Home / National / अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर मुंबई की राजनीति में आया भूचाल, इस मराठा नारी को लेकर सत्तारूढ़ मराठा सरकार का विवाद ऐसे हुआ शुरू की पड़ताल attacknews.in

अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर मुंबई की राजनीति में आया भूचाल, इस मराठा नारी को लेकर सत्तारूढ़ मराठा सरकार का विवाद ऐसे हुआ शुरू की पड़ताल attacknews.in

मुंबई 05 सितंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुंबई वापस नहीं आने के लिए मिल रही धमकी के बीच कहा है कि वह नौ सितंबर को मुंबई आ रही है और यदि किसी में हिम्मत हो तो उन्हें रोक ले।इसी बीच महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत को मुंबई ही नहीं वरन पूरे महाराष्ट्र में रहने का अधिकार नहीं है। इसका पलटवार करते हुए कंगना ने कहा, “किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, 09 सितंबर को आऊंगी हिम्मत है तो कोई रोक कर दिखाए।”

कंगना रनौत इंडस्ट्री में फैले नेपोटिजम-गैंगिजम और ड्रग लिंक पर खुलकर बोल रही हैं। कुछ दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद कंगना ने कई बड़े खुलासे किए थे। साथ ही कहा था कि वह इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की मदद करने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए।

कंगना के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता राम कदम ने मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख और मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए कहा था, “100 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, जब चार दिन पहले अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा था कि वह बॉलीवुड-ड्रग माफिया को एक्सपोज करने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए। दुर्भाग्य से महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें अभी तक सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई है।”

इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कंगना ने कहा था, “सर आपकी चिंता के लिए धन्यवाद, अब मुझे मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है, मुंबई में मुझे या तो हिमाचल प्रदेश सरकार या फिर सीधे केंद्र सरकार की ओर से सुरक्षा चाहिए, मुंबई पुलिस से नहीं।”

कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने उनसे कहा था कि वो मुंबई वापस न आएं। संजय राउत ने कहा था, ‘‘मुंबई में रहते हुए मुंबई पुलिस की आलोचना करना और कंगना का ऐसा कहना शर्मनाक है। हम उनसे आग्रह करते हैं कि वह मुंबई न आएं। यह मुंबई पुलिस की बेइज्जती है। गृह मंत्रालय को इस पर एक्शन लेना चाहिए।”

श्री राउत की बात पर कंगना रनौत ने ट्वीट किया, “शिवसेना नेता संजन राउत मुझे खुली धमकी दे रहे हैं और मुंबई वापस न लौटने की सलाह दे रहे हैं। मुंबई की गलियों में आजादी के बाद अब यह खुली धमकियां। मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसा क्यों महसूस हो रहा है।”

कंगना ने एक अन्य ट्टीट में लिखा, “मैंने देखा कि बहुत सारे लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं। तो अब मैंने अगले हफ्ते 09 सितंबर को मुंबई सफर करने का सोच लिया है। मैं जब मुंबई एयरपोर्ट पर उतरूंगी तो टाइम पोस्ट कर दूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।”

कंगना रानौत को महाराष्ट्र में रहने का अधिकार नहीं: देशमुख

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत को मुंबई ही नहीं वरन पूरे महाराष्ट्र में रहने का अधिकार नहीं है।

श्री देशमुख ने मुंबई पुलिस के संबंध में कंगना के ट्वीट पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

गृहमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, “ मुंबई पुलिस की तुलना स्कॉटलैंड यार्ड से की जाती है। कुछ लोग मुंबई पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एक आईपीएस अधिकारी इसके खिलाफ अदालत गए हैं। उनके (कंगना रनौत के) मुंबई पुलिस से तुलना करने के बाद उन्हें मुंबई या महाराष्ट्र में रहने का कोई अधिकार नहीं है।”

कंगना ने कहा-किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, 09 सितंबर को आऊंगी मुंबई

बॉलीवुड के नवोदित सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से मुंबई पुलिस की कार्यशैली, मायानगरी में भाई-भतीजावाद और ड्रग्स लिंक को लेकर लगातार मुखर रही हिंदी सिनेमा जगत की ‘मणिकर्णिका’ कंगना रनौत ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना की धमकियों पर पलटवार करते हुए कहा, “किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, 09 सितंबर को आऊंगी हिम्मत है तो कोई रोक कर दिखाए।”

कंगना ने शुक्रवार को शिवसेना सांसद संजय राउत, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख, विधायक प्रताप सरनाइक के उन्हें मुंबई में घुसने नहीं देने की धमकियों के जवाब में ट्वीट किया, “किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र। महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है और मैं डंके की चोट पे कहती हूं हां मैं मराठा हूं। इनकी औकात नहीं है, इंडस्ट्री के सौ सालों में एक भी फिल्म मराठा प्राइड पे बनाई हो। मैंने इस्लाम डॉमिनेट इंडस्ट्री में अपनी जान और करीयर को दाव पे लगाया, शिवाजी महाराज और रानी लक्ष्मीबाई पे फिल्म बनाई। आज महाराष्ट्र के इन ठेकेदारों से पूछो किया क्या है महाराष्ट्र के लिए।”

अभिनेत्री ने कहा, “एक महान पिता की संतान होना ही आपकी एक मात्र उपलब्धि नहीं हो सकती, आप कौन होते हैं मुझे महाराष्ट्र प्रेम या नफरत का सर्टिफिकेट देने वाले। आपने यह कैसे निर्धारित कर लिया कि आप महाराष्ट्र को मुझसे ज्यादा प्रेम करते हैं और अब मुझे वहां आने का कोई हक नहीं।”

कंगना रनौत के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज

महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस के अलावा फिल्म उद्योग के साथ सोशल मीडिया पर प्रतिकूल टिप्पणियों के जरिए कथित रूप से अपमानित किये जाने का आरोप लगाते हुए एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।

सामाजिक कार्यकर्ता संतोष देशपांडे ने शनिवार को कंगना के खिलाफ अधिकतम शहर के खार पुलिस स्टेशन में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि कंगना ने महाराष्ट्र के गौरव और स्वाभिमान को क्षति पहुंचाई है। उन्होंने जोर दिया कि अभिनेत्री ने ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’ का अनुचित लाभ उठाते हुए सोशल मीडिया पर ‘भड़काऊ’ टिप्पणियां पोस्ट की हैं।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक attacknews.in

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

भारत रत्न लता मंगेशकर: जिनकी आवाज ही उनकी पहचान बन गई attacknews.in

भारत रत्न लता मंगेशकर: जिनकी आवाज ही उनकी पहचान बन गई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क