Home / राजनीति / 15 एग्जिट पोल के नतीजों में से 12 ने नरेन्द्र मोदी सरकार की वापसी स्पष्ट बहुमत के साथ बताई जबकि यूपीए को बहुत पीछे बताया attacknews.in

15 एग्जिट पोल के नतीजों में से 12 ने नरेन्द्र मोदी सरकार की वापसी स्पष्ट बहुमत के साथ बताई जबकि यूपीए को बहुत पीछे बताया attacknews.in

एक्जिट पोल में दिखी मोदी लहर, राजग को पूर्ण बहुमत का अनुमान

नयी दिल्ली 19 मई । सत्रहवीं लोकसभा के चुनाव के मतदान बाद सर्वेक्षणों (एक्जिट पोल) में से अधिकतर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की फिर सरकार बनने का अनुमान व्यक्त किया है।

लोकसभा की 543 में से 542 सीटों के लिए हुए मतदान बाद के 15 सर्वेक्षणों में से 12 में राजग के स्पष्ट बहुुमत के साथ पुन: सत्ता में आने का अनुमान व्यक्त किया गया है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को बहुमत से बहुत पीछे दिखाया गया है।

इन सर्वेक्षणों में राजग को 231 से 365 सीटें जबकि संप्रग को 62 से 164 सीटें मिलने की संभावना जतायी गयी है। अन्य दलों को 69 से 159 तक सीटें मिलने की अनुमान व्यक्त किया गया है। तीन सर्वेक्षणों में राजग को पूर्ण बहुमत से दूर बताया गया है। अधिकांश सर्वेक्षणों के अनुसार भाजपा 272 का आंकड़ा पार करने में कामयाब नहीं हो पा रही है हालांकि न्यूज 24- टुडेज़ चाणक्य में भाजपा को 286 से 314 सीटें तथा कांग्रेस को 46 से 64 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

लोकसभा की 543 में से 542 सीटों के लिए हुए मतदान बाद के सर्वेक्षणों में से राजग की स्पष्ट बहुुमत के साथ पुन: सत्ता में आने का अनुमान व्यक्त किया गया है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को बहुमत से बहुत पीछे दिखाया गया है।

राजग को न्यूनतम 231 से लेकर 333 तक जबकि संप्रग को 62 से 164 तक सीटें मिलने की संभावना जतायी गयी है। अन्य दलों को 94 से 159 तक सीटें मिलने की अनुमान व्यक्त किया गया है।

टाइम्स नाऊ- वीएमआर सर्वेक्षण ने भाजपा और सहयोगी दलों को 304 सीटें, कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग )को 132 तथा अन्य को 104 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।

रिपब्लिक टीवी – सी वोटर ने अपने सर्वेक्षण में राजग को 287 सीटें, संप्रग को 128 सीटें और अन्य 127 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। न्यूज नेशन ने भाजपा और सहयोगी दलों को 282 से 290 सीटें, कांग्रेस और सहयोगियों को 118 से 126 सीटें और अन्य दलों को 130- 138 सीटें मिलने की संभावना जतायी है।

न्यूज 18 ने अपने सर्वेक्षण में राजग को 292 से 312 सीटें, संप्रग को 62 से 72 सीटें और अन्य को 102 से 112 सीटें दी है। न्यूज एक्स ने राजग को 242 सीटें, संप्रग को 164 सीटें और अन्य को 137 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।

इसी प्रकार सुदर्शन न्यूज ने राजग को 313, संप्रग को 121 और अन्य को 109 सीटें दी है। पीस रिसर्च के सर्वेक्षण के अनुसार राजग को 231 सीटें, संप्रग को 152 सीटें और अन्य को 159 सीटें मिल रही है। एक अन्य सर्वेक्षण वीडीपी एसोसिएेट ने राजग को 333 सीटें, संप्रग को 115 सीटें और अन्य को 94 सीटें मिलने की संभावना जतायी है। जन की बात टीवी चैनल ने राजग को 305 सीटें, संप्रग को 124 सीटें और अन्य का 113 सीटें दी है।

एग्जिट पोल पर भाजपा बाग-बाग, ममता ने बताया गपशप

विभिन्न एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के अनुमान से उत्साहित पार्टी के नेताओं ने कहा कि पहले से ही भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलने का भरोसा है जबकि विपक्ष ने इन सर्वेक्षणों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

भाजपा प्रवक्ता जी.एल. नरसिम्हा राव ने कहा कि ‘अबकी बार, 300 के पार’ नारा न रहकर अब एग्जिट पोल में भी हकीकत में बदल गया है। पार्टी को पूरे देश से जो फीडबैक मिल रही है उससे वह पूरी तरह आश्वस्त है कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने दक्षिण के राज्यों कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में अच्छे प्रदर्शन का दावा करते हुये कहा कि कर्नाटक में भाजपा को 28 में से 21 से 24 सीटें मिल रही हैं। तमिलनाडु में भी राजग को अच्छी संख्या में सीटें मिलेंगी और केरल में भी उसका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

कांग्रेस ने कहा यह सिर्फ आकलन

विभिन्न एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के अनुमान से उत्साहित पार्टी के नेताओं ने कहा है कि पहले से ही भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलने का भरोसा है जबकि कांग्रेस ने कहा कि यह सिर्फ आकलन है जो पहले कई बार गलत साबित हुआ है।

भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मतदान के बाद हुए सर्वेक्षणों को सही बताया और कहा है कि चुनाव नतीजे आने पर पार्टी को इससे भी ज्यादा सीटों पर जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चोर बताकर गाली देती रही है लेकिन जनता ने उसको जवाब दे दिया है। भाजपा नेता ने कहा कि जिन सीटों को लक्ष्य बनाया गया था उनमें भाजपा जीत हासिल कर रही है।

attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज attacknews.in

लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया विपक्ष;राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव से विपक्ष में उभरा मतभेद, कांग्रेस-टीएमसी में घमासान तेज

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा attacknews.in

राहुल गांधी ने अरुणाचल से एक लड़के के लापता होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुज़दिल कहा

महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में अब ठाणे पुलिस ने कालीचरण महाराज को किया गिरफ्तार attacknews.in

ठाणे (महाराष्ट्र), 20 जनवरी । महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने महात्मा गांधी के …

Video:छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए हिंदू धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल attacknews.in

छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियो द्वारा ही मुस्लिम वोटरों को पक्का करने के लिए धर्म सभा का आयोजन करके कालीचरण महाराज को षड्यंत्र से फंसा दिया;राहुल गांधी भी इसमें शामिल

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे attacknews.in

वाह रे लोकतंत्र! बिहार में मरने वाले उम्मीदवार ने जीता पंचायत चुनाव;अधिकारियों को तब पता चला जब वे जीतने का प्रमाणपत्र सौंपने के लिए आवाज लगाते रहे