इसके पास है 950 अरब डॉलर संपत्ति Attack News
गगनचुम्बी इमारत

मुंबई दुनिया का 12वां टाॅप शहर,इसके पास है 950 अरब डॉलर संपत्ति Attack News

नयी दिल्ली, 11 फरवरी । देश की आर्थिक राजधानी मुंबई दुनिया का 12वां सबसे समृद्ध शहर है। शहर की कुल संपत्ति 950 अरब डॉलर है। इस वैश्विक सूची में न्यूयॉर्क पहले स्थान पर है।

न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रपट के अनुसार भारत का प्रमुख आर्थिक केंद्र मुंबई दुनिया का 12वां सबसे समृद्ध शहर है।

कुल 15 शहरों की सूची में मुंबई के बाद टोरंटो का स्थान है जिसकी कुल संपत्ति 944 अरब डॉलर है। इसके बाद 912 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ फ्रेंकफर्ट 14वें स्थान पर और 860 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पेरिस 15वें स्थान पर है।

शहर की कुल संपत्ति की गणना में उस शहर में रहने वाले व्यक्तियों की निजी संपत्ति की गणना की गई है। इसमें उनकी सभी तरह की संपत्ति मसलन भूमि, नकदी, शेयर, कारोबार इत्यादि शामिल है। देनदारियों और सरकारी कोष को इस गणना से बाहर रखा गया है।

इतना ही नहीं अरबपतियों की सबसे ज्यादा संख्या के मामले में भी मुंबई शीर्ष 10 देशों में शामिल है। मुंबई में कुल 28 अरबपति रहते हैं जिनकी कुल संपत्ति एक अरब डॉलर अथवा उससे अधिक है।

इस सूची में पहले स्थान पर न्यूयॉर्क है जिसकी कुल संपत्ति 3,000 अरब डॉलर है। कुल 2,700 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लंदन दूसरे स्थान पर, 2,300 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सैन फ्रांसिस्को बे एरिया तीसरे स्थान पर है।

इसके अलावा इस सूची में बीजिंग (2,200 अरब डॉलर), शंघाई (2,000 अरब डॉलर), लॉस एंजिलिस (1,400 अरब डॉलर), हांगकांग (1,300 अरब डॉलर), सिडनी (1,000 अरब डॉलर), सिंगापुर (1,000 अरब डॉलर) और शिकागो (988 अरब डॉलर) का नाम भी शामिल है।attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

मुंबई की विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको इमारतें यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थानों की सूची में शामिल Attack News

मुंबई, 30 जून । मुंबई की ‘विक्टोरियन गोथिक’ और ‘आर्ट डेको’ इमारतों के भव्य क्लस्टर …

2022 तक मुंबई महानगर का बदल जाएगा नक्शा Attack News

दावोस, 28 जनवरी । मुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भरोसा दिलाया है कि मुंबई में …

राहत इंदौरी का दर्द:इंदौर का नाम इंदुर करने की बहस सियासी हल्ला है,इसे इंदौर ही रहने दे Attack News 

इंदौर, 22 नवंबर । मशहूर शायर राहत इंदौरी ने मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी का नाम …

इंदौर में सायं भाग की शाखाओं का पथ संचलन निकाला गया Attack News

इंदौर 8 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सायं भाग के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। …

स्मार्टसिटी योजना को लागू करने में भाजपा शासित राज्य सबसे आगे Attack News

नयी दिल्ली, 5 मार्च : केंद्र के स्मार्टसिटी अभियान को लागू करने में भाजपा शासित …