Home / Religious / मदरसों में संशोधित कुरान ए मजीद पढ़ाने की नरेन्द्र मोदी से अपील;एक आयत हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट जा चुके उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने लिखी चिट्ठी attacknews.in
सैय्यद वसीम रिजवी

मदरसों में संशोधित कुरान ए मजीद पढ़ाने की नरेन्द्र मोदी से अपील;एक आयत हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट जा चुके उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने लिखी चिट्ठी attacknews.in

 

लखनऊ 29 मई । मुस्लिम समुदाय के पवित्र ग्रंथ कुरान ए मजीद की एक आयत को हटाने को लेकर उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटा चुके उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिखकर इस संबंध में उचित आदेश पारित करने की गुहार लगायी है।

श्री रिजवी ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में दलील दी है कि कुरान ए मजीद में 26 लेख (आयत) ऐसी है जो अल्लाह का कथन नहीं हो सकता क्योंकि उक्त आयत आतंकवाद,चरमपंथी और कट्टरपंथी मानसिकता को बढ़ावा देती है और यही कारण है कि पूरे विश्व में मुस्लिम आतंकवाद चरम सीमा पर है। गहन अध्ययन के बाद उन्होने पूर्व में लिखे गए व लिखवाए गए कुरान ए मजीद के सूरोह को सही क्रम में लगाया है और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली 26 आयतों को कुरान ए मजीद से हटा दिया है।

उन्होने प्रधानमंत्री से अपील की कि सही किये गए कुरान ए मजीद को मदरसों मे मुस्लिम समाज को पढ़ाए जाने के लिये व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने से संबंधित आदेश देने की कृपा करें।

मौजूदा कुरान ए मजीद वर्तमान स्थिति के हिसाब से तो बिल्कुल सही नहीं है।

दूसरे के धर्म से नफरत पैदा हो अपने धर्म को सही बता कर दूसरे धर्म का अपमान किया जाना यह राष्ट्रहित में उचित नहीं है और गैर संवैधानिक है।

भारत को इस मामले में पहल करना इसलिए जरूरी है क्योंकि भारत में मुस्लिम सहित अन्य धर्म के लोग भी रहते हैं।

बोर्ड के सदस्य ने कहा कि उन्होने इस बारे में उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की थी जिसे बिना कोई विस्तृत आदेश किए खारिज कर दिया गया।

उक्त जनहित याचिका पुनः सुनवाई के लिये सुप्रीम कोर्ट में दायर की गयी है जो कि लंबित है।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

अयोध्या में क्या है श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीदी का सच;जमीन बेचने वाले सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी द्वारा सच छुपाने से हो गई शुरू महा झूठ की राजनीति attacknews.in

श्रीराममंदिर तीर्थ ट्रस्ट ने 100 प्रतिशत शुद्ध डील की है,कैसे,विस्तार से समझिए… आज पूरा विपक्ष …

अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू:दक्षिण कश्मीर हिमालय पर्वत में स्थित पवित्र अमाननाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा पर अभी अंतिम निर्णय नहीं attacknews.in

श्रीनगर 14 जून । भले ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने अभी तक दक्षिण …

मुख्य न्यायाधीश ए वी रमन ने की भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना attacknews.in

तिरुमला, 11 जून । मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ए.वी. रमन ने परिवार के सदस्यों के साथ …

अजमेर की सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में नजराना (चढ़ावा) को लेकर दरगाह कमेटी, अंजुमन सैयद जादगान एवं अंजुमन शेख जादगान के बीच विवाद गहराया,मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा attacknews.in

अजमेर 07 जून । राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की …

ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के तीन रथों के निर्माण कार्य को फिर से शुरु किया गया attacknews.in

  पुरी, 5 जून  । ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के …