Home / राजनीति / शिवराज सिंह चौहान के वीडियो से छेड़छाड़ करने के मामले में दिग्विजय सिंह के खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज होने के बाद मामला गर्माया attacknews.in

शिवराज सिंह चौहान के वीडियो से छेड़छाड़ करने के मामले में दिग्विजय सिंह के खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज होने के बाद मामला गर्माया attacknews.in

भोपाल, 15 जून । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जुड़े वीडियो में छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की शिकायत के आधार पर यहां पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने प्राथमिकी दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराध शाखा में कल रात प्राथमिकी दर्ज की गयी है। छेड़छाड़ कर वीडियो वायरल करने की घटना में दिग्विजय सिंह और 11 अन्य काे आरोपी बनाया गया है। अब इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गयी है।

इसके पहले कल रात यहां पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता और विश्वास सारंग के अलावा प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अपराध शाखा में शिकायत पत्र सौंपा, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर मध्यप्रदेश शासन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि दिग्विजय सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से 14 जून को लगभग नौ सैकंड का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें मदिरालय को लेकर कुछ बातें कही गयी हैं। इस वीडियाे में श्री चौहान दिखायी दे रहे हैं।

शिकायत के अनुसार श्री चौहान ने इसी वर्ष 12 जनवरी को एक वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें श्री चौहान पत्रकार के प्रश्न का उत्तर दे रहे हैं। यह सवाल तत्कालीन कांग्रेस सरकार की आबकारी नीति से संबंधित था। यह वीडियो दो मिनट 19 सैकंड था, लेकिन दिग्विजय सिंह ने श्री चौहान को बदनाम करने की नीयत से मात्र नौ सैकंड का वीडियो कूटरचित कर सोशल मीडिया पर शेयर किया।

शिकायत में कहा गया है कि श्री चौहान के मूल वीडियो से छेड़छाड़ कर दिग्विजय सिंह और उनके साथियों ने षड़यंत्रपूर्वक उसे ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया। इसलिए उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए।

इसके बाद भोपाल पुलिस की अपराध शाखा ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इसे जांच में ले लिया।

इस बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज यहां मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि इस बात की भी जांच होना चाहिए कि इस वीडियो में छेड़छाड़ किसने की है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने श्री चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी के कुछ मामले उठाए हैं। इस वजह से उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि वीडियो में छेड़छाड़ कर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का प्रयास जानबूझकर किया गया है और यह गंभीर अपराध है। इसलिए भाजपा नेताओं ने इस मामले की शिकायत कर दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

दिग्विजय के खिलाफ भाजपा नेताओं की अपराध शाखा में शिकायत

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान के कथित वीडियो को लेकर 14 जून को यहां अपराध शाखा पुलिस में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत की।

भाजपा की ओर से यहां जारी विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह द्वारा कूटरचित वीडियो ट्वीटर पर डालकर मुख्यमंत्री श्री चौहान की छवि धूमिल करने की कोशिश की गयी। जिसकी शिकायत भाजपा नेताओं ने क्राइम ब्रांच पहुंचकर की। पार्टी नेताओं ने अपराध शाखा को शिकायत पत्र सौंपते हुए श्री सिंह के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की।

कमलनाथ ने प्राथमिकी दर्ज करने की निंदा की

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की निंदा की है।

श्री कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा है ‘प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर दर्ज हुए प्रकरण की कड़ी निंदा करता हूं। भाजपा सरकार प्रदेश में निरंतर कांग्रेस के नेताओं पर दमनकारी कार्यवाही कर अपनी विद्वेष व दुर्भावना वाली सोच को प्रदर्शित कर रही है। सरकारें आती जाती रहती हैं, लेकिन भाजपा प्रदेश में एक ग़लत परंपरा को जन्म दे रही है। भाजपा से जुड़े लोग कांग्रेस के नेताओं के ख़िलाफ़ निरंतर डर्टी पॉलिटिक्स कर उनकी छवि बिगाड़ने का काम करते हैं, वो एक वायरल वीडियो पर दिग्विजय सिंह के ख़िलाफ़ झूठी शिकायत कर रहे हैं। यदि कोई वीडियो एडिटेड है, तो कार्यवाही एडिटेड वीडियो बनाने वाले के ख़िलाफ़ होनी चाहिये, लेकिन दिग्विजय सिंह पर कार्यवाही समझ के परे है?’

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज attacknews.in

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा attacknews.in

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा

महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में अब ठाणे पुलिस ने कालीचरण महाराज को किया गिरफ्तार attacknews.in

ठाणे (महाराष्ट्र), 20 जनवरी । महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने महात्मा गांधी के …

Video:छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए हिंदू धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल attacknews.in

छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे attacknews.in

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे