Home / World / Sports / मध्यप्रदेश के वर्ष 2019 के राज्य-स्तरीय खेल पुरस्कारों एकलव्य,विक्रम और विश्वामित्र के लिए चयनित खिलाडियों की घोषणा,ओलम्पियन श्री इनाम-उर-रहमान को मिलेगा लाइफ टाइम एचीव्हमेंट पुरस्कार attacknews.in
मध्यप्रदेश लोगों

मध्यप्रदेश के वर्ष 2019 के राज्य-स्तरीय खेल पुरस्कारों एकलव्य,विक्रम और विश्वामित्र के लिए चयनित खिलाडियों की घोषणा,ओलम्पियन श्री इनाम-उर-रहमान को मिलेगा लाइफ टाइम एचीव्हमेंट पुरस्कार attacknews.in

भोपाल 28 अगस्त । प्रदेश के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल से जुड़ी हस्तियों को खेलों में किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये राज्य-स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है।

विभाग के प्रमुख सचिव पंकज राग और संचालक पवन जैन ने यहां पत्रकार वार्ता में राज्य के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों की घोषणा की। ये पुरस्कार वर्ष 2019 के लिए घोषित किए गए हैं। कोविड 19 के प्रकाेप के कारण फिलहाल अलंकरण समारोह की तिथि घोषित नहीं की गयी है। स्थितियां अनुकूल होने के बाद अलंकरण समारोह की तिथि तय की जाएगी।

संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री पवन कुमार जैन ने  टी.टी. नगर स्टेडियम में राज्य-स्तरीय विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र, स्व. प्रभाष जोशी एवं लाइफ टाइम एचीव्हमेंट पुरस्कारों की घोषणा की।

श्री जैन ने जानकारी दी कि वर्ष 2019 के स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार के लिये चयन समिति द्वारा किसी भी खिलाड़ी के नाम की अनुशंसा नहीं की गई थी। श्री जैन ने बताया कि वर्ष 2020 के राज्य-स्तरीय पुरस्कारों के लिये नये नियम बनाये जा रहे हैं, जिसमें खिलाड़ियों एवं खेल संघों के सुझाव और समस्याओं का ध्यान रखा जायेगा।

संचालक खेल श्री पवन कुमार जैन ने बताया कि वर्ष 2019 के लिये भोपाल के ओलम्पियन हॉकी खिलाड़ी श्री इनाम-उर-रहमान का नाम लाइफ टाइम एचीव्हमेंट पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है। यह पुरस्कार वर्ष 2002 से प्रारंभ किया गया था। लाइफ टाइम एचीव्हमेंट पुरस्कार ऐसी खेल हस्ती को दिया जाता है, जिसने प्रदेश के खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिये जीवन पर्यन्त योगदान दिया हो।

एकलव्य पुरस्कार-2019

व्यक्तिगत खेलों (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल) में भिण्ड के श्री अजातशत्रु शर्मा केनोइंग-कयाकिंग, देवास के श्री आदित्य दुबे सॉफ्ट टेनिस, खरगौन के श्री ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर शूटिंग, भोपाल की कु. गार्गी सिंह परिहार कराते, जबलपुर की कु. अंशिता पाण्डे वूशु, इंदौर के श्री परम पदम् बिरथरे तैराकी, भोपाल के श्री शंकर पाण्डेय फैंसिंग, उज्जैन के श्री अक्षत जोशी घुड़सवारी, इंदौर की सुश्री अनुषा कुटुम्बले टेबल-टेनिस, धार के श्री प्रियांशु राजावत बेडमिंटन और राजगढ़ के श्री गोविन्द बैरागी सेलिंग को एकलव्य पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है।

दलीय खेलों (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में खेले जाने वाले खेल) में टीकमगढ़ की कु. शिवांगनी वर्मा सॉफ्टबॉल और ग्वालियर की कु. इशिका चौधरी हॉकी शामिल हैं। परम्परागत खेलों (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में नहीं खेले जाने वाले खेल) में इंदौर की कु. नित्यता जैन शतरंज शामिल हैं।

विक्रम पुरस्कार-2019

व्यक्तिगत खेलों (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में खेले जाने वाले खेल) में भोपाल की कु. राजेश्वरी कुशराम केनोइंग-कयाकिंग, भोपाल के श्री फराज खान घुड़सवारी, इंदौर के श्री अद्वेत पागे तैराकी, जबलपुर की कु. मुस्कान किरार आर्चरी, देवास के श्री जय मीणा सॉफ्ट टेनिस तथा भोपाल की कु. चिंकी यादव शूटिंग को वर्ष 2019 के लिये विक्रम पुरस्कार के लिये चुना गया है।

दलीय खेलों (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में खेले जाने वाले खेल) में इंदौर की कु. पूजा पारखे सॉफ्टबॉल और ग्वालियर की कु. करिश्मा यादव हॉकी शामिल हैं। दिव्यांग वर्ग (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में खेले जाने वाले खेल) में कु. जानकी बाई जूडो तथा परम्परागत खेलों (ओलम्पिक एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में नहीं खेले जाने वाले खेल) में भोपाल के श्री चंद्रकांत हरडे थ्रो-बॉल को शामिल किया गया है।

विश्वामित्र पुरस्कार-2019

व्याक्तिगत खेलों (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल) में इंदौर के श्री अभिलाष एम.टी. तैराकी और भोपाल के श्री गिरधारी लाल यादव सैलिंग तथा दलीय खेल (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में खेले जाने वाले खेल) में इंदौर के श्री शरद जपे खो-खो को विश्वामित्र पुरस्कार के लिये चुना गया है

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

पाकिस्तानी खिलाड़ी नदीम ने ओलंपिक में नीरज चौपड़ा के भाले को तहस-नहस कर छुपा दिया था attacknews.in

नीरज चोपड़ा के भाले से छेड़खानी कर रहे थे पाकिस्तानी भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम

चंबल संभाग में बाढ़ की लापरवाही में नप गये ढेरों शासकीय अधिकारी:श्योपुर के कलेक्टर, एसपी के अलावा अन्य अधिकारी भी हटाए गए attacknews.in

चंबल संभाग में बाढ़ की लापरवाही में नप गये ढेरों शासकीय अधिकारी:श्योपुर के कलेक्टर, एसपी के अलावा अन्य अधिकारी भी हटाए गए

सिडनी ओलम्पिक से रोते हुए वापस आने वाली मीराबाई चानू ने तोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर भारत भर में मुस्कान बिखेर दी attacknews.in

सिडनी ओलम्पिक से रोते हुए वापस आने वाली मीराबाई चानू ने तोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर भारत भर में मुस्कान बिखेर दी

मध्यप्रदेश के 50 महाविद्यालयों को बहुविषयक बनाया जाएगा,150 नवीन दूरस्थ अध्ययन केन्द्र स्थापित किए जाएंगे,1.09 लाख शिक्षकों, 470 शिक्षक प्रशिक्षकों की नियुक्ति होगी,सभी संभागीय मुख्यालयों पर राष्ट्रीय स्तर के आई.टी.आई. बनेंगे attacknews.in

मध्यप्रदेश के 50 महाविद्यालयों को बहुविषयक बनाया जाएगा,150 नवीन दूरस्थ अध्ययन केन्द्र स्थापित किए जाएंगे,1.09 लाख शिक्षकों, 470 शिक्षक प्रशिक्षकों की नियुक्ति होगी,सभी संभागीय मुख्यालयों पर राष्ट्रीय स्तर के आई.टी.आई. बनेंगे

शिवराज सिंह चौहान ने मप्र में एक जुलाई से स्कूलों को खोलने से इंकार किया, केंद्र सहित विशेषज्ञों से चर्चा कर लिया जाएगा निर्णय attacknews.in

शिवराज सिंह चौहान ने मप्र में एक जुलाई से स्कूलों को खोलने से इंकार किया, केंद्र सहित विशेषज्ञों से चर्चा कर लिया जाएगा निर्णय