Home / अंतराष्ट्रीय / वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने कोरोना के मरीजों पर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का परीक्षण अस्थायी रुप से रोका attacknews.in

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने कोरोना के मरीजों पर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का परीक्षण अस्थायी रुप से रोका attacknews.in

जिनेवा/नयी दिल्ली 26 मई । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के मरीजों पर हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्विन (एचसीक्यू) दवा का परीक्षण अस्थायी रूप से रोक दिया है।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. तेद्रोस गेब्रियेसस ने सोमवार को बताया कि संगठन के तत्त्वाधान में 17 देशों के चार सौ अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों पर शुरू किये गये ‘सॉलिडेरिटी ट्रायल’ के कार्यकारी समूह की सिफारिश पर यह फैसला किया गया। स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘लैंसेट’ में गत शुक्रवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सॉलिडेरिटी ट्रायल के तहत जिन मरीजों को यह दवा एकल रूप से या माइक्रोलाइड एंटी बायोटिक के साथ दी गयी थी उनमें मृत्यु दर अधिक पायी गयी है। रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुये कार्यकारी समूह ने इस दवा के प्रभाव का और विस्तृत अध्ययन करने तथा तब तक इसका इस्तेमाल रोकने का फैसला किया है।

श्री तेद्रोस ने बताया कि सॉलिडेरिटी ट्रायल के तहत 3,500 मरीजों पर चार दवाओं या दवाओं के कॉम्बिनेशन पर प्रयोग चल रहा है। सिर्फ एचसीक्यू का परीक्षण अस्थायी रूप से रोका गया है। अन्य तीन दवाओं या दवाओं के कॉम्बिनेशन पर प्रयोग जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि मलेरिया के उपचार में काम आने वाली दवा एचसीक्यू को अमेरिका सहित कई देशों ने कोविड-19 के उपचार में कारगर बताया है। अमेरिका ने भारत से इसकी एक बड़ी खेप आयात भी की थी। केंद्र सरकार ने इस दवा के निर्यात पर लगी रोक आनन-फानन में हटाकर अमेरिका को एचसीक्यू दवा दी थी जिसके लिए उसे विपक्षी दलों की आलोचना भी झेलनी पड़ी थी।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे attacknews.in

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी attacknews.in

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया attacknews.in

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार attacknews.in

हांगकांग के एप्पल डेली अखबार के संपादकीय लेखक फंग वाई कोंग को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी साठगांठ करने के संदेह पर किया गया गिरफ्तार

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा – को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा attacknews.in

सऊदी अरब के पुरुष संरक्षकता कानूनों की खुलकर आलोचना करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं समर बदावी और नसीमा अल-सदा - को जेल से रिहा किया,सुनाई गई थी 5 साल के कारावास की सजा