Home / राजनीति / मध्यप्रदेश में राजनीतिक विवादों के बीच कमलनाध मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही, कुछ मंत्रियों को हटाया जाएगा,नये मंत्रियों की सूची तैयार attacknews.in

मध्यप्रदेश में राजनीतिक विवादों के बीच कमलनाध मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही, कुछ मंत्रियों को हटाया जाएगा,नये मंत्रियों की सूची तैयार attacknews.in

मध्यप्रदेश कैबिनेट का होगा विस्तार

भोपाल, आठ मार्च। मुख्य विपक्षी दल भाजपा द्वारा कथित रूप से सरकार को अस्थिर करने के आरोपों के बाद प्रदेश में चल रही सियासी नाटक के बीच मध्यप्रदेश की कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत सरकार जल्द ही कैबिनेट का विस्तार करेगी।

यह जानकारी कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को दी है।

कांग्रेस ने हाल ही में आरोप लगाया था कि भाजपा ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए 10 विधायकों का अपहरण कर लिया है। इन अपहृत विधायकों में कांग्रेस, बसपा, सपा एवं निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

हालांकि, भाजपा ने इस आरोप को खारिज कर दिया और दावा किया कि 26 मार्च को मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के मद्देनजर यह कांग्रेस के विभिन्न गुटों के बीच चल रही अंदरूनी लड़ाई का नतीजा है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘हम जल्द ही मध्यप्रदेश कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं। अब हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं है, क्योंकि भाजपा का विधायकों को खरीद-फरोख्त करने का आपरेशन असफल हो गया है।’’

सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कुछ मंत्रियों के इस्तीफे लिए जा सकते है और नये मंत्रियों के नामों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है । इस विस्तार में संतुलन बनाए रखने को प्राथमिकता दी जा रही है ।

वहीं, एक राजनीतिक विशेषज्ञ ने बताया कि राज्य सरकार के लिए कैबिनेट विस्तार करना अत्यंत कठिन काम हो गया है, क्योंकि इसमें उसे कांग्रेस के विभिन्न गुटों के विधायकों के साथ-साथ इस गठबंधन में शामिल बसपा, सपा एवं निर्दलीय विधायकों को शामिल करना होगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनी थी। तब कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ अकेले ही ली थी और उन्हें अपने कैबिनेट विस्तार करने में उस वक्त पार्टी के वरिष्ठ नेताओं दिग्विजय सिंह, कमलनाथ एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्रुपों में हो रही अंदरूनी लड़ाई के चलते काफी लंबा समय लगा था।

मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं, जिनमें से वर्तमान में दो खाली हैं। इस प्रकार वर्तमान में प्रदेश में कुल 228 विधायक हैं, जिनमें से 114 कांग्रेस, 107 भाजपा, चार निर्दलीय, दो बहुजन समाज पार्टी एवं एक समाजवादी पार्टी का विधायक शामिल हैं। कांग्रेस सरकार को इन चारों निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ बसपा और सपा का समर्थन है।

मध्यप्रदेश विधानसभा में मंत्रिमंडल में कुल 35 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित 29 सदस्य इस मंत्रिमंडल में शामिल हैं। इस हिसाब से कमलनाथ असंतुष्ट विधायकों को शांत करने के लिए अपने मंत्रिमंडल में 6 और मंत्रियों को रख सकते हैं।

मंगलवार को 10 विधायक गायब हो गये थे, जिनमें दो बसपा, एक सपा, एक निर्दलीय एवं बाकी कांग्रेस के विधायक थे। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि भाजपा नेता इन विधायकों को हरियाणा के एक होटल में ले गये हैं और कमलनाथ की सरकार को गिराने के लिए उन्हें करोड़ों रूपये देने का आफर दे रहे हैं।

इसके बाद प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस इन 10 विधायकों में से सात विधायकों को वापस लाने में अब तक सफल हो चुकी है। इनमें से छह विधायकों को वह दिल्ली से और एक विधायक को बेंगलुरू से वापस भोपाल लाई है।

हालांकि, कांग्रेस के तीन विधायक हरदीप सिंह डंग, बिसाहूलाल सिंह एवं रघुराज कंसाना का अब तक पता नहीं चल पाया है कि वे कहां हैं।

इसी बीच, पांच मार्च को मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा सीट से लापता कांग्रेस के विधायक हरदीप सिंह डंग का विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लेकिन डंग से इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह शाम तक पहुंचेंगे भोपाल

उधर मध्यप्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह आज बंगलूर से रवाना हो गए हैं और वे शाम तक भोपाल पहुंचेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि श्री सिंह राज्य के पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल के साथ विमान से बंगलूर से दोपहर बाद रवाना हुए हैं। दोनों ही शाम छह बजे के आसपास भोपाल पहुंच सकते हैं।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज attacknews.in

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा attacknews.in

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा

महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में अब ठाणे पुलिस ने कालीचरण महाराज को किया गिरफ्तार attacknews.in

ठाणे (महाराष्ट्र), 20 जनवरी । महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने महात्मा गांधी के …

Video:छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए हिंदू धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल attacknews.in

छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे attacknews.in

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे