Home / Religious / अयोध्या में डेढ़-दो साल में तैयार हो जाएगी भव्य राम मंदिर की पहली मंजिल,अयोध्या के सूनेपन को दूर करने के लिए माता सीता का भी भव्य मंदिर बनेगा attacknews.in

अयोध्या में डेढ़-दो साल में तैयार हो जाएगी भव्य राम मंदिर की पहली मंजिल,अयोध्या के सूनेपन को दूर करने के लिए माता सीता का भी भव्य मंदिर बनेगा attacknews.in

सहारनपुर 08 जनवरी । दुनिया भर में करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक भव्य राम मंदिर की पहली मंजिल का निर्माण कार्य अगले दो सालों में पूरा होने की उम्मीद है।

विश्व हिंदू परिषद(विहिप) के शीर्ष नेताओं में से एक एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य दिनेश कुमार ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि श्रीराम के भक्तों की अयोध्या में उनके जन्म स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण और रामलला के दर्शन करने की इच्छा डेढ़-दो साल के भीतर हो जाने वाली है।

दिनेश कुमार ने मंशाराम द्वारा उसी स्थल पर 60 वर्ष पूर्व बनाए गए शिव मंदिर में जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना भी की। उसी स्थल पर विहिप नेता दिनेश कुमार ने पत्रकारों से कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पास जो 70 एकड़ भूमि उपलब्ध हैं उसमें से 6 एकड़ भूमि पर भगवान श्रीराम का विशाल मंदिर बनेगा और उसी परिसर में माता सीता का मंदिर भी बनाया जाएगा।

उन्होने कहा कि माता सीता द्वारा खुद को भूमि में समाए जाने के बाद अयोध्या हमेशा उजड़ी और सूनी रही। साधु-संतों और धर्माचार्यों की मंशा के मुताबिक अयोध्या के सूनेपन को दूर करने के लिए माता सीता का भी भव्य मंदिर बनेगा।

उन्होंने कहा कि जन्मभूमि स्थल पर डेढ़-दो साल के भीतर मंदिर के एक मंजिल का निर्माण पूरा हो जाएगा और रामलला वहां स्थापित हो जाएंगे। उसके बाद देश-दुनिया के रामभक्त वहां पहुंचकर अपनी आस्था के मुताबिक भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे और पूजा-अर्चना भी कर सकेंगे।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

अयोध्या में क्या है श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीदी का सच;जमीन बेचने वाले सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी द्वारा सच छुपाने से हो गई शुरू महा झूठ की राजनीति attacknews.in

श्रीराममंदिर तीर्थ ट्रस्ट ने 100 प्रतिशत शुद्ध डील की है,कैसे,विस्तार से समझिए… आज पूरा विपक्ष …

अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू:दक्षिण कश्मीर हिमालय पर्वत में स्थित पवित्र अमाननाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा पर अभी अंतिम निर्णय नहीं attacknews.in

श्रीनगर 14 जून । भले ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने अभी तक दक्षिण …

मुख्य न्यायाधीश ए वी रमन ने की भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना attacknews.in

तिरुमला, 11 जून । मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ए.वी. रमन ने परिवार के सदस्यों के साथ …

अजमेर की सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में नजराना (चढ़ावा) को लेकर दरगाह कमेटी, अंजुमन सैयद जादगान एवं अंजुमन शेख जादगान के बीच विवाद गहराया,मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा attacknews.in

अजमेर 07 जून । राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की …

ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के तीन रथों के निर्माण कार्य को फिर से शुरु किया गया attacknews.in

  पुरी, 5 जून  । ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के …