Home / राजनीति / अमित शाह ने मप्र के 1 करोड़ भाजपा कार्यकर्ताओं से ऐतिहासिक जीत दिलवाने की बात कही Attack News

अमित शाह ने मप्र के 1 करोड़ भाजपा कार्यकर्ताओं से ऐतिहासिक जीत दिलवाने की बात कही Attack News

म.प्र. की जनता ने सेवा के बदले स्थायित्व का आशीर्वाद दिया हैः अमित शाह

भोपाल 4 मई । मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंगद के पैर की तरह स्थाई है। इसे कोई डिगा नहीं सकता, क्योंकि जन-जन के लिए सरकार ने पूरे सरोकारों के साथ जो काम किए है उसके बदले में जन-जन ने भी सरकार को स्थायित्व को आशीर्वाद दिया है। पिछले साढ़े 14 वर्षो में बीमार मध्यप्रदेश प्रगतिशील प्रदेश के रूप में गौरव के साथ खड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व ने जनता का अटूट विश्वास अर्जित किया है। इस प्रदेश में जनहित के कई ऐसे कार्य हुए है, जिनका उदाहरण कहीं और नहीं मिलता। प्रदेश की विकास दर शिखर पर है। ऐसे में कांग्रेस के लोग किस आधार पर सरकार बनाने का सपना देख रहें है, समझ से परे है। यह बात आज यहां भाजपा की प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री अमित शाह ने कही।

श्री शाह ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी। प्रदेश के पार्टी के 1 करोड़ सदस्य इसकी बड़ी शक्ति है और यह सदस्य प्राणपण से जुटकर कांग्रेस के लिए उसका स्थान सुनिश्चित करेंगे। यह एक करोड़ कार्यकर्ता पांच दिनों तक बूथ स्तर तक जायेंगे तो पूरे प्रदेश भर में हम योजनाओं और विचारधाराओं को व्यवस्थित पहुंचा सकते है और ऐसा करने के बाद दुनिया की कोई ताकत हमें सफलता के शिखर पर पहंुचने से नहीं रोक सकती। हमने अपनी शक्ति का परिचय 2003 में दिया है। 2008 में दिया है और 2013 में भी दिया है। हमारी शक्ति उत्तरोत्तर बढ़ रही है और मुझे विश्वास है कि 2018 में हमारे देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं और समर्पण के दम पर पिछले रिकार्ड भी तोडेंगे।

उन्होंने कहा कि आज खेती के मामले में मध्यप्रदेश ने कीर्तिमान बनाए है। गरीब कल्याण एजेंडा लागू कर मानव सेवा की मिसाल कायम की है। सिंचाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और विद्यार्थियों के लिए ऐसी योजना बनाई है कि किसी भी युवा को अच्छी शिक्षा से वंचित नहीं रहना पडेगा। श्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने हिन्दु आतंकवाद शब्द की उत्पत्ति करके न सिर्फ हिन्दु समाज को बदनाम किया बल्कि तुष्टीकरण का रास्ता अपनाते हुए राष्ट्रवादी तत्वों को भगवा आतंकवाद के नाम पर जेल में ठूस दिया, लेकिन न्यायालय ने इन राष्ट्रवादियों को ससम्मान दोषमुक्त कर दिया है। यह कांग्रेस के मुंह पर करारा तमाचा ही नहीं है बल्कि इसने कांग्रेस द्वारा की जा रही साजिश की पोल भी खोल दी है। कांग्रेस ने सदैव संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को भंग किया और उन्हें लांछित करने में कभी कमी नहीं की। इससे साबित होता है कि उसे न लोकतंत्र की चिंता है और न संविधान का सम्मान।

उन्होंने कहा कि 4 वर्षो के भीतर श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने आम आदमी के जीवन स्तर में गुणात्मक परिवर्तन करने का अभियान चलाया है। करोड़ो माताएं जो धुंए के बीच भोजन बनाते हुए अस्वस्थता की शिकार होती थी, उन्हें उज्जवला के तहत धंुआ मुक्त रसोई देकर क्रांतिकारी कदम उठाया है। देश के 19 हजार गांव जो आजादी के बाद से आज तक अंधकार में डूबे हुए थे। मोदी सरकार ने अभियान चलाकर गांव गांव बिजली पहंुचाकर इस अधंकार से उन्हें मुक्ति दिलायी है। देश की सीमाओं पर तैनात सेनाओं का सीना गर्व से चैड़ा है और आतंकवादी अपना जीवन बचाने के रास्ते तलाश रहे है। मोदी सरकार देश की सुरक्षा के मामले में बहुत स्पष्ट नीति रखती है। जिसमें देश विरोधी गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता।

श्री शाह ने कार्यकर्ताओं की ओर इंगित करते हुए कहा कि आपको 2018 के समर में अपना मस्तक उंचा करके उतरना है। समयदान करते हुए संकल्पबद्ध होकर मतगणना तक अपनी सारी शक्ति को संगठन के लिए समर्पित करना है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां विपक्षियों का प्रभाव है वहां भी हम लोकतंत्र की अलख जगाकर उन्हें कांग्रेस के चंगुल से मुक्त कराने का प्रण लें। यह कार्य कठिन नहीं है क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की झोली उपलब्धियों से भरी है और मध्यप्रदेश में शिवराजसिंह सरकार के सामाजिक सरोकारों की लंबी सूची हमारे पास उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के संगठन को श्री राकेश सिंह जैसा कुशल नेतृत्व प्राप्त हुआ है। उन्हें संगठन कार्य का गहन अध्ययन है और चुनावी उपलब्धियां प्राप्त करने का कौशल भी उनके पास है। सभी कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष के निर्देशन में मनोयोग के साथ आगे बढ़ें।

त्रिपुरा में सरकार बनाकर शाह ने पत्थर से पानी निकालने का चमत्कार किया

हमें हर बूथ पर 50 प्रतिशत वोट का लक्ष्य लेना है: रामलाल जी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सौभाग्य है कि उसे प्रधानमंत्री के रूप में जहां श्री नरेन्द्र मोदी जैसे दूरदर्शी, साहसी और परिश्रमी के रूप में श्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व प्राप्त है। वहीं संगठन स्तर पर श्री अमित शाह जैसे कुशाग्र और विलक्षण, पराक्रमी नेता का मार्गदर्शन मिल रहा है। त्रिपुरा जैसे राज्य में पार्टी की सरकार का गठन करना पत्थर में से पानी निकालने जैसा असंभव कार्य उन्होंने संभव कर दिखाया।

उन्होंने पार्टी की विस्तारित बैठक में उपस्थित सांसदों, विधायकों, मंत्रियों, महापौर, पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, निगम मंडलों, बैंकांे के अध्यक्षों, सहकारी बैंक के प्रमुखों और स्वायत्तशासी स्थानीय शासन संस्थाओं के प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि 2018 मिशन को सफल बनाने के लिए समयबद्धता और प्रामाणितकता की मिसाल कायम करें। समय रहते एक एक ग्राम पंचायत को गोद लेकर परिवार की तरह चिंता करें। उन्होंने मतदान केन्द्र समितियों को जीवंत बनाने, उनकी बैठक करने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि अभी से मतदान केन्द्र पर पेज प्रमुखों की भूमिका आरंभ हो जाना चाहिए। पन्ना प्रमुख गांठ में बांध लें कि उनके सपंर्क में आने वाले मतदाता कार्यकर्ता के रूप में श्रृंगारित हो और अब मतदान के बारे में वे भारतीय जनता पार्टी की चिंता करें। हितग्राही सम्मेलनों का आयोजन मंडलवार और मतदान केन्द्रवार किया जाए। हितग्राहियों का हौसला बढ़ाने, उनकी समस्याओं का निदान करने में पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होना चाहिए।

श्री रामलाल ने कहा कि चुनाव मतदान केन्द्र पर ही जीते जाते है। इसलिए हर के कार्यकर्ताओं का यह लक्ष्य होना चाहिए कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में न्यूनतम 50 प्रतिशत वोट हासिल हो। हर पंचायत, मंडल में हमें अपने रोडमैप के मुताबिक शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करना होगा और हर बूथ जीतकर विधानसभा की जीत सुनिश्चित करने के लिए मार्ग प्रशस्त करना होगा।

वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली भारत मोदी सरकार का संकल्प : शिवराज

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमें देश में श्री नरेन्द्र मोदी जैसा नेतृत्व प्राप्त है। वास्तव में यह हमारे लिए दैवीय वरदान है।

उन्होंने कहा कि संगठन के नेतृत्व के रूप में हमें श्री अमित शाह जैसे कुशाग्र और सफल नेतृत्व का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मध्यप्रदेश पिछले 14 वर्षों में हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है और हमें प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कार्य करने का उन्मुक्त अवसर प्राप्त हुआ है, जिससे मध्यप्रदेश की तस्वीर बदल गयी है। प्रदेश में डेढ़ लाख कि.मी. लंबी सड़कों का निर्माण हुआ है। कांग्रेस के शासन में मध्यप्रदेश की पहचान गढ्ढो में सड़क से होती थी। आज प्रदेश में चमचमाती हुई सड़के, परिवहन क्रांति की द्योतक है। प्रदेश में जहां साढ़े सात लाख हेक्टेयर पर सिंचाई होती थी। आज 40 लाख हेक्टेयर पर होती है और जल्दी ही प्रदेश में 80 लाख हेक्टेयर सिंचन क्षमता का निर्माण कर हर खेत को पानी और हर हाथ को काम का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में 2900 मेगावाट बिजली उपलब्ध थी। आज यह बढ़कर 18364 मेगावाट हो गयी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलबिधयों के सामने बोनी सिद्ध हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस सिर्फ भ्रम पैदा कर सकती है। वैचारिक स्तर पर कांग्रेस विचार शून्य हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हम विकास यात्रा शुरू करने जा रहे है। प्रदेश में किसान कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है। 10 जून को गेहंू का बोनस 265 रूपए क्विंटल, चना, मसूर का 100 रूपए और लहसून का 700 रूपए दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सकारात्मक प्रगति के लिए जहां संगठन का रोडमैप तैयार है वहीं सरकार ने भी विकास का रोडमैप तैयार किया है, जो जनजीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित करता है। जनता को सुख सुविधा की अनुभूति कराता है।

उन्होंने कहा कि 14 मई से हमारी पंचायत संपर्क अभियान शुरू होगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता निकलेंगे और जीत का मंत्र गांव-गांव, गली-गली, घर-घर पहंुचायेंगे। उन्होंने 7 मई से लेकर 30 जुलाई तक का कार्यक्रम भी कार्यकर्ताओं को बताया और कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर 5 कार्यकर्ताओं की टीम गठित की गयी है, जो संपर्क अभियान की माॅनिटरिंग करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण को देखते हुए दावे के साथ कहा जा सकता है कि कांग्रेस 50 साल तक भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार को हिला नहीं सकती।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस अनुष्ठान में अपनी शक्ति लगाने के लिए संकल्प दिलाया।

नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी को सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही बनाने का श्रेय:नरेन्द्र सिंह तोमर

केन्द्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी चुनाव अभियान समिति के संयोजक श्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही बनाने में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन को श्रेय जाता है। उनके नेतृत्व में जिस तरह संगठन और सरकार ने उपलब्धियां हासिल की है। जनता का विश्वास अर्जित किया है। उसे देखकर दुनिया दंग है। पड़ोसी आश्चर्य चकित है। श्री अमित शाह ने आज मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में विजय का शंखनाद करके कार्यकर्ताओं के मनोबल को दोगुना कर दिया है। उन्होंने निवृतमान प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमारसिंह चैहान की उपलब्धियांे का विशेष रूप से उल्लेख किया और कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप मंे श्री राकेश सिंह के अनुभव और संगठन शिल्प का लाभ प्रदेश को मिलेगा। चुनाव कार्यक्रम की संरचना की जा रही है। उसे धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन बार भाजपा की सरकार का गठन करके कार्यकर्ताओं ने मिथक तोड़ा है और चौथी बार सरकार बनाने से कोई रोक नहीं सकता। श्री राकेश सिंह का मैदानी अनुभव और कार्यकर्ता भाव हमारी पूंजी है। मध्यप्रदेश में सर्वहारा वर्ग के लिए, किसानों के लिए, मजदूरों के लिए शिवराजसिंह चौहान ने जितना कार्य किया है वह भूतो न भविष्यति है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने का संकल्प लिया है और इसके लिए उपाय किए जा रहे है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने इस संकल्प को पूरा करने का बीड़ा उठाया है। जिससे किसान, मजदूर के जीवन में खुशहाली आयी है। कार्यकर्ताओं ने जिस मनोभाव और समर्पण के साथ कार्य करके 2003 में कांग्रेस को प्रदेश से निर्वासित किया था। 2018 के चुनाव में उससे दोगुना उत्साह के साथ कांग्रेस के मंसूबों को कार्यकर्ता पराजित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिशन 2018 की सफलता का संकल्प लिया है। उन्हें कोई भी शक्ति उनके लक्ष्य से डिगा नहीं सकती। श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में चौथी बार सरकार का गठन किया जायेगा।

संगठन को दीपक से सूर्य बनाने में हमारे पूर्वजों का पसीना

कार्यकर्ता ही आवाज ही राकेश सिंह की आवाज होगी :राकेश सिंह

श्री अमित शाह का कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि हमारा संगठन दीपक की रोशनी से प्रारंभ हुआ था और आज सूर्य के प्रकाश तक पहुंचा है। इस उपलब्धि में संत स्वरूप कुशाभाऊ ठाकरे, प्यारेलाल खण्डेलवाल, राजमाता विजयाराजे सिंधिया, नानाजी देशमुख, सुंदरलाल पटवा जैसे तपस्वियों का पसीना समाया हुआ है। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता के निर्माण में अपने पूरे जीवन को खपा दिया। ऐसे कार्यकर्ताओं के पुरूषार्थ और परिश्रम के कारण इस संगठन में एक परंपरा पली बढ़ी। जिस परंपरा के तहत मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को भी प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिला है। उन्होंने कहा कि हमारे पास मोदी जी का कुशल नेतृत्व है। जिसने देश के सम्मान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है। देश में सुरक्षा, समृद्धि और समरसता का निर्माण किया है और राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्री अमित शाह जी की दृढ़ता, कर्मठता, निष्ठा और परिश्रम की पराकाष्ठा ने हमें देश में एक के बाद एक सरकार दी है। 22 राज्यों में आज हमारा परचम लहरा रहा है और उसी कडी में मध्यप्रदेश में हम चैथी बार सरकार बनाने जा रहे है इसमें कोई संदेह नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमारे इस आत्मविश्वास का कारण वह गंगोत्री है। जिसकी पवित्रता से निकली गंगा हमें मैदान में विराट स्वरूप में दिखायी देती है। हमारे कार्यकर्ता की कर्मठता ऐसी है कि अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों में वह काम करती है। यह संगठन अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों में खडा है। आज हमारे सामने केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों मंे भयावह स्थितियां है। वहां हमारे कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही है। इसके बावजूद हमारा काम वहां बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में वहां हम विजय पताका अवश्य लगायेंगे। आज हमारे पास विश्व का सर्वाधिक सक्षम नेतृत्व है।

श्री अटलबिहारी वाजपेयी जी का स्मरण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने कहा कि हमें याद है अटलजी ने कहा था अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। अटलजी के उस सपने को आज अमित शाह जी अमली जामा पहनाने में जुटे है और हमें विश्वास है कि पंचायत से पार्लियामेंट तक 50 सालों तक भाजपा के शासन की जो कल्पना अमित शाह जी के मन में है वह भाजपा का कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ता धरातल पर लेकर आयेगा।

उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को समाज के बीच जाकर यह बताना होगा कि 2003 के पहले प्रदेश किस प्रकार अंधकार में डूबा था। गढ्ढों के बीच सड़के ढंूढना पडती थी। पूरे प्रदेश का बंटाढार कर दिया गया था और आज हमारी सरकार ने उसी प्रदेश को इतने अपनत्व के साथ सजाया संवारा है। उन्होंने 14 मई के चलों पंचायत अभियान के लिए कार्यकर्ताओं से कमर कसने की अपील की और कहा कि आने वाला कल भी हमारा है। इस आत्मविश्वास के साथ ही हमें आगे बढ़ना है।

उन्होंने स्वयं को अध्यक्ष बनाए जाने के लिए कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि कार्यकर्ता की जो आवाज होगी वहीं राकेश सिंह की आवाज होगी। क्योंकि मेरा कार्यकर्ता भाव दायित्व मिलने से और मजबूत हुआ है। कार्यकर्ता के सुझाव सदैव सिर आंखों पर रहेंगे। ऐसा मेरा प्रयास होगा। कार्यकर्ता के पास अब समय नहीं है, उसे समझ लेना चाहिए कि विजय का कोई विकल्प नहीं होता। इसलिए हमें विजय का संकल्प लेना होगा। एकता से, परिवार भाव से, फिर से अपनी सरकार के लिए जुट जाना है। आपकी ताकत न सिर्फ 2018 में चैथी बार अपनी सरकार बनायेगी बल्कि 2019 में मोदी जी को फिर से विश्व का सिरमौर बनायेगी।

विस्तारित बैठक से पूर्व प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन किया गया। जिसे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह, निवृतमान प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमारसिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने संबोधित किया।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल जी राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती ज्योति धुर्वे प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्रसिंह तोमर श्री थावरचंद गहलोत श्री वीरेंद्र कुमार खटीक प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते प्रदेश शासन के वित्त मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मंचासीन थे।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री मनोहर उंटवाल ने किया। पार्टी के नेताओं और उनके परिजनों के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। जिसका वाचन प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह ने किया।

इसी प्रकार प्रदेश की विस्तारित बैठक के मंच पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा, राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल जी राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती ज्योति धुर्वे, प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह, केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर श्री धर्मेन्द्र प्रधान, श्री थावरचंद गहलोत श्री वीरेंद्र कुमार खटीक प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रम वर्मा, सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान, डॉ. सत्यनारायण जटिया, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते प्रदेश शासन के वित्त मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मंचासीन थे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा ने किया।

प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक के अवसर पर निर्दलीय विधायक श्री दिनेश राय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह का स्वागत किया। श्री दिनेश राय ने गत दिवस भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया।attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज attacknews.in

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा attacknews.in

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा

महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में अब ठाणे पुलिस ने कालीचरण महाराज को किया गिरफ्तार attacknews.in

ठाणे (महाराष्ट्र), 20 जनवरी । महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने महात्मा गांधी के …

Video:छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए हिंदू धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल attacknews.in

छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे attacknews.in

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे