Home / धार्मिक / ज्योतिर्लिंग केदारनाथ मंदिर के कपाट 29 अप्रैल को खुलेंगे Attack News
केदारनाथ

ज्योतिर्लिंग केदारनाथ मंदिर के कपाट 29 अप्रैल को खुलेंगे Attack News

गोपेश्वर, 14 फरवरी । उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हिंदुओं के पवित्र तीर्थस्थल केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए छह माह बंद रहने के बाद श्रद्धालुओं के लिए इस वर्ष 29 अप्रैल को खुलेंगे।

मन्दिर समिति के प्रवक्ता डा. हरीश गौड ने बताया कि उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने का मुहूर्त निकाला गया।

भगवान केदारनाथ के शीतकालीन प्रवास स्थल ओंकारेशवर मंदिर में रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारियों एवं वेदपाठियों की उपस्थिति में पंचांग गणना के बाद कपाट खोले जाने की तिथि निश्चित की गई।

गौड ने बताया कि मंदिर के कपाट मेष लग्न में 29 अप्रैल को सुबह सवा छह बजे खोले जाएंगे।attacknews.in

उत्तराखंड के गढवाल हिमालय में स्थित चारों धामों, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंग़ोत्री और यमुनोत्री, के कपाट सर्दियों में भीषण ठंड और भारी बर्फबारी की चपेट में रहने के कारण श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिये जाते हैं जो अगले साल अप्रैल—मई में फिर खोल दिये जाते हैं।

हर वर्ष छह माह के इस यात्रा सीजन में देश विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक इन चारों धामों के दर्शन के लिए आते हैं।attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

अयोध्या में क्या है श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीदी का सच;जमीन बेचने वाले सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी द्वारा सच छुपाने से हो गई शुरू महा झूठ की राजनीति attacknews.in

श्रीराममंदिर तीर्थ ट्रस्ट ने 100 प्रतिशत शुद्ध डील की है,कैसे,विस्तार से समझिए… आज पूरा विपक्ष …

अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू:दक्षिण कश्मीर हिमालय पर्वत में स्थित पवित्र अमाननाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा पर अभी अंतिम निर्णय नहीं attacknews.in

श्रीनगर 14 जून । भले ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने अभी तक दक्षिण …

मुख्य न्यायाधीश ए वी रमन ने की भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना attacknews.in

तिरुमला, 11 जून । मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ए.वी. रमन ने परिवार के सदस्यों के साथ …

अजमेर की सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में नजराना (चढ़ावा) को लेकर दरगाह कमेटी, अंजुमन सैयद जादगान एवं अंजुमन शेख जादगान के बीच विवाद गहराया,मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा attacknews.in

अजमेर 07 जून । राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की …

ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के तीन रथों के निर्माण कार्य को फिर से शुरु किया गया attacknews.in

  पुरी, 5 जून  । ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के …