मध्यप्रदेश के शहडोल में लाखों रूपये के गबन मामले में बीइओ पद से हटाकर शा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता पद पर स्थानांतरित किया attacknews.in

शहडोल, 5 जून । मध्यप्रदेश के शहडोल में जिला कलेक्टर सतेन्द्र सिंह ने गबन के मामले में जैसिंघनगर के बीइओ अशोक शर्मा को उनके पद से हटाते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंसुकली में व्याख्याता के पद पर स्थानांतरित कर दिया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार जैसिंघनगर के बीइओ अशोक शर्मा ने 2 जून 2014 से 3 फरवरी 2020 के बीच नवीन खाता खोलकर एक करोड़ 1 लाख 72 हजार 176 का गबन किया था। इस मामले में आयुक्त जनजाति कार्य विभाग भोपाल के 19 मई 2021 के पत्र के निर्देश में कलेक्टर शहडोल को एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया गया था। इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने उनका स्थानांतरण व्याख्याता के पद पर कर दिया है।