मुंबई पुलिस के खिलाफ़ मानहानि और बदनाम करने पर रिपब्लिक भारत टीवी के कई कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज attacknews.in

मुंबई, 23 अक्टूबर ।मुंबई में शुक्रवार को पुलिस विभाग के खिलाफ मानहानि और उकसाने के आरोप में रिपब्लिक भारत टीवी के कई कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

मुंबई सीआईडी की विशेष शाखा के पुलिस उप-निरीक्षक शशिकांत पवार द्वारा एक शिकायत पर एन.एम. जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में प्राथमकी दर्ज की गई।