Home / राष्ट्रीय / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा:पिछले 4 सालों में विकास एक जन आंदोलन बन गया है Attack News
रिपोर्ट कार्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा:पिछले 4 सालों में विकास एक जन आंदोलन बन गया है Attack News

नयी दिल्ली , 26 मई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपनी सरकार की चौथी वर्षगांठ पर अपनी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले चार सालों में विकास एक जन आंदोलन बन गया है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा , ‘‘2014 में आज ही के दिन हमने भारत के बदलाव की दिशा में काम करने की अपनी यात्रा शुरू की थी। ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ पिछले चार वर्षों में , विकास एक जीवंत जन आंदोलन बन गया है , देश का हरेक नागरिक भारत के विकास पथ से अपने को जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है। 125 करोड़ भारतीय भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रहे हैं। ’’

‘‘ साफ नीयत , सही विकास ’’ हैशटैग के साथ मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करने वाली कई चार्टों , ग्राफिक्स और वीडियो की एक लंबी श्रृंखला भी पोस्ट किया।

उन्होंने कहा , ‘‘ मैं अपने देशवासियों का हमारी सरकार में उनके अविश्वसनीय भरोसा के लिए आभार व्यक्त करता हूं। यह समर्थन और स्नेह पूरी सरकार के लिए प्रेरणा और ताकत का सबसे बड़ा श्रोत है। ’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ‘‘ इसी जोश और समर्पण के साथ ’’ लोगों की सेवा करती रहेगी।

उन्होंने लिखा , ‘‘ हमारे लिए , हमेशा ‘ पहले भारत ’ है ’’

मोदी ने कहा कि पूरी सत्यनिष्ठा और साफ नीयत के साथ उनकी सरकार ने ” भविष्योन्मुख और लोगों के अनुकूल फैसले ” लिए हैं , जो एक नए भारत की नीव रखने का काम कर रहा है।attacknews.in

About Administrator Attack News

Dr.Sushil Sharma Admin/Editor

Check Also

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक attacknews.in

उज्जैन में सुनियोजित तरीके से आयोजित की जाने वाली थी गैर-मुस्लिमों के लिए पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिया, लगी रोक

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण attacknews.in

भोपाल में RSS के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए बताएं संघ के दो मुख्य काम और कहा:विश्वगुरु भारत अर्थात अपनी खुशहाली के साथ विश्व का कल्याण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा attacknews.in

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर युवाओं को संभालने के लिए तैयार रहने को कहा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क attacknews.in

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और चार महीने मार्च 2022 तक विस्तार देने को मंजूरी दी,सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति, प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया attacknews.in

CBSE की परीक्षा में पंजाबी भाषा के बारे में झूठ बोलकर फंसे चरणजीत सिंह चन्नी,अधिकारी ने स्पष्ट किया;क्षेत्रीय भाषाओं को 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा में लघु विषय श्रेणी में रखा गया