एशियाई खेलों में भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने जीता स्वर्ण पदक Attack News

जकार्ता, 20 अगस्त। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुये 18वें एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किग्रा वर्ग में सोमवार को स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया।

विनेश ने इस तरह भारत को इन खेलों में दूसरा स्वर्ण और कुश्ती का भी दूसरा स्वर्ण दिलाया। विनेश इसके साथ ही एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गयीं। बजरंग पूनिया ने कल इन खेलों में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था।

विनेश ने 50 किग्रा के फाइनल में जापान की इरी यूकी को 6-2 से पराजित किया।attacknews.in