Home / International/ World / रूसी सरकार नवलनी की रिहाई के लिए देशव्यापी विशाल प्रदर्शनों से परेशान:भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम चलाने वाले ,राष्ट्रपति पुतिन के आलोचक नवलनी को 17 जनवरी को किया था गिरफ्तार attacknews.in

रूसी सरकार नवलनी की रिहाई के लिए देशव्यापी विशाल प्रदर्शनों से परेशान:भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम चलाने वाले ,राष्ट्रपति पुतिन के आलोचक नवलनी को 17 जनवरी को किया था गिरफ्तार attacknews.in

मॉस्को, 31 जनवरी (एपी) रूस में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन को जारी रखते हुए रविवार को हजारों लोग विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की रिहाई की मांग करते हुए सड़कों पर उतरे। इस प्रदर्शन से क्रेमलिन परेशान है और पुलिस ने सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया है।

प्रशासन प्रदर्शन से निपटने की जी-तोड़ कोशिश कर रहा है। पिछले सप्ताहांत देशभर में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया था। पिछले कुछ साल में यह सबसे बड़ा एवं व्यापक प्रदर्शन है।

गिरफ्तारियों पर नजर रखनेवाले संगठन ओवीडी इन्फो के अनुसार पुलिस ने विभिन्न शहरों में अब तक 260 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

मॉस्को में कई अप्रत्याशित सुरक्षा कदम उठाए गए हैं और क्रेमलिन के पास सबवे स्टेशन बंद कर दिए गए हैं, बसों का मार्ग बदल दिया गया है। रेस्तराओं तथा स्टोर आदि को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम चलाने वाले और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक नवलनी को जर्मनी से लौटने पर 17 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

नवलनी ने खुद को नर्व एजेंट जहर दिए जाने के बाद जर्मनी में पांच महीने गुजारे थे। उन्होंने खुद पर हुए विष हमले के लिए क्रेमलिन को जिम्मेदार बताया था।

रूस के अधिकारी इन आरोपों का खंडन करते रहे हैं।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

बनते- बिगड़ते भारत और नेपाल के संबंध फिर से हुए मजबूत attacknews.in

बनते- बिगड़ते भारत और नेपाल के संबंध फिर से हुए मजबूत

कनाडा और अमेरिका में भीषण गर्मी से सैकड़ों लोगों की मौत की आशंका, गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़े attacknews.in

कनाडा और अमेरिका में भीषण गर्मी से सैकड़ों लोगों की मौत की आशंका, गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़े

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे attacknews.in

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा:पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ‘प्रमाणिक’ कार्रवाई करने की अपील करे

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी attacknews.in

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए ब्रिटेन से आने वाली यात्री उड़ानों पर रोक लगाएगा हांगकांग; जो भी व्यक्ति ब्रिटेन में दो घंटे से अधिक समय रहा उसे विमानों में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया attacknews.in

रूसी कंपनी रोसातोम ने भारत की कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की पांचवीं इकाई का निर्माण शुरू किया