Home / धार्मिक / कैलाश मानसरोवर यात्रा सिक्किम के नाथू ला मार्ग से फिर से शुरू होगी Attack News

कैलाश मानसरोवर यात्रा सिक्किम के नाथू ला मार्ग से फिर से शुरू होगी Attack News

बीजिंग , 22 अप्रैल । विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि भारत और चीन ने सिक्किम में नाथू ला मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने पर सहमति जता दी है। करीब 10 महीने पहले डोकलाम में पैदा हुए गतिरोध के बाद यात्रा रोक दी गयी थी।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की यहां चीनी विदेश मंत्री वांग यी से बातचीत के दौरान यह निर्णय लिया गया।

सुषमा ने वांग के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा , ‘‘ हम इस बात से खुश हैं कि इस साल नाथू ला मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू होगी। ’’

उन्होंने कहा , ‘‘ मुझे विश्वास है कि इस साल चीनी पक्ष के पूरे सहयोग से यात्रा भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए संतोष देने वाला अनुभव होगी। ’’

पिछले साल डोकलाम में भारत के साथ सैन्य गतिरोध के बाद चीन ने यात्रा रोक दी थी।

भारतीय सैनिकों द्वारा चीन की सेना को भूटान के दावे वाले इलाके में एक सड़क बनाने से रोके जाने के बाद 16 जून को दोनों के बीच गतिरोध की स्थिति पैदा हो गयी थी। अंतत : 28 अगस्त को यह स्थिति समाप्त हुई।

विदेश मंत्रालय हर साल दो अलग अलग मार्गों से जून से सितंबर तक यात्रा का आयोजन करता है। इन दो मार्गों में लिपुलेख दर्रा ( उत्तराखंड ) और नाथू ला दर्रा ( सिक्किम ) हैं।

धार्मिक महत्व वाली इस तीर्थयात्रा का सांस्कृतिक महत्व भी है जिसमें हर साल सैकड़ों लोग कैलाश मानसरोवर जाते हैं।attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

अयोध्या में क्या है श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीदी का सच;जमीन बेचने वाले सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी द्वारा सच छुपाने से हो गई शुरू महा झूठ की राजनीति attacknews.in

श्रीराममंदिर तीर्थ ट्रस्ट ने 100 प्रतिशत शुद्ध डील की है,कैसे,विस्तार से समझिए… आज पूरा विपक्ष …

अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू:दक्षिण कश्मीर हिमालय पर्वत में स्थित पवित्र अमाननाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा पर अभी अंतिम निर्णय नहीं attacknews.in

श्रीनगर 14 जून । भले ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने अभी तक दक्षिण …

मुख्य न्यायाधीश ए वी रमन ने की भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना attacknews.in

तिरुमला, 11 जून । मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ए.वी. रमन ने परिवार के सदस्यों के साथ …

अजमेर की सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में नजराना (चढ़ावा) को लेकर दरगाह कमेटी, अंजुमन सैयद जादगान एवं अंजुमन शेख जादगान के बीच विवाद गहराया,मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा attacknews.in

अजमेर 07 जून । राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की …

ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के तीन रथों के निर्माण कार्य को फिर से शुरु किया गया attacknews.in

  पुरी, 5 जून  । ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के …