Home / प्रदेश / कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राम मंदिर के भूमि पूजन मुहूर्त में बने रोड़ा तो योगी आदित्यनाथ,शिवराज सिंह चौहान,नरोत्तम मिश्रा और विहिप ने लताड़ते हुए कहा:कांग्रेस ने कभी नहीं चाहा राम मंदिर बने attacknews.in
दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राम मंदिर के भूमि पूजन मुहूर्त में बने रोड़ा तो योगी आदित्यनाथ,शिवराज सिंह चौहान,नरोत्तम मिश्रा और विहिप ने लताड़ते हुए कहा:कांग्रेस ने कभी नहीं चाहा राम मंदिर बने attacknews.in

नयी दिल्ली/भोपाल/अयोध्या 03 अगस्त ।कांग्रेस महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष स्वतंत्र देव समेत भाजपा के अन्य नेताओं के कोरोना संक्रमित होने का वास्ता देते ‘अशुभ’ मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अयोध्या में राममंदिर का भूमि पूजन टालने की एक बार फिर अपील की है।

श्री सिंह ने सोमवार को कई ट्वीट किये जिनमें अशुभ घड़ी में राममंदिर के भूमिपूजन और भाजपा नेताओं के कोरोना संक्रमित होने का हवाला देकर इसे टालने का उल्लेख है।

उन्होंने कहा, “ सनातन हिंदू धर्म की मान्यताओं को नज़र अंदाज करने का नतीजा 1- राम मंदिर के समस्त पुजारी कोरोना पॉजिटिव, 2-उत्तर प्रदेश की मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना से स्वर्गवास, 3- उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में, 4- देश के गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में, 5- मध्यप्रदेश के भाजपा के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में तथा 6- कर्नाटक के भाजपा के मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में।”

उन्होंने आगे लिखा, “ पांच अगस्त को भगवान राम के मंदिर शिलान्यास के अशुभ मुहुर्त के बारे में विस्तार से जगदगुरू स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने सचेत किया था। मोदी जी की सुविधा पर यह अशुभ मुहुर्त निकाला गया , यानी मोदी जी हिंदू धर्म की हजारो वर्षों की स्थापित मान्यताओं से बड़े हैं!! क्या यही हिंदुत्व।”

श्री सिंह ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “ भगवान राम करोड़ों हिंदुओं के आस्था के केंद्र हैं और हज़ारों वर्षों की हमारे धर्म की स्थापित मान्यताओं के साथ खिलवाड़ मत करिए। मैं मोदी जी से फिर अनुरोध करता हूँ पांच अगस्त के अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए। सैंकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर निर्माण का योग आया है अपनी हठधर्मिता से इसमें विघ्न पड़ने से रोकिए।”

सांसद ने अन्य ट्वीटों में लिखा, “ इन हालातों में क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री को क्वारंटीन नहीं होना चाहिए ? क्या क्वारंटीन में जाने की बाध्यता केवल आम जनता के लिए है ? प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के लिए नहीं है? क्वारंटीन की समय सीमा 14 दिन की है।”

उन्हाेंने कहा, “ अब एक और प्रश्न उपस्थित होता है। उत्तर प्रदेश की मंत्री की कोरोना से मौत हो गयी। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव। भारत के गृहमंत्री कोरोना पॉजिटिव। मोदी जी आप अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं? योगी जी, आप ही मोदी जी को समझाइए। आपके रहते हुए सनातन धर्म की सारी मर्यादाओं को क्यों तोड़ा जा रहा है? और आपकी क्या मजबूरी है जो आप यह सब होने दे रहे हैं।”

कांग्रेस ने कभी नहीं चाहा राम मंदिर बने : योगी

अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर कड़ा एतराज जताते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने कभी नहीं चाहा कि राम मंदिर का निर्माण हो सके।

सोमवार को भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने आये श्री योगी ने पत्रकारों से कहा “ कांग्रेस को अपने अतीत में झांकना चाहिये। वे कभी उस स्थान पर शिलान्यास नहीं चाहते थे जहां रामलला विराजते हैं। करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़े इस मुद्दे को कांग्रेस कभी नहीं हल करना चाहती थी। उन्होने सिर्फ लोगों को जाति,धर्म के नाम पर बांटा है। ”

उन्होने कहा कि करीब पांच सौ वर्ष पहले एक अत्याचारी ने श्री राम जन्म भूमि मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया था। अब तो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत न्यायपालिका के आधार पर एक निर्णय आया है उस निर्णय के तहत मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 के चुनाव में कहा था कि अयोध्या में संविधान के दायरे में रहकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा और उच्चतम न्यायालय ने श्री राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर के पक्ष में निर्णय दिया था।

शिवराज ने बोला कांग्रेस नेताओं पर हमला

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसी का नाम लिए बगैर आज कांग्रेस और उसके नेताओं पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि श्रीराम के अस्तित्व को ही नकारने वाले कांग्रेस नेता राम मंदिर के निर्माण के शुभ-अशुभ समय का निर्धारण करने में लगे हैं।

श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा है ‘कांग्रेस के नेता, जिन्होंने श्रीराम के अस्तित्व को ही नकार दिया, आज राम मंदिर के निर्माण के शुभ अशुभ समय के निर्धारण करने में लगे हैं। अरे कांग्रेसियो, राम का नाम लेने से ही समय शुभ हो जाता है।’

वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) श्री चौहान ने लिखा है ‘इस निकृष्ट सोच और सनातन धर्म की आस्थाओं के साथ खिलवाड़ का नतीजा है कि आज संपूर्ण कांग्रेस अपने पतन की ओर अग्रसर है। कांग्रेस के लिए राम, राजनीति के विषय होंगे, लेकिन हमारे लिए राम, भक्ति और आस्था के विषय हैं।’

श्री चौहान के अनुसार ‘कांग्रेस के ही कुछ अतिउत्साही नेताओं ने नारा दिया था ‘मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे।’ वह शुभ घड़ी आई तो उनके पेट में दर्द होने लगा है। पौराणिक काल में जब ऋषि मुनि यज्ञ करते थे, तो असुर और राक्षस आकर उसमें विघ्न डालते थे, कांग्रेस के नेता यही चरितार्थ कर रहे हैं।’

नरोत्तम ने बोला दिग्विजय सिंह पर हमला

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि एक ओर जहां श्री कमलनाथ सुंदरकांड करा रहे हैं, वहीं श्री सिंह ‘लंकाकांड’ में व्यस्त हैं।

डॉ मिश्रा ने ट्वीट में लिखा है ‘एक ओर श्री कमलनाथ जी सुंदरकांड करा रहे हैं तो दूसरी ओर दिग्विजय सिंह जी लंकाकांड में व्यस्त हैं। इतिहास गवाह है कि जब जब कोई धार्मिक कार्य होता है तो आसुरी शक्तियां विघ्न बाधाएं डालती हैं। कमोवेश ये उसी तरह की राजनीति है, भगवान उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।’

उन्होंने कहा कि ‘श्री दिग्विजय सिंह जी को फ्री कंसल्टेंसी खोल लेनी चाहिए। वे सबको सुबह से शाम तक सलाह ही देते रहते हैं। अब श्री राहुल गांधी पता नहीं कौन सी यात्रा निकालें, कहीं उत्तराखंड की यात्रा पर न चले जाएं।’

श्री दिग्विजय सिंह ने आज अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर सिलसिलेवार ट्वीट किए हैं।

श्री मिश्रा ने श्री दिग्विजय सिंह के आज अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास को लेकर मुहूर्त को लेकर किए गए ट्वीट के संदर्भ में ट्वीट करते हुए लिखा है ‘करोड़ों राम भक्तों की आस्था से खेलने के बजाय ज्योतिषाचार्य दिग्विजय सिंह जी को कुछ और शुभ मुहूर्त निकालने के सुझाव…’ श्री मिश्रा ने आगे लिखा है ‘-अगला कौन नेता हताश होकर कांग्रेस छोड़ेगा? – पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा? – वो खुद किस मुहूर्त में पार्टी छोड़ेंगे?’

मंदिर निर्माण में बाधा डालने के लिए अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं कांग्रेसी : विहिप

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए आज कहा कि राम मंदिर निर्माण शुरू होने से वह सन्निपात की स्थिति हैं और अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि भूमि पूजन और निर्माण कार्य शिखर कलश की स्थापना तक रुकने वाला नहीं है।

विहिप के संयुक्त महामंत्री डाॅ. सुरेन्द्र जैन ने श्री सिंह द्वारा पांच अगस्त को अशुभ मुहूर्त बताये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यहां कहा कि कांग्रेस की ओर से इस प्रकार की शरारतें पहले भी होती रही हैं। इन्हीं लोगों ने 10 नवंबर 1989 को शिलान्यास के मुहूर्त पर भी सवाल उठाये थे लेकिन वह मुहूर्त कितना शुभ था, यह आज सिद्ध हो गया जब 492 वर्ष का संघर्ष फलीभूत हो रहा है। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण को अब कोई ताकत नहीं रोक सकती है। मंदिर के शिखर कलश की स्थापना तक यह कार्य अनवरत चलने वाला है।

राम मंदिर भूमि पूजन में सरकारी भागीदारी संविधान का उल्लंघन: माकपा

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन समारोह में केंद्र सरकार और राज्य प्रशासन की भागीदारी को संविधान का उल्लंघन बताया है और कहा है कि इस तरह की कार्रवाई उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ है।

माकपा पोलित ब्यूरो ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा है कि उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण एक न्यास करेगा। इसलिए भूमि पूजन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे उच्च स्तरीय व्यक्ति का शामिल होना उच्चतम न्यायालय और संविधान की भावना के खिलाफ है।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन में सुरेन्द्र सिंह तोमर अध्यक्ष और राजेश सिंह कुशवाह राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री निर्वाचित;अब राजपूत क्षत्रिय चुनावों मे निर्दलीय प्रत्याशियों को देगा समर्थन attacknews.in

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन में सुरेन्द्र सिंह तोमर अध्यक्ष और राजेश सिंह कुशवाह राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री निर्वाचित;अब राजपूत क्षत्रिय चुनावों मे निर्दलीय प्रत्याशियों को देगा समर्थन

राष्ट्र-चिंतन

मोदी के सामने बाइडेन के झुकने का अर्थ

      □ आचार्य विष्णु हरि सरस्वती

राष्ट्र-चिंतन मोदी के सामने बाइडेन के झुकने का अर्थ       □ आचार्य विष्णु हरि सरस्वती

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा मोहन यादव की माता श्रीमती लीलाबाई यादव का निधन,मंगलवार को निकलेगी अंतिम यात्रा attacknews.in

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा मोहन यादव की माता श्रीमती लीलाबाई यादव का निधन,मंगलवार को निकलेगी अंतिम यात्रा

मध्यप्रदेश में नहीं दिखेगी शाहरुख खान की ‘पठान’, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- दीपिका की वेशभूषा आपत्तिजनक attacknews.in

मध्यप्रदेश में नहीं दिखेगी शाहरुख खान की 'पठान', गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- दीपिका की वेशभूषा आपत्तिजनक

राष्ट्र-चिंतन: मोदी के लिए भस्मासुर हैं जेपी नड्डा ? मोदी के 2024 मिशन के खलनायक साबित होंगे नड्डा □ विष्णुगुप्त

राष्ट्र-चिंतन मोदी के लिए भस्मासुर हैं जेपी नड्डा ? मोदी के 2024 मिशन के खलनायक साबित होंगे नड्डा □ विष्णुगुप्त