Home / धार्मिक / छह माह के शीतकालीन विश्राम के बाद बदरीनाथ मंदिर के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे Attack News
बदरीनाथ मंदिर

छह माह के शीतकालीन विश्राम के बाद बदरीनाथ मंदिर के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे Attack News

देहरादून, 22 जनवरी । विश्व प्रसिद्ध हिंदू धाम बदरीनाथ मंदिर के कपाट छह माह के शीतकालीन विश्राम के बाद इस वर्ष 30 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए दोबारा खोल दिये जायेंगे।

बसंत पंचमी के पावन पर्व पर आज नरेंद्र नगर में टिहरी राजपरिवार के पुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने परंपरागत पूजा अर्चना के बाद भगवान बदरीनाथ मंदिर खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला।

उनियाल ने महाराजा मनुज्येंद्र शाह की जन्म कुंडली और गृह नक्षत्रों की दशा देखकर बताया कि विश्व प्रसिद्ध भगवान बदरीनाथ के कपाट 30 अप्रैल को मीन लग्नानुसार ब्रह्ममुहूर्त में चार बजकर 30 मिनट पर भक्तों के लिए खोले जाएंगे।

बसंत पंचमी के पर्व पर नरेंद्रनगर राजमहल को फूल-मालाओं से सजाया गया था।attacknews.in

इस मौके पर महाराजा मनुज्येंद्र शाह ने कहा कि पवित्र बदरीनाथ धाम हिंदुओं का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है जिसे शास्त्रों में मोक्ष धाम माना गया है।

भगवान विष्णु को समर्पित मंदिर के खुलने का मुहूर्त निकाले जाने के अवसर पर महारानी व टिहरी सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह आदि मौजूद थे।attacknews.in

गढ़वाल हिमालय में स्थित बदरीनाथ सहित चारों धाम शीतकाल में भारी बर्फवारी और भीषण ठंड की चपेट में रहने के कारण श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिये जाते हैं जो अगले साल दोबारा अप्रैल—मई में खोले जाते हैं।

गढ़वाल की आर्थिक रीढ माने जाने वाली छह माह की इस वार्षिक चार धाम यात्रा के दौरान देश—विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक इनके दर्शनों को पहुंचते हैं।attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

अयोध्या में क्या है श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीदी का सच;जमीन बेचने वाले सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी द्वारा सच छुपाने से हो गई शुरू महा झूठ की राजनीति attacknews.in

श्रीराममंदिर तीर्थ ट्रस्ट ने 100 प्रतिशत शुद्ध डील की है,कैसे,विस्तार से समझिए… आज पूरा विपक्ष …

अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू:दक्षिण कश्मीर हिमालय पर्वत में स्थित पवित्र अमाननाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा पर अभी अंतिम निर्णय नहीं attacknews.in

श्रीनगर 14 जून । भले ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने अभी तक दक्षिण …

मुख्य न्यायाधीश ए वी रमन ने की भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना attacknews.in

तिरुमला, 11 जून । मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ए.वी. रमन ने परिवार के सदस्यों के साथ …

अजमेर की सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में नजराना (चढ़ावा) को लेकर दरगाह कमेटी, अंजुमन सैयद जादगान एवं अंजुमन शेख जादगान के बीच विवाद गहराया,मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा attacknews.in

अजमेर 07 जून । राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की …

ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के तीन रथों के निर्माण कार्य को फिर से शुरु किया गया attacknews.in

  पुरी, 5 जून  । ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के …