गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का अमेरिका में होगा इलाज Attack News

पणजी, छह मार्च। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए कल सवेरे अमेरिका रवाना हो जाएंगे। भाजपा के एक शीर्ष नेता ने यह जानकारी दी।

62 वर्षीय पर्रिकर को कल शाम को जांच के लिए मुबंई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भाजपा की राज्य इकाई के महासचिव सदानंद तानावाडे ने बताया, ‘‘ मुख्यमंत्री आगे के इलाज के लिए कल बड़े सवेरे अमेरिका रवाना हो जाएंगे।’’

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की।

पर्रिकर को15 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और22 फरवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्होंने उसी दिन गोवा जाकर विधानसभा में बजट पेश किया, लेकिन उनकी बीमारी के कारण सत्र केवल चार दिन ही चल सका।

बाद में उन्हें गोवा मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्हें जांच के लिए कल शाम मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया।attacknews.in