Home / राजनीति / मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दो टुकड़े: उमर सिंघार ने दिग्विजय सिंह को ब्लैकमेलर कहा,बाद में अरुण यादव, पी सी शर्मा, इमरती देवी,जयवर्द्धन सिंह भी आरोप लगाने वाले बयानों में कूदे attacknews.in

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दो टुकड़े: उमर सिंघार ने दिग्विजय सिंह को ब्लैकमेलर कहा,बाद में अरुण यादव, पी सी शर्मा, इमरती देवी,जयवर्द्धन सिंह भी आरोप लगाने वाले बयानों में कूदे attacknews.in

भोपाल/ग्वालियर/भिंड  , 03 सितंबर । मध्यप्रदेश में सत्तारुढ़ दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही उठापठक अब खुलकर सामने आ गयी है और मंत्री तथा नेताओं के बयानों ने पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है।


वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के नजदीकी माने जाने वाले राज्य के वन मंत्री उमंग सिंघार ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। 
attacknews.in

श्री सिंघार की ओर से श्री दिग्विजय सिंह को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखा गया कथित पत्र कल ही सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया, जिसमें श्री सिंघार के दस्तखत नहीं थे। हालाकि श्री सिंघार ने आज मीडिया से चर्चा में स्वीकार किया कि उन्होंने श्रीमती गांधी को पत्र लिखा है।


सिंघार ने कहा: हां मैने सोनिया गांधी को पत्र लिखा और दिग्विजय सिंह ब्लैकमेल करते हैं-


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले राज्य के वन मंत्री उमंग सिंघार ने आज फिर उन पर हमला बोलते हुए श्री सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। 


श्री सिंघार ने यहां मीडिया से कहा कि श्री सिंह जिस प्रकार सरकार पर दबाव बना रहे हैं, उन्होंने उस दबाव को दूर करवाने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। श्री सिंघार ने दावा किया कि उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आज मुख्यमंत्री कमलनाथ से भी मिलने का समय मांगा है।


श्री सिंघार ने कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष श्रीमती गांधी को कल पत्र लिखा है। उन्होंने श्रीमती गांधी से आग्रह किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह जिस प्रकार सरकार पर दबाव बनाते हैं, उस दबाव को खत्म कराया जाए। श्री सिंघार का आरोप है कि श्री सिंह ब्लैकमेल भी करते हैं।


वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के नजदीकी माने जाने वाले आदिवासी नेता श्री सिंघार ने श्री सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। 


उन्होंने कहा कि वे ‘पावर सेंटर’ के तौर पर विभाग चला रहे हैं, कलेक्टर और कमिश्नर जैसे अधिकारियों के स्थानांतरण कराते हैं, खुद बैठकें लेते हैं और बच्चों सरीखी जिद करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि श्री सिंह अपनी बयानबाजी से कांग्रेस का नुकसान कराते हैं।


इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ आज यहां पर राज्य मंत्रालय पहुंच गए हैं।
attacknews.in

वन मंत्री श्री सिंघार ने कहा कि श्री सिंह को अगर कोई परेशानी है तो वे कांग्रेस परिवार में बैठ कर बात करें। उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने मंत्रियों को लिखी अपनी चिट्ठी को वायरल कर पार्टी काे ब्लैकमेल करना शुरु किया। इस वजह से उन्होंने श्री सिंह को उन्हीं की भाषा में जवाब देना शुरु किया है। 


उन्होंने कहा कि ये सब बातें वे मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के संज्ञान में भी लाएंगे।


पी सी शर्मा का दावा: सिंघार प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ से बाहरी हो गए तो करने लगे बयानबाज़ी-



मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा ने आज दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ लगातार मोर्चा खोलने वाले राज्य के वन मंत्री उमंग सिंघार स्वयं पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनने की दौड़ में थे और यही बात उनके बयानों में भी झलक रही है।


श्री शर्मा ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि श्री सिंघार पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनने की दौड़ में थे। बड़े नेताओं के लाइन में आने से वे पीछे हो गए। यही बात उनके बयानों में भी झलक रही है।


श्री सिंघार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बारे में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखे जाने के बारे में श्री शर्मा ने कहा राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर किसी को भी काेई आपत्ति नहीं है और वे हर तरह से सक्षम हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश में हर चीज का निराकरण हो सकता है।



इमरती देवी ने कहा- कार्यकर्ता डटे है बस महाराज पीछे नहीं हटे-



ग्वालियर से खबर है कि, मध्यप्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चल रही कवायद के बीच महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने आज कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए कार्यकर्ता डटे हैं, बस स्वयं श्री सिंधिया पीछे ना हटें।


श्री सिंधिया के दो दिन के दौरे पर आज यहां पहुंचने के बीच श्रीमती इमरती देवी ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि श्री सिंधिया जहां होंगे, वहां शक्ति प्रदर्शन तो होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता डटे हुए हैं, बस स्वयं ‘महाराज’ (श्री सिंधिया) पीछे ना हटें।


राज्य में इन दिनों कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुने जाने की कवायद जारी है। वर्तमान में मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। पिछले दिनों उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी नई दिल्ली में मुलाकात की थी। उसके बाद से पार्टी को राज्य में जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने की संभावनाएं जताई जा रहीं हैं।


वहीं श्री सिंधिया का यहां पहुंचने पर उनके समर्थक नेताओं, विधायकों, मंत्री और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। श्रीमती इमरती देवी भी श्री सिंधिया की कट्टर समर्थक मानी जाती हैं। इसके अलावा राज्य के परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत और अनेक विधायक भी यहां पहुंचे हैं। 


राज्य में सत्तारुढ़ दल कांग्रेस में इन दिनों नेताओं की बयानबाजी और पत्र लिखकर सोशल मीडिया में जारी करने के कारण घमासान सा मच गया है। अनेक मंत्री और विधायक जहां श्री सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर खुलकर सामने आ गए हैं, वहीं अन्य क्षत्रप नेता भी अपनी अपनी तरह से दावेदारी ठोक रहे हैं। 


पहले आभास हो जाता ताे, जहरीली और भ्रष्ट विचारधारा के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ता – यादव


वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव भी प्रदेश कांग्रेस में इन दिनों चल रहे घटनाक्रमों से बेहद आहत हैं और इस बात को लेकर उन्होंने आज ट्वीट के जरिए अपना दर्द इजहार किया है।


श्री यादव ने ट्वीट में लिखा है ‘मध्यप्रदेश में 15 सालों तक ईमानदार पार्टीजनों के साथ किए गए संघर्ष के बाद आठ महीनों में जो स्थितियां सामने आ रही हैं, उसे देखते हुए बहुत व्यथित हूं। यदि इतनी जल्दी इन दिनों का आभास पहले ही हो जाता तो शायद जान हथेली पर रखकर जहरीली और भ्रष्ट विचारधारा के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ता। बहुत आहत हूं।’


पत्राचार प्रजातांत्रिक व्यवस्था : जयवर्धन

मध्यप्रदेश की कांग्रेस इकाई में मंत्रियों और नेताओं की बयानबाजी से पैदा हुई राजनीतिक बहस के बीच कैबिनेट मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने आज कहा कि पत्राचार एक प्रजातांत्रिक व्यवस्था है और इसमें कोई गलती नहीं है।


श्री सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि राज्य में सरकार कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से बनी है। आज हमारे सामने देश के संविधान को कायम रखने की चुनौती है। भाजपा से शोषित किसान, मजदूर एवं युवा हमारी ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है।


शिवराज सिंह चौहान ने कहा:मध्यप्रदेश में बंदरबाट वाली हैं कांग्रेस पार्टी की सरकार-


मध्यप्रदेश में कांग्रेस के मंत्रियों और नेताओं की बयानबाजी के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि क्या कांग्रेस ने सत्ता की बंदरबांट के लिए प्रदेश में सरकार बनाई थी।


श्री चौहान ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी पार्टी में क्या हो रहा है। क्या कांग्रेस ने सत्ता की बंदरबांट और फिर हिस्सेदारी की लड़ाई के लिए सरकार बनाई थी।


उन्होंने कहा कि कोई ब्लैकमेलर, कोई रेत माफिया बन कर और कोई तबादलों से लूट रहा है। राज्य में कितने पावर सेंटर बने हुए हैं।


श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस में कुछ भी होता रहे, लेकिन पार्टी प्रदेश को बर्बाद ना करे।


प्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार ने आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने श्री सिंह पर सरकार को ब्लैकमेल करने और दबाव बनाने के भी आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने इस बारे में श्रीमती गांधी को भी पत्र लिखा है।

attacknews.in

भिंड जिला कांग्रेस पार्टी की इकाई ने प्रस्ताव पारित किया:



मध्यप्रदेश की भिंड जिला कांग्रेस इकाई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया है। 


जिला इकाई का दावा है कि अब इस प्रस्ताव के बारे में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को जानकारी भेजी जाएगी।


जिला कांग्रेस की कल हुई बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल प्रस्ताव लेकर आए। मेहगांव विधायक ओपीएस भदौरिया, गोहद विधायक रणवीर जाटव और पूर्व मंत्री राकेश चौधरी समेत बैठक में मौजूद सभी कांग्रेस नेताओं ने इस पर सहमति दी। 


इस दौरान गोहद विधायक श्री जाटव ने तो ये चेतावनी तक दे डाली कि श्री सिंधिया को अगर प्रदेशाध्यक्ष नहीं बनाया तो प्रदेश में हालात खराब हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस परिस्थिति में सामूहिक इस्तीफे पर भी निर्णय लिया जा सकता है। 


मेहगांव विधायक ओपीएस भदौरिया ने कहा श्री सिंधिया को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव जनता की मांग है। 

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज attacknews.in

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा attacknews.in

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा

महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में अब ठाणे पुलिस ने कालीचरण महाराज को किया गिरफ्तार attacknews.in

ठाणे (महाराष्ट्र), 20 जनवरी । महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने महात्मा गांधी के …

Video:छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए हिंदू धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल attacknews.in

छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे attacknews.in

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे