Home / Political/ Politics / पुड्डुचेरी और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत से अधिक सीटें जीतकर बनाने जा रही सरकार attacknews.in

पुड्डुचेरी और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत से अधिक सीटें जीतकर बनाने जा रही सरकार attacknews.in

पुड्डुचेरी/गया 31 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कहा कि केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 23 से अधिक सीटें जीतेगी।

श्री नड्डा ने यहां एएफटी मैदान पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा यहां की कुल 30 में से 23 से अधिक सीटों पर कब्जा करेगी। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा भ्रष्टाचारमुक्त सरकार देगी तथा एंगलो-फ्रेंच कपड़ा कारखा डडढ फंडना तथा सहकारी शक्कर कारखाने को पुन: शुरू कर इनका कायाकल्प भी करेगी।

उन्होंने कहा कि अगर यहां भाजपा की सरकार बनती है तो पुड्डुचेरी , करईकल और यनम क्षेत्रों में फलाईओवर तथा पुड्डुचेरी एवं करईकल को जोड़ने वाली नयी रेल परियोजना शुरू की जायेगी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में पुड्डुचेरी को 70 प्रतिशत फंड आबंटित किया गया था , लेकिन बाद में श्री वी नारायणसामी केंद्रीय मंत्री रहे तो इस फंड में कटौती कर दी गयी और इतना ही बल्कि झारखंड का 5000 करोड़ रूपयों का ऋण भी माफ कर दिया लेकिन पुड्डुचेरी के लिए कुछ नहीं किया , जो एक बड़ी नाइंसाफी है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 200 सीटें जीतेगी भाजपा : संजय जयसवाल

भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने इस साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी 200 से अधिक सीट पर जीत हासिल करेगी।

श्री जयसवाल ने भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बिहार के बोधगया भाजपा के प्रमंडल स्तरीय शिविर में कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की ही सरकार बनेगी। जिस तरह बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोकतंत्र का गला घोटने का काम कर रही है, उससे जनता में काफी रोष है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में जिस कदर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बवाल और हमला किया है, उसे बंगाल की जनता कभी पसंद नहीं करती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पूरी ताकत के साथ बंगाल में चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरी तरह से सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा की रैली और कार्यक्रम करने रोक लगा दिया जा रहा है। कार्यक्रम करने की अनुमति नही दी जा रही है।

श्री जयसवाल ने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में सिर्फ चार दल हैं। राजग में भाजपा, जनता दल यूनाईटेड (जदयू), हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) दल का ही गठबंधन है। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के चिराग पासवान के सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार में सिर्फ चार दल ही राजग गठबंधन में है। बिहार में राजग सरकार बहुत ही अच्छे तरीके से चल रही है। किसी भी दल में असंतोष नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में कोई अवरोध नहीं है। एक सप्ताह के अंदर मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज attacknews.in

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा attacknews.in

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा

महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में अब ठाणे पुलिस ने कालीचरण महाराज को किया गिरफ्तार attacknews.in

ठाणे (महाराष्ट्र), 20 जनवरी । महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने महात्मा गांधी के …

Video:छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए हिंदू धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल attacknews.in

छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे attacknews.in

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे