Home / अंतराष्ट्रीय / डब्ल्यूएचओ ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और लोपिनावीर/ रिटोनावीर दवाओं के ट्रायल पर लगायी रोक attacknews.in

डब्ल्यूएचओ ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और लोपिनावीर/ रिटोनावीर दवाओं के ट्रायल पर लगायी रोक attacknews.in

जिनेवा 05 जुलाई ।विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) ने अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस (कोविड-19) मरीजों की मृत्यु दर में बहुत मामूली कमी होने अथवा कोई कमी नहीं आने के कारण लोपिनावीर / रिटोनावीर दवा के सॉलिडरिटी ट्रायल पर रोक लगाने की घोषणा की है।

डबल्यूएचओ ने शनिवार को बयान जारी कर कहा, “डब्ल्यूएचओ ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और लोपिनावीर / रिटोनावीर दवा के परीक्षण पर रोक लगाने की अंतरराष्ट्रीय परिचालन समिति की अनुशंसा आज स्वीकार कर ली।” डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यह फैसला इन दवाओं के सॉलिडरिटी ट्रायल के आंतरिक नतीजों के मद्देनजर लिया गया है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा, ‘हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और लोपिनावीर / रिटोनावीर दवा के इस्तेमाल के बाद आए आंतरिक नतीजों से पता चला है कि इसके कारण अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर में मामूली कमी हो रही है या कोई कमी नहीं हो रही है। इन दवाओं का साॅलिडरिटी ट्रायल तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।’

संगठन का यह फैसला हालांकि सिर्फ अस्पतालों में भर्ती मरीजों पर लागू होगा। मरीज के अस्पताल में भर्ती होने से पूर्व या अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद इसको लेकर होने वाले अध्ययन पर असर नहीं पड़ेगा। संगठन ने अस्पताल में भर्ती मरीजों पर इसके असर का पता लगाने के लिए मार्च में इसका सॉलिडरिटी ट्रायल करने की शुरुआत की थी।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे attacknews.in

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी attacknews.in

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया attacknews.in

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार attacknews.in

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा – को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा attacknews.in

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा - को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा