Home / शहर-विशेष / 2022 तक मुंबई महानगर का बदल जाएगा नक्शा Attack News
गगनचुम्बी इमारत

2022 तक मुंबई महानगर का बदल जाएगा नक्शा Attack News

दावोस, 28 जनवरी । मुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भरोसा दिलाया है कि मुंबई में निर्माणाधीन परिवहन क्षेत्र की सभी परियोजनाएं 2022 तक पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि भूमिगत मेट्रो, समूद्री पुल, तटीय सड़कें, उपरिगामी उपनगरीय रेल तथा नये हवाई अड्डों के निर्माण से महानगर में आवागमन का पूरा नक्शा ही बदल जाएगा।

उन्होंने बातचीत में कहा, ‘‘अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, नवाचार, स्टार्टअप तथा बिग डेटा एनालिसिस जैसे इंडस्ट्री 4.0 यानी चौथी औद्योगिक क्रांति के क्षेत्रों पर है। यह कारोबार का परिदृश्य बदल देगा और रोजगार सृजित करेगा।’’ मुख्यमंत्री यहां विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक शिखर बैठक में आए थे।

फडणवीस ने कहा कि सरकार महाराष्ट्र में एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र बनाने पर काम कर रही है और ऐसा करने को लेकर विश्वस्त है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई नैसर्गिक वित्तीय सेवा केंद्र है। इसके अलावा महाराष्ट्र देश की पहली फिनटेक नीति तैयार कर रहा है जो जल्दी ही प्रकाशित होगा। फिनटेक भविष्य है और मुझे लगता है कि महाराष्ट्र इसमें नेतृत्व कर सकता है।’’attacknews.in

ट्रैफिक जाम को लेकर आलोचनाओं का शिकार होने वाले मुंबई को लेकर उन्होंने कहा कि जारी परियोजनाओं अगले साल से तैयार होने लगेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इनमें मुंबई एवं उपनगीय इलाकों में 258 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क शामिल है जो देश के सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क में से एक होगा। करीब 50 किलोमीटर उपनगरीय रेल नेटवर्क भी बन रहा है। हम तटीय सड़कें बना रहे हैं। एक नया सी लिंक, मुंबई से नवी मुंबई के बीच नया समुद्री पुल, भूमिगत मेट्रो बन रहे हैं। इसके अलावा पूर्वी तट पर रोरो सेवा भी तैयार हो रहा है।’’

फडणवीस ने कहा, ‘‘मुंबई में एक नया हवाई अड्डा भी होगा जिसका काम पहले ही शुरू हो चुका है। इनके अलावा लगभग सभी बड़ी परियोजनाओं का काम शुरू हो चुका है। बची परियोजनाओं के लिए भी काम शुरू करने का आदेश इस महीने या अगले महीने दे दिया जाएगा।’’attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

मुंबई की विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको इमारतें यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थानों की सूची में शामिल Attack News

मुंबई, 30 जून । मुंबई की ‘विक्टोरियन गोथिक’ और ‘आर्ट डेको’ इमारतों के भव्य क्लस्टर …

मुंबई दुनिया का 12वां टाॅप शहर,इसके पास है 950 अरब डॉलर संपत्ति Attack News

नयी दिल्ली, 11 फरवरी । देश की आर्थिक राजधानी मुंबई दुनिया का 12वां सबसे समृद्ध …

राहत इंदौरी का दर्द:इंदौर का नाम इंदुर करने की बहस सियासी हल्ला है,इसे इंदौर ही रहने दे Attack News 

इंदौर, 22 नवंबर । मशहूर शायर राहत इंदौरी ने मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी का नाम …

इंदौर में सायं भाग की शाखाओं का पथ संचलन निकाला गया Attack News

इंदौर 8 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सायं भाग के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। …

स्मार्टसिटी योजना को लागू करने में भाजपा शासित राज्य सबसे आगे Attack News

नयी दिल्ली, 5 मार्च : केंद्र के स्मार्टसिटी अभियान को लागू करने में भाजपा शासित …