Home / राष्ट्रीय / भारत के नौ रणबांकुरों को शौर्य चक्र , एक को कीर्ति चक्र सहित 84 को वीरता पुरस्कार; देशभर के 926 पुलिस कर्मियों को वीरता,विशिष्ट सेवा और राष्ट्रपति पदक और पुलिस पदक दिये जाने की घोषणा attacknews.in
इमेज

भारत के नौ रणबांकुरों को शौर्य चक्र , एक को कीर्ति चक्र सहित 84 को वीरता पुरस्कार; देशभर के 926 पुलिस कर्मियों को वीरता,विशिष्ट सेवा और राष्ट्रपति पदक और पुलिस पदक दिये जाने की घोषणा attacknews.in

नयी दिल्ली 14 अगस्त । सशस्त्र बलों के 84 रणबांकुरों को अदम्य साहस और असाधारण बहादुरी के लिए वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है जिनमें एक कीर्ति चक्र और नौ शौर्य चक्र भी शामिल हैं। पांच जांबाजों को मरणोपरांत कीर्ति तथा शौर्य चक्र से अलंकृत किया गया है।

तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन रणबांकुरों को वीरता पुरस्कारों से अलंकृत करने की आज मंजूरी दी ।

पांच सैन्यकर्मियों को वीरता के लिए दूसरी बार सेना पदक, 60 को सेना पदक (वीरता) , चार को नौसेना पदक (वीरता) और पांच को वायु सेना पदक (वीरता) के लिए चुना गया है।

राष्ट्रपति ने विभिन्न सैन्य अभियानों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 19 सैन्यकर्मियों को मेनशन इन डिस्पेच दिये जाने की भी मंजूरी दी है। इनमें से आठ को ऑपरेशन मेघदूत और ऑपरेशन रक्षक के लिए मरणोपरांत दिया गया है।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 926 पुलिसकर्मियों को पदक

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर के 926 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है जिनमें से 215 को वीरता के लिए पुलिस पदक, 80 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक और 631 को उल्लेखनीय सेवा के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है।

गृह मंत्रालय की ओर से आज इन पुलिस पदकों की घोषणा की गयी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे अधिक 81 वीरता पदक मिले हैं जबकि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को 55 और उत्तरप्रदेश पुलिस को 23, दिल्ली पुलिस को 16 और महाराष्ट्र पुलिस को 14 पदक मिले हैं। झारखंड पुलिस को 12 , असम को पांच, छत्तीसगढ और अरूणाचल को तीन -तीन, तेलंगाना को दो और सीमा सुरक्षा बल को एक वीरता पदक मिला है।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक attacknews.in

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया