Home / खेलकूद / रोहित शर्मा , विनेश फोगाट, मणिका बत्रा और मरियप्पन थंगावेलु की खेल रत्न के लिए तथा साक्षी-चानू सहित 29 खिलाड़ियों की अर्जुन पुरस्कार के लिए सिफारिश attacknews.in

रोहित शर्मा , विनेश फोगाट, मणिका बत्रा और मरियप्पन थंगावेलु की खेल रत्न के लिए तथा साक्षी-चानू सहित 29 खिलाड़ियों की अर्जुन पुरस्कार के लिए सिफारिश attacknews.in

नयी दिल्ली, 18 अगस्त ।भारत के सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा, स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट, टेबल टेनिस स्टार मणिका बत्रा और रियो पैरालम्पिक के स्वर्ण पदक विजेता एथलीट मरियप्पन थंगावेलु के नाम की देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए सिफारिश की गयी है।

खेल मंत्रालय की 12 सदस्यीय अवार्ड समिति ने खेल रत्न के लिए चार नामों की सिफारिश की है जिन पर अंतिम फैसला केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू को लेना है। इस समिति में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह शामिल थे। समिति ने साई के मुख्यालय में बैठक की और इन चार नामों की सिफारिश की।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार नियमों में खेल रत्न के यह नियम है कि केवल ओलम्पिक वर्ष में एक से ज्यादा खिलाड़ियों को खेल रत्न दिया जा सकता है और गैर ओलम्पिक वर्षों में एक खिलाड़ी को खेल रत्न दिया जाना चाहिए। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह परंपरा चल रही है कि एक से ज्यादा खिलाड़ियों को खेल रत्न दिया जा रहा है।

हालांकि यह केवल दूसरी बार है कि जब चार खिलाड़ियों के नाम की खेल रत्न के लिए सिफारिश की गयी है। इससे पहले 2016 के रियो ओलम्पिक के बाद रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, कांस्य विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक, चौथे स्थान पर रही जिम्नास्ट दीपा कर्माकर और निशानेबाज जीतू राय को खेल रत्न सम्मान दिया गया था।

सीमित ओवरों के भारतीय क्रिकेट उपकप्तान रोहित ने पिछले साल इंग्लैंड में हुए एकदिवसीय विश्व कप में पांच शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था हालांकि वह सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए थे। यदि उन्हें खेल रत्न के लिए चुना जाता है तो वह सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बाद यह सम्मान पाने वाले चौथे क्रिकेटर होंगे।

विनेश ने 2018 में हुए राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे। विनेश ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर टोक्यो ओलम्पिक के लिए देश को कोटा दिलाया था।

मणिका बत्रा ने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में महिला व्यक्तिगत और टीम स्वर्ण सहित कुल चार पदक जीते थे। उन्होंने 2018 में जकार्ता एशियाई खेलों में मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता था।

पैरा हाई जम्पर थंगावेलु ने 2016 के रियो पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने पिछले वर्ष विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। वह 2017 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किये गए थे।

स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा, धाविका हिमा दास, बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और निशानेबाज अपूर्वी चंदेला भी खेल रत्न की होड़ में शामिल थे लेकिन अंत में बाहर हो गए।

खेल रत्न बन चुकीं साक्षी-चानू सहित 29 खिलाड़ियों की अर्जुन पुरस्कार के लिए सिफारिश

भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा और देश के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित हो चुकी महिला पहलवान साक्षी मलिक तथा महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू सहित 29 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश की गई है।

खेल मंत्रालय की 12 सदस्यीय अवार्ड समिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 29 खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश की है जिन पर अंतिम फैसला केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू को लेना है।

आमतौर पर 15 से 20 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिए जाते है लेकिन समिति ने 29 नामों की भारी-भरकम सूची खेल मंत्रालय को भेजी है। इन खिलाड़ियों में तीरंदाज अतानु दास, महिला हॉकी खिलाड़ी दीपिका ठाकुर और टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण भी शामिल हैं।

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया

पाकिस्तानी खिलाड़ी नदीम ने ओलंपिक में नीरज चौपड़ा के भाले को तहस-नहस कर छुपा दिया था attacknews.in

नीरज चोपड़ा के भाले से छेड़खानी कर रहे थे पाकिस्तानी भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम