Home / धार्मिक / अमेरिकी टेलीविजन स्टूडियो ABC ने हिन्दू आतंकवाद दिखाने के लिए माफ़ी मांगी,प्रियंका चोपड़ा का किया बचाव Attack News
प्रियंका चोपड़ा

अमेरिकी टेलीविजन स्टूडियो ABC ने हिन्दू आतंकवाद दिखाने के लिए माफ़ी मांगी,प्रियंका चोपड़ा का किया बचाव Attack News

वाशिंगटन 9 जून। अमेरिकी टेलिविजन स्टूडियो एबीसी ने क्वांटिको के एपिसोड में हिंदू आतंकवाद दिखाने के लिए माफी मांगी. प्रोड्यूसर कंपनी ने प्रियंका चोपड़ा का बचाव भी किया है.

सोशल मीडिया पर प्रियंका की ट्रोलिंग के बाद क्वांटिको के प्रोड्यूसर एबीसी को सामने आना पड़ा. एबीसी ने अपने बयान में कहा, “शो अलग अलग नस्लों और पृष्ठभूमियों के बीच प्रतिद्ंवद्विता को दिखाता है. लेकिन इस मामले में हम गलती और खेदजनक ढंग से एक जटिल राजनीतिक मुद्दे पर चले गए. हमारी किसी को आहत करने की मंशा बिल्कुन नहीं थी.”

35 साल की बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय में हॉलीवुड में भी अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही हैं. बॉलीवुड के किसी एक्टर का हॉलीवुड में इस कदर सफल होना साधारण बात नहीं है. लेकिन क्वांटिको को ताजा एपिसोड के बाद प्रियंका की इंटरनेट पर बहुत आलोचना हुई. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने प्रियंका के काम का बहिष्कार करने का एलान किया. कुछ ने उनके द्वारा किए गए विज्ञापन वाले प्रोडक्ट्स को न खरीदने की मांग की.

भारत सरकार से क्वांटिको के कुछ सीन्स को ब्लैक आउट करने की मांग भी की गई. एक दृश्य में एफबीआई एजेंट प्रियंका चोपड़ा रुद्राक्ष की माला को बतौर सबूत इस्तेमाल करती हुई दिख रही हैं. एपिसोड में दिखाया गया है कि एक भारतीय राष्ट्रवादी न्यू यॉर्क शहर को परमाणु बम से उड़ाने की साजिश रच रहा है.

अमेरिका में हिंदू धर्म के विद्वान डैविड फ्रॉली ने इस कहानी पर आपत्ति जताते हुए कहा, “प्रियंका चोपड़ा की मदद से हिंदू आतंकवाद का मिथक, वो भी एक फर्जी कहानी के आधार पर अमेरिकी टेलिविजन में दाखिल हुआ. क्या कोई पाकिस्तानी अदाकारा पाकिस्तान या इस्लाम को इस तरह धोखा दे सकती है, जैसे उन्होंने भारत और हिंदुत्व को दिया है?”

एबीसी की मालिकाना कंपनी वॉल्ट डिज्नी ने एक बयान जारी करते हुए कहा, “एपिसोड ने कई भावनाओं को झनझनाया है, अनुचित ढंग से इनका लक्ष्य प्रियंका चोपड़ा को बनाया गया, जिन्होंने न तो यह शो बनाया है, न ही लिखा है और ना डॉयरेक्ट किया है.”attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

अयोध्या में क्या है श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीदी का सच;जमीन बेचने वाले सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी द्वारा सच छुपाने से हो गई शुरू महा झूठ की राजनीति attacknews.in

श्रीराममंदिर तीर्थ ट्रस्ट ने 100 प्रतिशत शुद्ध डील की है,कैसे,विस्तार से समझिए… आज पूरा विपक्ष …

अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू:दक्षिण कश्मीर हिमालय पर्वत में स्थित पवित्र अमाननाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा पर अभी अंतिम निर्णय नहीं attacknews.in

श्रीनगर 14 जून । भले ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने अभी तक दक्षिण …

मुख्य न्यायाधीश ए वी रमन ने की भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना attacknews.in

तिरुमला, 11 जून । मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ए.वी. रमन ने परिवार के सदस्यों के साथ …

अजमेर की सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में नजराना (चढ़ावा) को लेकर दरगाह कमेटी, अंजुमन सैयद जादगान एवं अंजुमन शेख जादगान के बीच विवाद गहराया,मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा attacknews.in

अजमेर 07 जून । राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की …

ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के तीन रथों के निर्माण कार्य को फिर से शुरु किया गया attacknews.in

  पुरी, 5 जून  । ओडिशा में यास तूफान के कारण निलंबित जगनाथ यात्रा के …