Home / राजनीति / अजेय भारत और अटल भाजपा के नारे के साथ नरेन्द्र मोदी ने कहा:2019 में पार्टी के सामने नहीं है चुनौती attacknews.in
नरेन्द्र मोदी

अजेय भारत और अटल भाजपा के नारे के साथ नरेन्द्र मोदी ने कहा:2019 में पार्टी के सामने नहीं है चुनौती attacknews.in

नयी दिल्ली 09 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘अजेय भारत’ और ‘अटल भाजपा’ के नये नारे देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सामने 2019 में कोई चुनौती नहीं है तथा पार्टी लोकसभा चुनाव अपनी नीति, नेतृत्व, विकास कार्यक्रमों और देश के सवा सौ करोड़ लोगों के विश्वास के बदौलत जीतेगी ।

श्री मोदी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता अहंकार की वस्तु नहीं है। यह कुर्सी के लिए नहीं बल्कि जनता के लिए काम करने का उपकरण है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी संकल्प के लिए जीती है और हमारे पास नीति और रणनीति है।

उन्होंने कहा कि उन्हें अगले चुनाव के लिए कोई चुनौती नज़र नहीं आ रही है। लोकतंत्र में विपक्ष महत्वपूर्ण है। उनके सवाल और सत्ता की जवाबदेही होना लोकतंत्र की ताकत है लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो पार्टी सत्ता में विफल हो गयी वह विपक्ष में भी विफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष सही मुद्दे नहीं उठा पा रहा है। हम चाहते हैं कि विपक्ष हमारे वैचारिक अधिष्ठान और काम पर सवाल पूछे तो हम भी 48 साल एक परिवार के शासन और 48 माह हमारे शासन के बारे में सवाल पूछें कि उसने 48 साल में क्या किया और क्यों किया, उसका मकसद क्या था और उसने क्या पाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दे उठाने की बजाय झूठे आरोप लगा रही है और उसी को दोहरा रही है। विपक्ष के इस झूठ के तंत्र को तोड़ना है।

उन्होंने कहा, “वे न मुद्दों पर लड़ते हैं और न काम पर लड़ते हैं। वे झूठ पर लड़ते हैं। झूठ गढ़ना उनकी आदत बन गयी है। हमें झूठ से लड़ना नहीं आता है लेकिन अब हमे झूठ का जवाब देना आना चाहिए। हमें तर्कों और तथ्यों के आधार पर कांग्रेस के झूठ को बेनकाब करना चाहिए।” उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओ का आह्वान किया कि वे तथ्यों के साथ जाएं, विश्वास के साथ लोगों को सही बात बताएं।”

श्री मोदी ने विपक्ष के महागठबंधन की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें ऐसे लोग शामिल हैं जो एक दूसरे को देख नहीं सकते, साथ चल नहीं सकते, वे एक दूसरे को गले लगाने को मजबूर हो रहे हैं, यही हमारी सफलता है।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन के ना तो नेतृत्व का पता है और ना ही इसकी नीति स्पष्ट है। उसकी नीयत भी भ्रष्ट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व को कोई स्वीकार करने को तैयार नहीं है। यहां तक कि छोटे दल भी नहीं। कुछ लोग तो कांग्रेस नेतृत्व को बोझ तक मानते हैं। यहां तक कि कांग्रेस के भीतर भी कांग्रेस के नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “महागठबंधन यानी नेतृत्व का ठिकाना नहीं, नीति अस्पष्ट और नीयत भ्रष्ट।”

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की सबका साथ सबका विकास की नीति की दुनिया भर में चर्चा हाे रही है। उन्होंने सरकार के अनेक विकास कार्यक्रम गिनाते हुए कहा कि यह नीति सफल हो रही है।

उन्होंने कहा कि हम विकास को मानवीयता के साथ चाहते हैं। देश ममता और समता के साथ आगे बढ़े। हम देश का वैभव सादगी के धरातल पर ही चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम विजय का विश्वास लेकर चल पड़े हैं। हमारे साथ 125 करोड़ लाेगों का विश्वास है और विपक्ष में विश्वसनीयता का अभाव है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘अजेय भारत’ और ‘अटल भाजपा’ के नये नारे देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2019 का लोकसभा चुनाव अपनी नीति, नेतृत्व, विकास कार्यक्रमों और देश के सवा सौ करोड़ लोगों के विश्वास के बदौलत जीतेगी ।

श्री मोदी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता अहंकार की वस्तु नहीं है। यह कुर्सी के लिए नहीं बल्कि जनता के लिए काम करने का उपकरण है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी संकल्प के लिए जीती है और हमारे पास नीति और रणनीति है।

उन्होंने कहा कि उन्हें अगले चुनाव के लिए कोई चुनौती नज़र नहीं आ रही है। लोकतंत्र में विपक्ष महत्वपूर्ण है लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो पार्टी सत्ता में विफल हो गयी वह विपक्ष में भी विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सही मुद्दे नहीं उठा पा रहा है। वह झूठे आरोप लगा रही है और उसी को दोहरा रही है।

उन्होंने कहा, “वे न मुद्दों पर लड़ते हैं और न काम पर लड़ते हैं। वे झूठ पर लड़ते हैं। झूठ गढ़ना उनकी आदत बन गयी है। ” उन्होंने कहा, “हमें झूठ से लड़ना नहीं आता है लेकिन अब हमे झूठ का जवाब देना आना चाहिए। हमें तर्कों और तथ्यों के आधार पर कांग्रेस के झूठ को बेनकाब करना चाहिए। ”

अमित शाह ने कहा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने आज दावा किया कि 2019 का आम चुनाव जीतने के बाद पार्टी को कम से कम 50 साल तक शासन से कोई हटा नहीं पाएगा और वह ऐसा अहंकार में नहीं बल्कि अपने काम काज के आधार पर कह रहे है।

श्री शाह ने आज यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 के चुनाव के पहले पार्टी के नौ करोड़ कार्यकर्ता, 22 करोड़ परिवारों से संपर्क करेंगे और उन्हें सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों से अवगत कराएंगे।

उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव के बाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्राम नहीं किया है। उन्होंने 300 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा किया और चुनाव के पहले शेष 240 क्षेत्रों का भी दौरा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि 2001 के चुनाव में श्री गुजरात में जीते थे और इसके बाद से वह लगातार जीत ही रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2019 का चुनाव जीतने के बाद पार्टी को अगले 50 साल तक सत्ता से कोई हटाने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, “ऐसा हम अहंकार के कारण नहीं बल्कि काम के आधार पर कह रहे हैं। देश की राजनीति बदल रही है और अब परिणाम एवं प्रदर्शन की भूमिका अहम हो गयी है। हम इसी विश्वास के आधार पर चलेंगे।”

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक की एक विशेषता यह रही कि इसमें राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया लेकिन आर्थिक या विदेश मामलों को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं आया। अलबत्ता कृषि को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया। असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया। श्री वाजपेयी के निधन पर एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कुछ राज्यों में अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण कानून को लेकर सवर्णों के आंदोलन को लेकर चर्चा की अनुमति नहीं दी गयी और पत्रकारों के सवालों को भी टाला गया। इसी प्रकार से सोमवार को पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को लेकर विपक्ष के भारत बंद को लेकर भी कोई बात नहीं हुई।

बैठक में तय किया गया कि 150वीं गांधी जयंती के मौके पर विभिन्न स्थानों पर भाजपा के 150-150 कार्यकर्ताओं की टोलियां बनायीं जाएंगी और ये 10 -10 किलाेमीटर की पदयात्रा करके लोगों को जानकारी देंगी कि स्वच्छ भारत के गांधी के सपने को किस हद तक साकार किया गया है।attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज attacknews.in

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा attacknews.in

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा

महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में अब ठाणे पुलिस ने कालीचरण महाराज को किया गिरफ्तार attacknews.in

ठाणे (महाराष्ट्र), 20 जनवरी । महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने महात्मा गांधी के …

Video:छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए हिंदू धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल attacknews.in

छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे attacknews.in

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे