भारत ने एशियन गेम्स में 13 स्वर्ण सहित 65 पदक जीतने के अपने पिछले रिकार्ड की बराबरी की attacknews.in

जकार्ता, 31 अगस्त । 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को पदक तालिका इस प्रकार है:

क्रम देश………..स्वर्ण……रजत……..कांस्य……कुल

1 चीन…………118……..85………..60……..263

2 जापान ………69……..50…………70……..189

3 कोरिया……..43……….54…………63……..160

4 इंडोनेशिया…..30………23…………40………93

5 ईरान ………..19……….19…………20………58
………………….
8 भारत ……….13……….23…………29………65

भारत ने 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को महिला हॉकी के रजत सहित कुल छह पदक जीतकर एशियाई खेलों के इतिहास में कुल सर्वाधिक 65 पदक जीतने के अपने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

भारत ने आठ साल पहले ग्वांग्झू एशियाई खेलों में 14 स्वर्ण, 17 रजत और 34 कांस्य सहित 65 पदक जीते थे जबकि जकार्ता में भारत के अब 13 स्वर्ण, 23 रजत और 29 कांस्य सहित कुल 65 पदक हो गए हैं। भारत कल इस संख्या को पीछे छोड़ सकता है।

हालांकि भारत को 1951 के पहले एशियाई खेलों के 15 स्वर्ण पदक जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए दो स्वर्ण की जरूरत है और शनिवार को मुक्केबाज अमित पंघल तथा महिला स्क्वैश टीम से उसकी यह उम्मीद पूरी हो सकती है जो अपना फाइनल खेलने उतरेंगे।attacknews.in