Home / राष्ट्रीय / राहुल गांधी ने नमो एप की जानकारी अमेरिका भेजना बताया तो भाजपा ने उनके ज्ञान को ठीक किया Attack News

राहुल गांधी ने नमो एप की जानकारी अमेरिका भेजना बताया तो भाजपा ने उनके ज्ञान को ठीक किया Attack News

नयी दिल्ली, 25 मार्च। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक ऐप से उपयोगकर्ताओं की सहमति के बगैर जानकारी साझा करने को लेकर आज उन पर हमला बोला।

राहुल ने इस खबर को दबाने का मीडिया पर आरोप भी लगाया।

प्रधानमंत्री पर राहुल का हमला मीडिया में आई एक खबर पर आधारित है जिसमें एक फ्रांसीसी हैकर ने आरोप लगाया है कि उनके आधिकारिक ऐप-‘ नमो ऐप’ – से उपयोगकर्ताओं की सहमति के बगैर उनके बारे में जानकारी चुराई गई।

राहुल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ सुनिए, मेरा नाम नरेन्द्र मोदी है। मैं भारत का प्रधानमंत्री हूं। जब आप मेरे आधिकारिक ऐप पर साइन अप करिएगा, तब मैं अमेरिकी कंपनियों में अपने दोस्तों को आपकी सारी जानकारी दे दूंगा।’’

ट्वीट में उन्होंने‘ जानकारी चोरी का आरोप प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचा’ शीर्षक वाली खबर को भी संलग्न किया है।

वहीं, भाजपा ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष से उसे कुछ और बेहतर चीज की उम्मीद नहीं थी। इसने यह भी कहा कि जानकारी का उपयोग‘ थर्ड पार्टी सर्विस’ का उपयोग करते हुए सिर्फ विश्लेषण में किया गया, जैसा कि‘ गूगल एनालिक्टस’ करता है।

बीजीपे4 इंडिया ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ हम इस अवसर का उपयोग राहुल गांधी को इस बात के लिए प्रोत्साहित करने में करेंगे कि वह भारत में हो रही अच्छी चीजों से खुद को अवगत रखें।’’ पार्टी ने इस विषय पर कई ट्वीट किए।

भाजपा ने कहा कि राहुल के झूठों के उलट तथ्य यह है कि जानकारी का उपयोग‘ थर्ड पाटी सर्विस’ का उपयोग करते हुए सिर्फ विश्लेषण में किया गया, ठीक उसी तरह जैसे कि गूगल एनालिटिक्स करता है। उपयोगकर्ता के बारे में जानकारी का विश्लेषण उपयोगकर्ता को सर्वाधिक प्रासंगिक विषय वस्तु की पेशकश करने में किया जाता है। इसने कहा कि ऐप उपयोगकर्ताओं को किसी इजाजत या डेटा के बगैर गेस्ट के रूप में पहुंचने की इजाजत देता है।

पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी की नरेन्द्र मोदी से कोई समानता नहीं है। लेकिन नमो ऐप के बारे में उनका भय देखना बहुत दिलचस्प है। जब परसों # डिलेटनमोऐप ट्रेंड कराने की कोशिश की गई, तब नमो ऐप का डाउनलोड बढ़ गया।

राहुल ने अपने ट्वीट में मीडिया पर भी हमला बोला और कहा, ‘‘ शुक्रिया मुख्यधारा की मीडिया, सदा की तरह आप इस अहम खबर को दबाने का एक महान कार्य कर रहे।’’

गौरतलब है कि डेटा चोरी और कैम्ब्रिज एनालिटिका की सेवाओं के उपयोग को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप- प्रत्यारोप चल रहा। दरअसल, कैम्ब्रिज एनालिटिका पर फेसबुक के डेटा का इस्तेमाल करने का आरोप है।attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया: एमएसपी पर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए attacknews.in

PM नरेन्द्र मोदी ने बताया:एमएसपीपर किसानों से अब तक की सबसे बड़ी खरीद,धान किसानों के खातों में ₹ 1,70,000 करोड़ और गेहूं किसानों को ₹ 85,000 करोड़ सीधे भेजे गए