Home / धार्मिक / उतर प्रदेश के नेताओं ने हनुमान जी की जाति पहले दलित बताई, बाद में मुसलमान बताया और अब जाट बता दिया attacknews.in
हनुमान जी की प्रतिमा

उतर प्रदेश के नेताओं ने हनुमान जी की जाति पहले दलित बताई, बाद में मुसलमान बताया और अब जाट बता दिया attacknews.in

लखनऊ, 21 दिसंबर । प्रभु हनुमान की जाति को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और इस बार उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री ने हनुमान को जाट बता दिया ।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने  कहा, ‘जाट प्रभु हनुमान के वंशज हैं। हनुमान जी जाट थे।’ अभी कल ही मुस्लिम एमएलसी बुक्कल नवाब हनुमान को मुसलमान बता चुके हैं । इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हनुमान को दलित कह चुके हैं ।

चौधरी ने अपनी दलील के पीछे तर्क दिया, ‘भगवान राम की पत्नी माता सीता का हरण रावण ने किया था लेकिन लंका का दहन हनुमान जी ने किया था। ये ऐसी ही बात है कि किसी के प्रति कोई अन्याय कर रहा हो और तीसरे व्यक्ति को दोनों के ही बारे में पता ना हो। यह जाट का स्वभाव होता है … जब किसी के साथ अन्याय होता है तो वे :जाट: हस्तक्षेप करते हैं ।’ उन्होंने कहा कि प्रभु हनुमान से बलशाली कौन था। दारा सिंह कौन थे। वे जाट थे ।

बुक्कल नवाब ने कल संवाददाताओं से कहा था, ‘हमारा मानना है कि हनुमान जी मुसलमान थे। इसलिए मुसलमानों के अंदर जो नाम रखा जाता है … रहमान, रमजान, फरमान, जीशान, कुरबान … जितने भी नाम रखे जाते हैं वो करीब-करीब उन्हीं पर रखे जाते हैं ।’

attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

अयोध्या में क्या है श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीदी का सच;जमीन बेचने वाले सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी द्वारा सच छुपाने से हो गई शुरू महा झूठ की राजनीति attacknews.in

श्रीराममंदिर तीर्थ ट्रस्ट ने 100 प्रतिशत शुद्ध डील की है,कैसे,विस्तार से समझिए… आज पूरा विपक्ष …

अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू:दक्षिण कश्मीर हिमालय पर्वत में स्थित पवित्र अमाननाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा पर अभी अंतिम निर्णय नहीं attacknews.in

श्रीनगर 14 जून । भले ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने अभी तक दक्षिण …

मुख्य न्यायाधीश ए वी रमन ने की भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना attacknews.in

तिरुमला, 11 जून । मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ए.वी. रमन ने परिवार के सदस्यों के साथ …

अजमेर की सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में नजराना (चढ़ावा) को लेकर दरगाह कमेटी, अंजुमन सैयद जादगान एवं अंजुमन शेख जादगान के बीच विवाद गहराया,मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा attacknews.in

अजमेर 07 जून । राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की …

ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के तीन रथों के निर्माण कार्य को फिर से शुरु किया गया attacknews.in

  पुरी, 5 जून  । ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के …