सिवनी में स्वाईन फ्लू से वनपाल की मौत,प्रदेश में अब तक 80 से अधिक की मौत 

           सिवनी 20 अक्टूबर । मध्यप्रदेश में आज एक और स्वाइन फ्लू के मरीज की मौत हो गई। सिवनी में पिछले दो महीने में अब तक 5 लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि कुरई ब्लॉक में मिले स्वाइन फ्लू के मरीज दिनेश सनोडिया की इलाज के दौरान मौत हो गई।
         जानकारी के मुताबिक, मृतक कुरई वन विभाग में वनपाल के पद पर पदस्थ था और पैथोलॉजी लैब में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद उसका इलाज नागपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं जिले में लगातार हो रही स्वाइन फ्लू से मौत के मामलों में स्वास्थ विभाग ने चुप्पी साध रखी है।
           गौरलब है कि प्रदेश में अब तक 80 से अधिक मरीजों की मौत स्वाइन फ्लू के चलते हो चुकी है।