Home / खेलकूद / क्रिकेटर क्रिस गेल ने आगे आकर खुद कहा- मैंने अब तक खेल से सन्यास नहीं लिया है attacknews.in

क्रिकेटर क्रिस गेल ने आगे आकर खुद कहा- मैंने अब तक खेल से सन्यास नहीं लिया है attacknews.in

पोर्ट आफ स्पेन, 15 अगस्त । क्रिस गेल ने भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद सुझाव दिया है कि उन्होंने अब तक खेल से संन्यास नहीं लिया है।



गेल वर्षा से प्रभावित तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में विशेष 301 नंबर की जर्सी पहनकर उतरे जो उनके करियर में खेले एकदिवसीय मैचों की संख्या है। वह 300 वनडे खेलने वाले वेस्टइंडीज के एकमात्र क्रिकेटर हैं।



गेल ने 41 गेंद में 72 रन की पारी खेली लेकिन इसके बावजूद वेस्टइंडीज को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वह वेस्टइंडीज की पारी के 12वें ओवर में आउट हुए जिसके बाद उन्होंने अपना हेलमेट उतारकर बल्ले के हैंडल के ऊपर रखा जिससे संकेत गया कि यह उनका अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच है। 



गेल ने हालांकि मैच के बाद इन सुझावों को खारिज कर दिया कि यह उनका विदाई मैच था।



क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा पोस्ट वीडियो में जब उनके एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कोई घोषणा नहीं की.. संन्यास की। ’’ 



यह पूछने पर कि क्या वह खेलते रहेंगे, गेल ने कहा, ‘‘हां, अगली जानकारी तक।’’ 



गेल ने इससे पहले घोषणा की थी कि ब्रिटेन में विश्व कप उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा लेकिन बाद में उन्होंने इरादा बदल दिया। विश्व कप के दौरान उन्होंने कहा कि वह भारत के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला खेलना चाहते हैं जिससे संभवत: उन्हें किंग्सटन में घरेलू मैदान पर विदाई टेस्ट खेलने का मौका मिलता। गेल को हालांकि टेस्ट टीम में नहीं चुना गया जिससे संकेत गए कि बुधवार को तीसरा वनडे उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच था।



मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा, ‘‘मेरी जानकारी के अनुसार उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है।’’ 



उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आज की पारी उसके करियर का उदाहरण है। उसने शानदार पारी खेली। उसने हमें बेहतरीन शुरुआत दिलाई।’’ 

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

मध्यप्रदेश के सभी खेल अलंकरण पुरस्कारों के आवदेन की तिथि बढ़ी,आवेदन 15 जून तक आमंत्रित attacknews.in

  भोपाल,27 मई ।मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग ने विक्रम, एकलव्‍य, विश्‍वामित्र, प्रभाष …

सात राज्यों में 143 खेलो इंडिया केंद्र खोलेगी भारत सरकार;महाराष्ट्र, मिजोरम, गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में स्थापित होने वाले प्रत्येक केंद्र में किसी एक खेल की सुविधा उपलब्ध होगी attacknews.in

नयी दिल्ली, 25 मई । खेल मंत्रालय ने जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के …

कोरोना के आगे आईपीएल भी पस्त :बायो बबल में भी कई मामले आने के बाद लीग अनिश्चितकाल के लिये स्थगित,बाकी मैच कब होंगे,पता नहीं? attacknews.in

नयी दिल्ली, चार मई । जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) में कोविड-19 के कई मामले …

आस्ट्रेलिया की गाबा में 32 वर्षों से चली आ रही बादशाहत भी खत्म,टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय विकेटकीपर बने ॠषभ पंत ने महेन्द्र सिंह धोनी का रिकार्ड तोड़ा attacknews.in

ब्रिसबेन, 19 जनवरी ।आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट में भारत की जीत …

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम नस्लभेद का शिकार: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाद मोहम्मद सिराज को दर्शकों की भीड़ ने ‘ब्राउन डॉग’, ‘बिग मंकी’ कहा,2007-08 में हुए दौरे के ‘मंकीगेट’ प्रकरण की याद ताजा हो गयी attacknews.in

नयी दिल्ली/ सिडनी/ दुबई , 10 जनवरी । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी ने …