Home / National / महाराष्ट्र से मजदूरों का पलायन आरंभ, पिछले वर्ष की तरह वहां से आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग से मध्यप्रदेश होते हुए उत्तरप्रदेश, बिहार एवं राजस्थान के लिये मजदूरों का शुरू हुआ पलायन attacknews.in

महाराष्ट्र से मजदूरों का पलायन आरंभ, पिछले वर्ष की तरह वहां से आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग से मध्यप्रदेश होते हुए उत्तरप्रदेश, बिहार एवं राजस्थान के लिये मजदूरों का शुरू हुआ पलायन attacknews.in

बड़वानी, खरगोन 12 अप्रैल कोरोना संक्रमण के चलते महाराष्ट्र के कुछ नगरों में लॉकडाउन के मद्देनजर पिछले वर्ष की तरह वहां से आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग से मध्यप्रदेश होते हुए उत्तरप्रदेश, बिहार एवं राजस्थान के लिये मजदूरों का पलायन आरंभ हो गया है।

महाराष्ट्र के पुणे क्षेत्र में लॉकडाउन के मद्देनजर मजदूरों का जत्था बसों से मध्यप्रदेश- महाराष्ट्र सीमा के बिजासन तक कल पहुंचा, लेकिन बसों को मध्यप्रदेश से गुजरने की अनुमति नहीं होने के चलते उन्हें वहीं रुकना पड़ा।

कोरोना संक्रमण के चलते महाराष्ट्र के कुछ नगरों में लॉकडाउन के मद्देनजर पिछले वर्ष की तरह वहां से आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग से मध्यप्रदेश होते हुए उत्तरप्रदेश, बिहार एवं राजस्थान के लिये हजारों की तादाद में मजदूरों का पलायन आरंभ हो गया है। लेकिन वे अपने गृह राज्यों तक पहुंचने की लिए भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

दरअसल बस के जरिए इन मजदूरों को महाराष्ट्र से बिहार या उत्तर प्रदेश जाने के लिए मध्यप्रदेश से गुजरना होगा मगर मध्यप्रदेश की सीमा सील होने के कारण इन्हें बॉर्डर पर ही रुकना पड़ा है। कई मजदूरों के पास राशन भी खत्म हो गया है।

महाराष्ट्र के पुणे क्षेत्र में लॉकडाउन के मद्देनजर मजदूरों का जत्था बसों से मध्यप्रदेश- महाराष्ट्र सीमा के बिजासन तक कल पहुंचा, लेकिन बसों को मध्यप्रदेश से गुजरने की अनुमति नहीं होने के चलते उन्हें वहीं रुकना पड़ा।

महाराष्ट्र के पुणे में वैल्डिंग का काम करने वाले फरीद ने बताया कि लॉकडाउन के चलते रोजगार नहीं होने पर वे अपने 17 साथियों के साथ उत्तरप्रदेश के बाराबांकी लौट रहे हैं।

एक अन्य मजदूर ने बताया कि वे पूना से अपने साथियों के साथ बस से मध्यप्रदेश महाराष्ट्र सीमा पर आकर सुबह से खड़े हैं, लेकिन उन्हें आगे जाने का साधन नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पास राशन समाप्त हो गया था और मदद नहीं मिलने के चलते वह उत्तरप्रदेश वापस लौट रहे हैं।

बड़वानी से खबर है कि;देशभर के साथ महाराष्ट्र में कोरोना कहर बरपा रहा है. इस संक्रमण के प्रकोप के चलते एक बार फिर उत्तरप्रदेश, बिहार और राजस्थान के प्रवासी मजदूर मुश्किल में नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में लॉकडाउन के काराण मजदूर घर के लिए निकल पड़े हैं।

महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के लिए यात्री बसें प्रतिबंधित होने और ट्रेने फुल चलने से परेशान मजबूर मजदूर दमघोटू वाहनों में ठूंस-ठूंसकर जानवरों की तरह घर जाने को मजबूर हैं.

मजदूरों को डर है कि पिछले वर्ष की तरह ही लंबा लॉकडाउन लग जाएगा और सेंधवा स्थित मप्र-महाराष्ट्र सीमा सील हो जाए तो वे वहीं फंस जाएंगे. यही वजह है कि कोई ऑटो तो कोई बाइक से ही हजारों किलोमीटर के सफर पर निकल पड़ा है.

रविवार को कोई ऑटो से घर के लिए रवाना हुआ तो कोई बाइक से जाते हुए नजर आया. जबकि कुछ मजदूर तो तपती दुपहरी में पैदल ही घर के लिए निकल निकल पड़े हैं।

मुंबई-आगरा हाइवे स्थित सेंधवा बायपास पर पहुंचे मजदूरों का कहना है वह बस से मप्र की बॉर्डर तक आ गए हैं, लेकिन यहां से बस को आगे नहीं जाने दिया जा रहा. अब वह आगे कैसे जाएंगे इस बात को लेकर परेशानी है. मजदूरों ने मांग की है कि सरकार बॉर्डर खोल दे, ताकि वह अपने घर सुरक्षित पहुंच सकें।

इधर इंदौर के एबी रोड बायपास पर दर्जनों ऑटो रिक्शा दिख रहे हैं. जब ऑटो में सवार लोगों से पूछा गया कि कहा जा रहे हो ? इस सवाल पर लोगों का कहना था कि वह महाराष्ट्र के मुंबई, वसई, पुणे, नवी मुंबई, ठाणे और विरार से लौटकर अपने घर जा रहे हैं।

मजदूरों का कहना है कि महाराष्ट्र में कोरोना तेजी से फैल रहा है. सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है. लिहाजा काम-धंधा नहीं होने और लंबे लॉकडाउन के डर से उन्होंने एक बार फिर अपने घर का रुख कर लिया है.

महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू

महाराष्ट्र और मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. रोज 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. शनिवार को महाराष्ट्र में 55,441 नए केस सामने आए और 309 लोगों की मौत हो गई वहीं मुंबई में शनिवार को कोरोना के 9327 नए मरीज मिले हैं, और 50 लोगों की मौत हुई. इसके पहले 24 अक्टूबर को मुंबई में 50 लोगों की मौत हुई थी और उस समय मरीजों की संख्या 1257 थी।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक attacknews.in

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया