Home / चुनाव / गुजरात चुनाव में ‘नोटा भाई’ के कारण भाजपा हार गई 13 सीटें Attack News 
चुनाव 2017

गुजरात चुनाव में ‘नोटा भाई’ के कारण भाजपा हार गई 13 सीटें Attack News 

नईदिल्ली 19 दिसम्बर। गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी 115 से 99 सीट पर सिमट गई है तो इसके पीछे सिर्फ कांग्रेस की मेहनत नहीं बल्कि नोटा (उपरोक्त उम्मीदवारों में से कोई नहीं) भी है. बीजेपी की हार वाली कम से 13 सीटें ऐसी हैं जिनमें नोटा को हार के अंतर से अधिक वोट मिले हैं.

इस चुनाव में नोटा को 5,51,615 वोट मिले हैं. अगर निर्दलीयों को छोड़ दिया जाय तो यह तीसरी बड़ी ‘पार्टी’ साबित हुआ है. नेताओं को नकारने वाले इस सिस्टम में 1.8 फीसदी वोट पड़े. ‘नोटा भाई’ ने सबसे ज्यादा झटका बीजेपी को दिया है. उसने चार ऐसी सीटें खोई हैं जहां हार का अंतर 170 से लेकर एक हजार वोट तक है, जबकि वहां नोटा को 21 सौ से लेकर 38 सौ तक वोट मिले हैं।

साल 2013 में उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद नोटा का बटन ईवीएम पर आखिरी विकल्प के रूप में जोड़ा गया था. यानी गुजरात विधानसभा के चुनाव में इसका इस्तेमाल पहली बार हुआ है. नोटा का मतलब यह है कि मतदाता किसी भी उम्मीदवार को योग्य नहीं पाने की स्थिति में नोटा का बटन दबा सकता है।

हालांकि नोटा को मिले वोट की संख्या सभी उम्मीदवारों को प्राप्त मतों की संख्या से अधिक हो तब भी उस उम्मीदवार को विजयी घोषित किया जाएगा जिसे चुनाव मैदान में उतरे सभी उम्मीदवारों से अधिक वोट मिले हैं।

लूणावाणा और मोरवा हदफ में बीजेपी उम्मीदवार निर्दलीय से हार गए. लूणावाणा की बात करें तो निर्दलीय को 55,098 जबकि बीजेपी को 51898 वोट मिले. यहां जीतहार का अंतर 3200 वोट का था जबकि नोटा को 3419 वोट पड़े. मोरवा हदफ में नोटा को 4962 वोट मिले जबकि बीजेपी 4366 वोट से हारी. दासादा में जीत-हार का अंतर 3728 वोट रहा, जबकि नोटा ने उससे थोड़ा अधिक 3796 मत हासिल किया.

डोनाल्ड ट्रंप के लिए कैंपेन कर चुकी कंपनी ‘कैंब्रिज एनालिटिका’ से जुड़े राजनीतिक विश्लेषक अंबरीश त्‍यागी कहते हैं कि ” नोटा में तीन तरह के लोगों ने वोट डाला है. पहले वो लोग जिन्हें बीजेपी से नाराजगी थी, लेकिन वो कांग्रेस को वोट नहीं देना चाहते थे. दूसरे वे जिन्हें बीजेपी, कांग्रेस दोनों से नाराजगी है और तीसरे वे जो सभी दलों को चोर समझते हैं.” त्यागी मानते हैं कि निसंदेह नोटा से सबसे ज्यादा नुकसान बीजेपी को हुआ है.

                        नोटा का सोटा

विधानसभा सीट      कांग्रेस          बीजेपी          अंतर             नोटा

कपराड़ा                93000            92830        170            3868

मानसा                  77902            77378         524            3000

डांग                      57820           57052          768            2184

देवदार                  80432           79460          972             2988

छोटा उदयपुर       75141            74084          1057           5870

वानकानेर            72588              71227       1361                3170

मोडासा               83411              81771       1640             3681

तलाजा                66862             65083        1779               2918

धानेरा                 82909             80816          2093               2341

सोजित्रा              72423              70035          238i            3112

attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का जश्न मनाने वालों के खिलाफ सख्त निर्देश:FIR दर्ज करने और थाना प्रभारियों को निलंबित करने को कहा attacknews.in

कोलकाता, 02 मई । चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे निकलने से …

पश्चिम बंगाल में रविवार को किसकी बनेगी सरकार के लिए सुबह 8 बजे से कडी सुरक्षा के बीच मतगणना की तैयारी पूरी,होगा 2116 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला attacknews.in

कोलकाता, 01 मई । पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच …

निर्वाचन आयोग ने आगामी दो मई को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद होने वाले जीत के जश्न पर पाबंदी लगायी attacknews.in

नयी दिल्ली 27 अप्रैल । देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए …

पश्चिम बंगाल में सोमवार को सातवें चरण में 34 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण चुनाव आयोग की ओर से जारी कड़े प्रतिबंधों एवं व्यापक सुरक्षा प्रबंधों के बीच होगा attacknews.in

कोलकाता 25 अप्रैल । कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चुनाव आयोग …

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधते आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ‘तोलाबाजी’, ‘तानाशाही’ और ‘तुष्टिकरण’ के थ्री टी मॉडल पर चलती है attacknews.in

सीतलकूची (पश्चिम बंगाल), दो अप्रैल । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की …