Home / राजनीति / राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार गिराने की साज़िश के मुद्दे पर कांग्रेस एवं भाजपा में घमासान, झूठे आरोपों के सहारे कांग्रेस की राजनीति कोर्ट,पुलिस और जांच कमेटियों तक जा पहुंची attacknews.in

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार गिराने की साज़िश के मुद्दे पर कांग्रेस एवं भाजपा में घमासान, झूठे आरोपों के सहारे कांग्रेस की राजनीति कोर्ट,पुलिस और जांच कमेटियों तक जा पहुंची attacknews.in

जयपुर 18 जुलाई । राजस्थान में सरकार गिराने के लिए की गई साजिश के मुद्दे पर सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच घमासान मचा हुआ है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उपमुख्यमंत्री पद से निष्कासित सचिन पायलट पर हमला करते हुए कहा है कि उनकी अतिमहत्वाकांक्षा ने ही उन्हें गलत करने के लिए मजबूर किया है।

श्री पायलट अभी अपने 18 साथियों के साथ अलग गुट बनाकर हरियाणा के एक रिसोर्ट में बताये गये है।

विधायक दल की बैठक में नहीं आने पर व्हीप का उल्लंघन करने के मामले में विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी के नोटिस के बाद यह मामला तब कानूनी लडाई में उलझ गया जब जब श्री पायलट ने इसे उच्च न्यायालय में चुनौती दी।

अदालत में इस मामले की सुनवाई 20 जुलाई को होगी। तब तक डा जोशी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाएंगे।

इस बीच एक आडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया तथा इस मामले की स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसओजी) में शिकायत दर्ज कराई। इस आडियो के आधार पर विधायक भंवरलाल शर्मा के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज की है।

एस ओ जी का एक दल कल हरियाणा के मानेसर भी गया था लेकिन वहां कोई विधायक नहीं मिला। इस आडियो में एक केन्द्रीय मंत्री का नाम सामने आने के बाद भाजपा ने आडियो की सत्यता पर ही सवाल खड़े करते हुए इस प्रकरण की जांच केन्दिय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है।

कांग्रेस इस इडियो के आधार पर भाजपा पर विधायको की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रही है। इधर कांग्रेस विधायकों की बाड़ाबंदी एक पांच सितारा होटल में चल रही है। कांग्रेस को डर है कि भाजपा विधायकों को ललचा सकती है।

विधायकों की खरीद-फरोख्त के मुद्दे पर भाजपा भी बंटी हुई लगती है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने विपक्षी दलों के सहयोग से गहलोत सरकार को गिराने का आरोप लगाया है।

भाजपा के प्रवक्ता वाजपेयी ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई

उधर राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने जयपुर के अशोक नगर थाने में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष कार्य अधिकारी लोकेश शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

भाजपा के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि ये लोग भाजपा की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचान के लिये निरंतर मिथ्या एवं भड़काऊ भाषण दे रहे हैं। श्री गहलोत के निवास से षड़यंत्र रचकर छद्म व्यक्तियों की आवाज को कूटरचित करके भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की आवाज बताकर करोड़ों रुपये की खरीद फरोख्त का मिथ्या अंकित किया गया है। इस कार्य को लोकेश शर्मा जो खुद को मुख्यमंत्री का विशेष कार्य अधिकारी बताता है, के जरिए अंजाम दिया गया।

कांग्रेस भाजपा पर दोष लगाने का कर रही है प्रयास-वसुंधरा

इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि कांग्रेस भाजपा और उसके नेताओं पर दोष लगाने का प्रयास कर रही हैं।

सरकारी एजेंसियों के जरिए नेताओं पर नजर रखवा रहे हैं-कटारिया

वही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत अपनी कुर्सी बचाने के लिए सरकारी एजेंसियों के जरिये राज्य के नेताओं पर नजर रखवा रहे हैं।

श्री कटारिया ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि कौन दिल्ली जा रहा है, कौन आ रहा है इन सब जानकारी एजेंसियों के लोग गहलाेत को दे रहे हैं। इसके अलावा नेताओं के फोन भी टेप करवाये जा रहे हैं, जो निजता का उल्लघंन है।

उन्होंने कहा कि पिछले 18 महीने से राज्य में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री में टकराव है, जो बारूद बनकर अब बम की तरह फटा है। इस पूरे मामले से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है, जबकि मुख्यमंत्री और इनकी पार्टी के नेता भाजपा पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

बीटीपी के विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की

इसी के साथ एक नये समीकरण में राजस्थान में भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो विधायकों ने आज कांग्रेस सरकार समर्थन देने की घोषाणा की है।

बीटीपी के विधायक राजकुमार रोत एवं रामप्रसाद आज जयपुर के पंचतारा होटल पहुंचे जहां पहले से ही कांग्रेस के विधायकों का जमावड़ा है। श्री रोत ने बताया कि हमने पार्टी का विलय नहीं किया गया है बल्कि सरकार को बाहर से समर्थन देने का निर्णया किया है।

उन्होंने कहा कि इस समय सरकार को समर्थन देना जरूरी है, लेकिन हमारी आकांक्षायें पूरी नहीं हुईं तो समर्थन वापस भी लिया जा सकता है।

आडियो टेप प्रकरण: जैन पुलिस हिरासत में

जयपुर की एक अदालत ने आडियो टेप प्रकरण में गिरफ्तार किए गए संजय जैन को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।

राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) ने जैन को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया था। उन्हें शनिवार को यहां की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

एसओजी ने जैन की आवाज के नमूने लेने की अनुमति की अर्जी लगाई है। उस मामले में अब सोमवार को सुनवाई होगी।

इस बीच एसओजी की टीम आडियो टेप प्रकरण में विधायक भंवरलाल शर्मा का पता नहीं लगा पाई है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने इस आडियो टेप को लेकर आरोप लगाया है कि इसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, विधायक भंवरलाल शर्मा और संजय जैन की आवाज है जो कथित रूप से सरकार गिराने की साजिश करते लग रहे हैं। हालांकि शेखावत ने कहा है कि आडियो में उनकी आवाज नहीं है और वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। शर्मा एवं भाजपा ने इस आडियो को फर्जी बताया है।

गहलोत ने मिश्र से की मुलाकात

राजसथान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज राज्यपाल कलराज मिश्र से से मुलाकात की।

श्री मिश्र ने राजभवन में भेंट की। सूत्रों के अनुसार यह शिष्टाचार भेंट थी। श्री गहलोत ने श्री मिश्र को प्रदेश में कोरोना वैश्विक महामारी के बचाव के लिए किये जा रहे प्रयासों की अद्यतन जानकारी दी। श्री गहलोत की यह मुलाकात 45 मिनिट की रही।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

राज्यपाल को कुलाधिपति के पद से हटाने का कानून केरल विधानसभा में पारित,राज्य सरकार विश्वविद्यालयों को कम्युनिस्ट या मार्क्सवादी केंद्रों में बदलने पर अड़ी attacknews.in

राज्यपाल को कुलाधिपति के पद से हटाने का कानून केरल विधानसभा में पारित,राज्य सरकार विश्वविद्यालयों को कम्युनिस्ट या मार्क्सवादी केंद्रों में बदलने पर अड़ी

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पाण्डेय, विज्ञान के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित होंगे attacknews.in

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पाण्डेय, विज्ञान के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित होंगे

विक्रम विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव;15 से अधिक भाषा और बोलियों के प्रयोक्ताओं ने रचनाओं की प्रस्तुति से दिया अन्य भाषाओं को सीखने का संदेश attacknews.in

विक्रम विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय भारतीय भाषा उत्सव;15 से अधिक भाषा और बोलियों के प्रयोक्ताओं ने रचनाओं की प्रस्तुति से दिया अन्य भाषाओं को सीखने का संदेश

राहुल की जिद के आगे बेबस हुए दिग्गी-कमल;राहुल गांधी ने कमल नाथ और दिग्विजय सिंह को मिलाया गले attacknews.in

Congress party leader rahul Gandhi visit madhyapradesh political harmony in digvijay Sing and kamalnath

विपक्षी दलों का प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनने के लिए नीतीश कुमार कभी भी बिहार में भाजपा का साथ छोड़कर महागठबंधन की सरकार बना लेंगे;अस्पताल के वार्ड में लिखी गई उठापटक की पटकथा!attacknews.in

विपक्षी दलों का प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनने के लिए नीतीश कुमार कभी भी बिहार में भाजपा का साथ छोड़कर महागठबंधन की सरकार बना लेंगे;अस्पताल के वार्ड में लिखी गई उठापटक की पटकथा!