इंदौर 8 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सायं भाग के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। शहर के मध्य से निकला पथ संचलन विभिन्न मार्गों से होता हुआ चिमनबाग मैदान पर समाप्त हुआ। इस पथ संचलन में हजारों की तादाद में स्वयंसेवक शामिल हुए, जिनका स्वागत जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया।
संघ ने कार्य को सरल बनाने के लिए और हर वर्ग तक पहुंचने के लिए अपनी शाखाओं को दो समय लगाना शुरू किया है, जिसमें सुबह प्रभात भाग ओर शाम को सायं भाग की शाखाएं कहलाई थी। हर साल दशहरे पर संघ द्वारा पथ संचलन निकाला जाता है। प्रभात भाग का संचलन पहले ही निकाला जा चुका था। रविवार सुबह सायं भाग के स्वयंसेवकों ने संचलन निकाला।
यह संचलन चिमनबाग मैदान से शुरू हुआ और राजवाड़ा होते हुए वापस चिमनबाग पर समाप्त हुआ। इस संचलन में लगभग 1500 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए, जिन्होंने करीब साढ़े 3 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान संचलन में दंड वाहिनी, घोष वाहिनी और शस्त्र वाहिनी भी शामिल रही। हर साल निकलने वाले पथ संचलन को देखने के लिए लोग सड़कों के किनारे जमा हो जाते थे। ये दूसरा संचलन है, जिसमें स्वयंसेवक गणवेश में शामिल हुए।
