Home / राजनीति / मध्यप्रदेश के मंत्रियों ने भाजपा को अपराधों में संलग्न माफियाओं की पार्टी बताकर इनके खिलाफ चलाये गये अभियान का विवरण बताया attacknews.in

मध्यप्रदेश के मंत्रियों ने भाजपा को अपराधों में संलग्न माफियाओं की पार्टी बताकर इनके खिलाफ चलाये गये अभियान का विवरण बताया attacknews.in

इंदौर/भोपाल/ग्वालियर , 24 जनवरी ।मध्यप्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा है कि राज्य सरकार ने 11 तरह के माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर अब तक 15 सौ करोड़ की शासकीय भूमि को मुक्त कराया है।

श्री बच्चन ने आज यहां एक प्रेस वार्ता में बताया कि पहले सत्र में भूमाफियाओं के खिलाफ इंदौर से कार्रवाई शुरू करते हुए 11 तरह के माफियाओं को चिन्हित किया। इसके बाद प्रदेश भर के छह सौ से ज्यादा भू माफिया पर कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में अब तक छह सौ नब्बे से ज्यादा शराब माफियाआें पर शिकंजा कसा गया और लगभग डेढ़ सौ मिलावट माफिया पर कार्रवाई की गयी है। 60 से ज्यादा सहकारी माफियाओं को भी सलाखों के पीछे भेजने की कवायद जारी है।

श्री बच्चन के अनुसार प्रदेश के 149 वसूली माफियाआें के खिलाफ अभियान चलाया गया। एक हजार से ज्यादा वाहन जब्त किए गए। सात सौ करोड़ से ज्यादा की मंदिर की जमीन मुक्त करवाई है।

श्री बच्चन ने यहां प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 वर्षो के कार्यकाल में माफियाओं के पनपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज जब राज्य सरकार ने प्रदेश को माफिया मुक्त कराने का अभियान शुरू किया है तब भाजपा भूमाफियाओं के पक्ष में आंदोलन पर उतर आयी है।

भाजपा की माफिया संरक्षण की मानसिकता उजागर हुयी – बच्चन

गृहमंत्री बाला बच्चन ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में माफिया के खिलाफ व्यापक तौर पर जारी कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘माफिया संरक्षण मानसिकता’ उजागर हुयी है।

श्री बच्चन ने यहां पत्रकारों के समक्ष राज्य में अब तक माफियाओं के विरुद्ध की गयी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य बगैर किसी भेदभाव के माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और यह कार्रवाई जारी रहेगी। सरकार सभी माफियाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

माफियाओं के नाम पर आम नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने संबंधी मुख्य विपक्षी दल भाजपा के आरोपों और इसी के चलते आज उसके राज्य में विरोध प्रदर्शन संबंधी सवाल पर श्री बच्चन ने कहा कि उन्हें किसी राजनीतिक दल के नहीं, जनता के प्रमाणपत्र की आवश्यकता है।

गृह मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि शांति के टापू के रूप में ख्यात मध्यप्रदेश को भाजपा ने अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में माफियाओं के प्रदेश में तब्दील कर दिया।

उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि आज जब सरकार आक्रामकता से माफिया विरोधी मुहिम को अंजाम दे रही है, तब माफियाओं को संरक्षण देने वाली (भाजपा) इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्य कि बात है कि प्रदेश में राजनीति का स्तर इतना नीचे गिर गया है।

राज्य में आज मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने पूरे प्रदेश में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा का आरोप है कि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर सरकार और प्रशासन आम लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहा है। इंदौर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह की अगुवायी में प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने ऐहतियातन कई लोगों को हिरासत में लिया है।

कमलनाथ और सिंधिया को माफिया बनने की जरूरत नहीं – इमरती देवी

ग्वालियर,से खबर है कि, महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को माफिया बनने की जरूरत नहीं है।

आज यहाँ आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि श्री कमलनाथ और श्री सिंधिया माफिया नहीं बनेंगे।

उन्होंने भाजपा के नेताओं पर माफिया होने का आरोप लगाया और कहा कि जो पहले साइकल से चलते थे अब वह क्या हो गए हैं। उन्होंने राजगढ़ की घटना का जिक्र आने पर कहा कि प्रदेश सरकार अपना काम कर रही है। हमे भाजपा की चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा कि सिंधिया के पास तो उनके परिवार का दिया बहुत कुछ है, ऐसे में वह भ्रष्टाचार क्यों करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ सभी प्रकार के माफिया के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। माफिया के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है।

भाजपा के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही कार्रवाई के विरोध में आज कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया था। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंधिया भूमाफिया के नारे लगाए। जिस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

शर्मा ने भाजपा पर किया हमला, माफियाओं पर कार्रवाई रहेगी जारी

भोपाल, से खबर है कि,मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा ने आज कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार दबाव में आए बगैर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी।

श्री शर्मा ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि अभी तक माफियाओं के खिलाफ की गयी कार्रवाई के बारे में भी विस्तार से बताया और कहा कि प्रारंभिक तौर पर लगभग 11 प्रकार के माफियाओं की पहचान हुयी है। इसमें मुख्य रूप से दवा माफिया, जमीन माफिया, शराब माफिया, चिटफंड कंपनियां और इस तरह के अन्य क्षेत्र शामिल हैं। सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ कुछ समय पहले इंदौर से कार्रवाई शुरू की है और अब यह पूरे प्रदेश में चल रही है और आगे भी चलेगी।

श्री शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि दरअसल माफिया पिछले पंद्रह सालों में भाजपा के कार्यकाल में पनपा और उसने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया। अब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, तो भाजपा के ही लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने दृढता से कहा कि लेकिन कांग्रेस सरकार इससे डरने वाली नहीं है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बगैर किसी भेदभाव के माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

श्री शर्मा ने कहा कि कभी यह प्रदेश शांति का टापू था, लेकिन भाजपा ने पंद्रह सालों में इसे पूरी तरह बेपटरी कर दिया। भूमाफिया ने बहुत गड़बड़ियां कीं। ड्रग माफिया भी सक्रिय रहा। परिवहन और शराब माफिया को भी किसी से खौफ नहीं था। लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में राज्य में मजबूत सरकार आयी, उसने राज्य को पटरी पर लाने के व्यवस्थाएं सुधारना शुरू किया। इसी दौरान माफियाओं के बारे में तथ्यात्मक जानकारियां सामने आयीं और फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी।

श्री शर्मा ने बताया कि अब तक की कार्यवाही में राज्य में 615 भू.माफियाओं, 694 शराब माफियाओं, 150 मिलावट माफियाओं, 65 सहकारी माफियाओं, 149 वसूली माफियाओं और ट्रान्सपोर्ट माफियाओं के 1053 वाहनों पर कार्रवाई की गयी। उन्होंने दृढ़ता के साथ दोहराया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज attacknews.in

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा attacknews.in

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा

महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में अब ठाणे पुलिस ने कालीचरण महाराज को किया गिरफ्तार attacknews.in

ठाणे (महाराष्ट्र), 20 जनवरी । महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने महात्मा गांधी के …

Video:छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए हिंदू धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल attacknews.in

छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे attacknews.in

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे