Home / राजनीति / कांग्रेस स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी ने ध्वजारोहण कर पार्टी का भारत बचाओ अभियान शुरू किया और राहुल गांधी ने NRC को गरीबों से धन लूट कर नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने मित्रों को देने वाला बताया attacknews.in

कांग्रेस स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी ने ध्वजारोहण कर पार्टी का भारत बचाओ अभियान शुरू किया और राहुल गांधी ने NRC को गरीबों से धन लूट कर नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने मित्रों को देने वाला बताया attacknews.in

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर ।कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को 135वें स्थापना दिवस का जश्न मनाया और इस मौके पर पार्टी ने कहा कि उसके लिए सदा सबसे पहले भारत है।

पार्टी ने ट्वीट कर कहा, ‘देश के लिए बलिदान कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे ऊपर है। हमारी स्थापना के बाद से, स्वतंत्रता आंदोलन के दैरान और आगे भी हमेशा सबसे पहले भारत है।’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने दशकों से देश में बिना स्वार्थ के योगदान दिया है।

सोनिया ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर फहराया झंडा

कांग्रेस अघ्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के 135वें स्थापना दिवस पर आज यहां पार्टी मुख्यालय पर तिरंगा फहराया और देशभर में चलने वाले पार्टी के ‘संविधान बचाओ-भारत बचाओ’ अभियान की शुरुआत की।

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता ए के एंटनी तथा मोतीलाल वोरा सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे। श्रीमती गांधी ने वंदेमातरम और राष्ट्रगान के बीच ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी।

पार्टी नेताओं ने इस मौके पर देश के सभी प्रदेशों की राजधानियों में झंडारोहण किया और ‘संविधान बचाओ-भारत बचाओ’ अभियान शुरू किया।

श्री राहुल गांधी ने इस मौके पर असम में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया तथा जन सभा का संबोधित किया।

असम में सबसे पहले लोग नागरिकता संशोधन कानून तथा राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ सड़कों पर उतरे और फिर यह विरोध प्रदर्शन पूरे देश में फैला। विरोध प्रदर्शनों को लेकर कई जगह हिंसा हुई जिसमें कई लोग मारे गये तथा बडे स्तर पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा , जिसे वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने दोहराया।

इसके साथ ही देश के विभिन्न प्रदेशों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया और झंडा मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने संबंधित राज्य की भाषा में संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा।

नजरबंदी शिविरों को लेकर झूठ बोलते हैं मोदी : राहुल

इसी कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि देश में कहीं भी नजरबंदी शिविर नहीं होने का उनका दावा गलत है और इन शिविर लेकर जारी वीडियो श्री मोदी के झूठ की पोल खोलता है।

श्री गांधी ने कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित झंडा राेहण समारोह के दौरान कहा कि वह झूठे हैं या श्री मोदी झूठ बोल रहे हैं इसका साक्ष्य हाल में जारी एक वीडियो है। श्री गांधी ने यह वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है जिसमें असम में निर्माणाधीन एक नजरबंदी शिविर काे दिखाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने श्री गांधी को इस साल का सबसे बड़ा झूठा आदमी बताया है जिसका करारा जवाब देते हुए श्री गांधी ने कहा “श्री मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि हिंदुस्तान में कहीं कोई नजरबंदी शिविर नहीं है। उसके बाद मैने ट्वीट किया और आप सबने इस वीडियो को देखा है। यह नजरबंदी शिविर की वीडियो है। इसे देखकर आप ही तय कीजिए कि झूठ कौन बोल रहा है।”

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भी उन्होंने श्री मोदी पर निशाना साधा और इसे नोटबंदी से भी ज्यादा खतरनाक बताते हुए कहा कि इससे गरीबों को बहुत नुकसान होगा। मोदी सरकार के इस फैसले का लाभ सिर्फ श्री मोदी के 15 नजदीकी कारोबारी मित्रों को मिलेगा।

उन्होंने कहा “यह पूरा तमाशा चल रहा है और यह नोटबंदी दो है। इससे गरीबों को भारी नुकसान होगा। गरीब नोटबंदी भूल जाएगा क्योंकि इससे उसको नोटबंदी से दोगुना झटका लगने वाला है। इसमें देश के हर गरीब से कहा जाएगा कि आप हिंदुस्तानी हैं या नहीं इसका हां या ना में जवाब दीजिए। लेकिन उनके 15 दोस्तों को कोई दस्तावेज नहीं दिखाना पड़ेगा। दूसरा सारा का सारा पैसा श्री मोदी के उन 15 दोस्तों की जेब में जाएगा।

मध्यप्रदेश में भी मनाया गया कांग्रेस का स्थापना दिवस:

कांग्रेस का 135 वां स्थापना दिवस आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मनाया गया।

कांग्रेस का स्थापना दिवस पर मुख्य आयोजन भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने पार्टी का ध्वज वंदन किया।

इस दौरान कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सत्येन्द्र यादव के नेतृत्व में उपस्थित सेवादल, कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने ध्वज को सलामी दी, ध्वज गीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया तथा कांग्रेस की रीति-नीति पर चलने की शपथ ली।

इस अवसर पर जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने कांग्रेसजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। कांग्रेसजनों ने परस्पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के बाद मिष्ठान का वितरण किया गया।

कांग्रेस के 134 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 1885 से लेकर वर्तमान समय तक के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षों के चित्रों की प्रदर्शनी लगायी गई, जिसमें सभी अध्यक्षों के बारे में जानकारी भी मुद्रित थी। प्रदर्शनी का उद्घाटन जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा एवं प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल ने किया।

इस प्रदर्शनी का निर्माण इलेक्शन सिण्डिकेट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित राजदत्त शर्मा द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेजनों ने प्रदर्शनी में पहुंचकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षों की जानकारी संग्रहित की।

कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखरा, प्रकाश जैन, राजमणी पटेल, चंद्रप्रकाश वाजपेयी, माण्डवी चौहान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अन्य जिला मुख्यालयों पर भी कांग्रेस का स्थापना दिवस जोरदार ढंग से मनाया गया।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज attacknews.in

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा attacknews.in

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा

महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में अब ठाणे पुलिस ने कालीचरण महाराज को किया गिरफ्तार attacknews.in

ठाणे (महाराष्ट्र), 20 जनवरी । महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने महात्मा गांधी के …

Video:छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए हिंदू धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल attacknews.in

छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे attacknews.in

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे