Home / राजनीति / भोपाल में केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नोटबंदी और GST को दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था सर्वश्रेष्ठ करने वाली बताया attacknews.in

भोपाल में केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नोटबंदी और GST को दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था सर्वश्रेष्ठ करने वाली बताया attacknews.in

भोपाल 20 नवंबर । कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। इस पार्टी में गांधी परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति अध्यक्ष नहीं बन सकता। जब-जब भी इस परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति अध्यक्ष बना है, तो इस परिवार के लोगों ने और पार्टी में उनके भक्तों ने उन्हें बर्दाश्त नहीं किया है। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

गांधी परिवार के लोग या वफादार ही बनते हैं अध्यक्ष

केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को राजधानी भोपाल में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पी.वी.नरसिम्हाराव के मीडिया एडवायजर रहे संजय बारू ने एक पुस्तक लिखी है, जिसमें कांग्रेस में नेहरू-गांधी परिवार के हस्तक्षेप के बारे में विस्तार से लिखा गया है। पुस्तक का हवाला देते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि 1977 में जब इंदिरा जी चुनाव हारी, तब देवकांत बरुआ कांग्रेस के अध्यक्ष थे। वे इस परिवार के भक्त थे और कहते थे ‘इंडिया इज इंदिरा और इंदिरा इज इंडिया’। उनके बाद वामनदेव रेड्डी पार्टी के अध्यक्ष बने। लेकिन स्व. इंदिरा गांधी उन्हें पचा नहीं पाई। उन्होंने मूल कांग्रेस से अलग होकर इंदिरा कांग्रेस बनाई। स्व. इंदिरा जी के निधन के बाद उनके बेटे राजीव गांधी कांग्रेस अध्यक्ष रहे। स्व. राजीव जी हत्या के बाद पी.वी.नरसिम्हाराव कांग्रेस अध्यक्ष बने और बाद में प्रधानमंत्री भी बने। लेकिन उनके पूरे कार्यकाल के दौरान श्रीमती सोनिया गांधी पर्दे के पीछे से उन्हें और कांग्रेस को चलाना चाहती थीं। उनके बाद स्व. सीताराम केसरी अध्यक्ष बने। उनके बाद 19 साल श्रीमती सोनिया गांधी अध्यक्ष रहीं और अब राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष हैं।

बाहरी लोगों को बर्दाश्त नहीं करता गांधी परिवार और भक्त

श्री प्रसाद ने कहा कि जब-जब भी गांधी परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति पार्टी अध्यक्ष बना है और खासकर ऐसा व्यक्ति जो गांधी परिवार के इशारों पर न चले, तो गांधी परिवार के लोग और कांग्रेस में उनके भक्त उसे बर्दाश्त नहीं कर पाते। स्व. पी.वी.नरसिम्हाराव और स्व. सीताराम केसरी इसके उदाहरण हैं। स्व. पी.वी. नरसिम्हाराव के निधन के बाद उनके शव को कांग्रेस कार्यालय में नहीं रखा गया। यही नहीं, बल्कि स्व. नरसिम्हाराव ऐसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री हैं, जिनका अंतिम संस्कार देश की राजधानी दिल्ली में नहीं किया गया। स्व. सीताराम केसरी से तो और भी खराब व्यवहार किया गया। स्व. केसरी इंकार करते रहे, लेकिन पार्टी ने जबरन उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। यही नहीं, उन्हें सरकारी बंगले से भी हाथ पकड़कर बाहर निकाला गया। ये घटनाएं बताती हैं कि गांधी परिवार के लोग परिवार के बाहर के किसी भी व्यक्ति को पार्टी में शीर्ष पर नहीं देखना चाहते।

भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी पहुंच सकता है शीर्ष पर

श्री प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के विपरीत भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह लोकतांत्रिक पार्टी है और इसमें कोई भी योग्य कार्यकर्ता शिखर तक पहुंच सकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ता के रूप में ही पार्टी में शामिल हुए थे। वर्तमान अध्यक्ष श्री अमित शाह बूथ समिति के अध्यक्ष से आगे बढ़े हैं। उनके अलावा गृहमंत्री श्री राजनाथसिंह, परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने भी पार्टी में अपना कॅरियर सामान्य कार्यकर्ता के रूप में ही शुरू किया था।

नोटबंदी से बढ़ा टैक्स कलेक्शन

श्री प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव में नोटबंदी और जीएसटी का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन वे लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। वास्तव में मोदी सरकार के इन दोनों ही कदमों से देश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालीन लाभ हुए हैं। श्री प्रसाद ने कहा कि नोटबंदी के बाद देश में 2 लाख 24 हजार फर्जी कंपनियां पकड़ी गईं। इन कंपनियों के खातों में एक सप्ताह में ही 4 हजार करोड़ से अधिक की राशि जमा हुई। श्री प्रसाद ने आंकड़ों के आधार पर बताया कि वर्ष 20013-14 में देश में3.82 करोड़ लोग इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते थे, जिनकी संख्या नोटबंदी के बाद वर्ष 2017-18 में दोगुनी होकर 6.86करोड़ हो गई। इसी तरह वर्ष 2013-14 में इनकम टैक्स के रूप में आय 6 लाख 38 हजार करोड़ थी, जो 2017-18 में बढ़कर लगभग 10 लाख करोड़ हो गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के फलस्वरूप ही भारत आज दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यव्स्था वाला देश है और हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की  छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।

आईटी में तरक्की कर रहा मध्यप्रदेश

श्री प्रसाद ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में एक बीमारू प्रदेश अब विकसित राज्य बन गया है। आईटी के क्षेत्र में प्रदेश में हो रहे विकास की चर्चा करते हुए श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश एक आईटी हब के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने बताया कि ग्वालियर और इंदौर के बाद अब प्रदेश में तीन और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पॉर्क बन रहे हैं। इनमें से एक राजधानी भोपाल में, एक जबलपुर में और छिंदवाड़ा में बन रहा है। प्रदेश के ग्वालियर, सागर, विदिशा और रायसेन जैसे शहरों में बीपीओ शुरू होने वाले हैं। इनके अलावा राजधानी भोपाल में एक विश्व स्तरीय नेशनल डाटा सेंटर भी बन रहा है।

attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज attacknews.in

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा attacknews.in

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा

महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में अब ठाणे पुलिस ने कालीचरण महाराज को किया गिरफ्तार attacknews.in

ठाणे (महाराष्ट्र), 20 जनवरी । महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने महात्मा गांधी के …

Video:छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए हिंदू धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल attacknews.in

छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे attacknews.in

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे