Home / खेलकूद / पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हुए,इंग्लैंड दौरा खटाई में पड़ा attacknews.in

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हुए,इंग्लैंड दौरा खटाई में पड़ा attacknews.in

इस्लामाबाद, 23 जून । पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों के सोमवार को कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से संक्रमित होने के बाद मंगलवार को सात अन्य क्रिकेटरों के कोरोना संक्रमित पाये जाने की पुष्टि हुई है जिसके बाद पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है।

संक्रमित खिलाड़ियों में फखर जमां, इमरान खान, काशिफ भाट्टी, मोहम्मद फीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान और वहाब रियाज शामिल हैं। वहीं सोमवार को पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी हैदर अली, हारिस राउफ और शादाब खान के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

पाकिस्तान में कोरोना मामले 185000 के पार

पाकिस्तान में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमितों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 185034 पहुंच गयी तथा इससे मरने वालों की संख्या 3695 हो गयी।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक देश में सबसे गंभीर रूप से प्रभावित सिंध प्रांत है, जहां 71092 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि पंजाब प्रांत में 68308 मामले सामने आ चुके हैं। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 22633 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि बलूचिस्तान में 9587 मामले सामने आये हैं। गिलगित बाल्टिस्तान में संक्रमण के 1326 मामले आये हैं तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 869 मामले सामने आ चुके हैं। देश की राजधानी इस्लामाबाद में 11219 लोग संक्रमित पाये गये हैं।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

मध्यप्रदेश के सभी खेल अलंकरण पुरस्कारों के आवदेन की तिथि बढ़ी,आवेदन 15 जून तक आमंत्रित attacknews.in

  भोपाल,27 मई ।मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग ने विक्रम, एकलव्‍य, विश्‍वामित्र, प्रभाष …

सात राज्यों में 143 खेलो इंडिया केंद्र खोलेगी भारत सरकार;महाराष्ट्र, मिजोरम, गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में स्थापित होने वाले प्रत्येक केंद्र में किसी एक खेल की सुविधा उपलब्ध होगी attacknews.in

नयी दिल्ली, 25 मई । खेल मंत्रालय ने जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के …

कोरोना के आगे आईपीएल भी पस्त :बायो बबल में भी कई मामले आने के बाद लीग अनिश्चितकाल के लिये स्थगित,बाकी मैच कब होंगे,पता नहीं? attacknews.in

नयी दिल्ली, चार मई । जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) में कोविड-19 के कई मामले …

आस्ट्रेलिया की गाबा में 32 वर्षों से चली आ रही बादशाहत भी खत्म,टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय विकेटकीपर बने ॠषभ पंत ने महेन्द्र सिंह धोनी का रिकार्ड तोड़ा attacknews.in

ब्रिसबेन, 19 जनवरी ।आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट में भारत की जीत …

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम नस्लभेद का शिकार: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाद मोहम्मद सिराज को दर्शकों की भीड़ ने ‘ब्राउन डॉग’, ‘बिग मंकी’ कहा,2007-08 में हुए दौरे के ‘मंकीगेट’ प्रकरण की याद ताजा हो गयी attacknews.in

नयी दिल्ली/ सिडनी/ दुबई , 10 जनवरी । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी ने …