मुंबई की विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको इमारतें यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थानों की सूची में शामिल Attack News

मुंबई, 30 जून । मुंबई की ‘विक्टोरियन गोथिक’ और ‘आर्ट डेको’ इमारतों के भव्य क्लस्टर को आज यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया।

एलिफेंटा गुफाओं और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन (विक्टोरिया टर्मिनस) के बाद ‘विक्टोरियन गोथिक’ और ‘आर्ट डेको’ को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया जाना मुंबई को मिला तीसरा ऐसा सम्मान है।

यूनेस्को ने ट्वीट किया, ‘‘अभी-अभी यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल किया गया: मुंबई का विक्टोरियन गोथिक’ और ‘आर्ट डेको’ एनसेंबल्स। भारत को बधाई।’’

यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 42वें सत्र में यह फैसला किया गया। यह बैठक बहरीन के मनामा में हुई।

पिछले साल गुजरात के अहमदाबाद को विश्व धरोहर शहर घोषित किया गया था। अहमदाबाद विश्व धरोहर शहर घोषित किया जाने वाला भारत का पहला शहर है।attacknews.in