Home / राजनीति / कांग्रेसी मेरे कारण नहीं सो रहे हैं और मैं जनता के कारण नहीं सो रहा हूँ attacknews.in

कांग्रेसी मेरे कारण नहीं सो रहे हैं और मैं जनता के कारण नहीं सो रहा हूँ attacknews.in

हरदा/होशंगाबाद/रायसेन 22 नवंबर । कांग्रेस की सरकारों में कितने घपले-घोटाले हुए हैं। चाहे केंद्र हो या प्रदेश, इन्होंने हर जगह घोटाले ही घोटाले किए हैं। कांग्रेस के शासन के समय मंत्री मिस्टर10 परसेंट कहलाते थे। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने  कहा कि कर्जे का बोझ किसी भी किसान के सीने पर नहीं रहने देंगे। भाजपा सरकार ने समाधान ऋण योजना शुरू की थी। इसके माध्यम से हमने किसानों के कर्जे माफ किए थे। हम किसी भी किसान को परेशान नहीं रहने देंगे। अब तक खूब दिया है और आगे भी देते रहेंगे।

मुख्यमंत्री गुरुवार को हरदा जिले  की विधानसभा टिमरनी के रहटगांव में पार्टी प्रत्याशी संजय शाह, होशंगाबाद जिले की विधानसभा सिवनी-मालवा में प्रत्याशी प्रेमशंकर वर्मा, होशंगाबाद जिले की विधानसभा सोहागपुर में विजयपाल सिंह और रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा के बाड़ी में पार्टी प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा के समर्थन में आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस बर्बाद करने वाली पार्टी, उसके भ्रमजाल में न फसें

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने मध्यप्रदेश को बर्बाद करने का काम किया है। इनकी सरकार ने मध्यप्रदेश में 54 वर्षों तक शासन किया है। इनके शासन में मध्यप्रदेश की सड़कों की क्या स्थिति थी। गड्ढों में सड़कें थीं। उनके जमाने में बिजली नहीं आती थी। कांग्रेस की सरकार में साढ़े सात लाख हेक्टेयर जमीन पर ही सिंचाई होती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने 41 लाख हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई करने की व्यवस्था की है। कांग्रेस आजकल भ्रम फैलाने का काम कर रही है। वे कह रहे हैं कि हम ये कर देंगे, वो कर देंगे, लेकिन करना कुछ नहीं है सिवाय बातों के। मुख्यमंत्री कहा कि इन्होंने पंजाब और कर्नाटक में किसानों से वादा किया था कि सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ करेंगे, लेकिन अब तक माफ नहीं हुआ है। अब मध्यप्रदेश के किसानों से भी वादा कर रहे हैं कि सरकार आते ही10 दिनों में कर्जा माफ कर देंगे, लेकिन इनके भ्रमजाल में फंसना नहीं है।

जनता का साथ क्या निभाएंगे कांग्रेस के परदेशी नेता

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता तो परदेशी हैं। कमलनाथ कलकत्ता से आकर यहां बस गए, कभी-कभार छिंदवाड़ा आ जाते हैं और बाकी समय दिल्ली में रहते हैं। इनको क्या पता कि मध्यप्रदेश के किसानों की क्या समस्याएं हैं। राहुल बाबा ज्यादातर समय विदेश में रहते हैं और जब दिल्ली में रहते हैं तो वहां से आकर प्रदेश के किसानों की बातें करते हैं। उनको तो यह भी पता नहीं कि प्याज कहां उगती है। वे क्या मध्यप्रदेश के किसानों की समस्याओं को समाप्त करेंगे। ये तो परदेशी हैं ये साथ क्या निभाएंगे।

ये नर्मदा किनारे वाला कब जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल कांग्रेस के नेताओं को गुस्सा आ रहा है। उन्हें सबसे ज्यादा गुस्सा शिवराजसिंह चौहान पर आ रहा है। उन्हें लग रहा है कि ये नर्मदा किनारे वाला मुख्यमंत्री बन गया है और न जाने कब यहां से जाएगा। उन्हें गुस्सा इसलिए भी आ रहा है कि 15 वर्षों से कुर्सी से दूर हैं। उन्हें रात में कुर्सी नजर आ रही है। करवटें बदलते रहते हैं कुर्सी के लिए। उन्होंने कहा कि सोता तो मैं भी नहीं हूं, लेकिन मैं जनता की सेवा के लिए नहीं सोता हूं,लेकिन उन्हें नींद मेरे कारण नहीं आ रही है।

महिलाओं को सजावट की वस्तु बताते हैं कमलनाथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता कमलनाथ महिलाओं को सजावट की वस्तु कहते हैं। हम महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस महिलाओं का अपमान कर रही है। हम महिलाओं के सशक्तीकरण की बातें कर रहे हैं,  उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन वे महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में महिलाओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अखंड भ्रष्टाचार में डूबे हैं कांग्रेस

मुख्यमंत्री ने सभाओं के दौरान कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि चाहे मध्यप्रदेश हो या देश, जब इनका शासन था तो अखंड भ्रष्टाचार में डूबी थी कांग्रेस। जमीन, आसमान में घोटाले ही घोटाले थे। टूजी, थ्रीजी, जीजाजी, कोयला घोटाला और न जाने कितने घोटाले किए हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को भी कांग्रेस की सरकार ने बर्बाद कर दिया था, लेकिन हमने 15सालों में इसे फिर आबाद करने का काम किया है।

हर वर्ग हमारी प्राथमिकता में

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता हर वर्ग का विकास करने की है। चाहे मेरे भांजे-भांजियां हों, किसान हों, गरीब हों सबको समृद्ध बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि अब हम बेटियों को 12 वीं में 75 प्रतिशत अंक लाने पर स्कूटी देंगे, जिससे वे कॉलेज जा सकेंगी। सभा के दौरान सांसद उदयप्रताप सिंह, चौधरी माधव सिंह, यशवंत सिंह, अशोक सिंह, जालम सिंह, हेमराज जी, माया नरोलिया, विजयपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज attacknews.in

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा attacknews.in

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा

महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में अब ठाणे पुलिस ने कालीचरण महाराज को किया गिरफ्तार attacknews.in

ठाणे (महाराष्ट्र), 20 जनवरी । महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने महात्मा गांधी के …

Video:छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए हिंदू धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल attacknews.in

छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे attacknews.in

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे